Pages

Wednesday, September 30, 2009

अमरीका में अगस्त 2009 माह के दौरान देखे गए कुल ऑनलाइन विडियो और सम्बंधित वरीयता सूची

अगस्त 2009 माह में अमरीकियों ने लगभग 25 अरब ऑनलाइन विडियो देखे | यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है |

पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |

=======================================

अमरीकी खोज इंजन वरीयता सूची अगस्त 2009

अगस्त 2009 माह में अमरीकियों ने लगभग 14 अरब खोज/सर्च की | जुलाई 2009 माह की तुलना में यह संख्या 3 प्रतिशत अधिक थी |

पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |

=======================================

Tuesday, September 29, 2009

एपल एप स्टोर ने 2 अरब डाउनलोड संख्या को छुआ

पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |


=======================================

फेसबुक और ट्विटर उपयोगकर्ताओं का सामाजिक स्तर 2009

पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |

=======================================

Wednesday, September 9, 2009

एक सामाजिक नेटवर्किंग साइट ५५ वर्ष या उससे अधिक आयु के भारतीयों और अप्रवासी भारतीयों के लिए : Verdurez.com

द्वारा अ बिष्ट

अपने प्रारंभिक दौर में, भारतीय वरिष्ठ नागरिकों और अप्रवासी भारतीयों के लिए एक डेटिंग साइट की अवधारणा के साथ विकसित की गई साईट, Verdurez.com को पुनः, 55 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रवासी और अप्रवासी भारतीयों के लिए एक सामाजिक नेटवर्किंग साइट के रूप में अनुकूलित किया गया है |

वर्तमान में लगभग 4,000 पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के साथ , Verdurez एक ऐसा मंच है जहां वरिष्ठ भारतीय ब्लोगिंग (लेखन),चैट (गपशप), स्वास्थ्य समाचार पाठन, पहेलियाँ खेलना आदि क्रियाएं कर सकते हैं संक्षिप्त में कहें तो ,नए दोस्त बना सकते हैं और समय का सदुपयोग कर सकते हैं |

Verdurez पर जाने हेतु यहाँ क्लिक करें |



दिलचस्प तथ्य:

सरकारी अनुमान के मुताबिक, वर्त्तमान में भारत में वरिष्ठ नागरिकों की जनसंख्या 8.6 करोड़ है| यह कुल जनसंख्या का लगभग 8 प्रतिशत है | इस आयु वर्ग के वर्ष 2026 तक, 17.3 करोड़ होने की सम्भावना है |

=======================================

Wednesday, September 2, 2009

टाटा टेली सर्विसेज की सीडीएमए प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक क्रांतिकारी टैरिफ योजना

द्वारा अ बिष्ट

टाटा टेली सर्विसेज (TTSL) ने आज एक क्रन्तिकारी टैरिफ योजना की घोषणा की है | इस योजना के अर्न्तगत ग्राहक से कालों की संख्या के आधार पर शुल्क लिया जायेगा, न की काल अवधि के आधार पर | ग्राहक को स्थानीय एंव एस टी डी काल्स के लिए, काल अवधि की परवाह किये बिना, एक निश्चित राशि का भुगतान करना होगा |

नई योजना के अंतर्गत है, TTSL, सीडीएमए प्रीपेड ग्राहकों से प्रति स्थानीय कॉल के लिए 1 रूपया और एस टी डी काल के लिए 3 रुपए का निर्धारित शुल्क लेगा | एक बार कॉल प्रारंभ होने के बाद, ग्राहक जितना चाहे उतनी बात कर सकता है, उसे केवल उपरोक्त लिखित भुगतान ही करना होगा |

योजना- सिर्फ प्रीपेड सी डी एम ए कनेक्शन से-- किसी भी मोबाइल या लैंड लाइन फ़ोन -- के लिए उपलब्ध होगी |

=======================================

Thursday, August 27, 2009

देशभर के उद्यमियों के लिए अपनी कलात्त्मकता अभिव्यक्त करने का एक अनूठा अवसर: टाई दिल्ली फोटो प्रतियोगिता

द्वारा अ बिष्ट

टाई दिल्ली (द इंदस एन्त्रेप्रेनेअर्स), कैनन इंडिया लिमिटेड के सहयोग से फोटोग्राफ़ी प्रेमियों के लिए एक फोटो प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है |

टाईकोन दिल्ली 2009 (TiEcon Delhi 2009) के दौरान आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित हैं |

प्रस्तुत है टाई दिल्ली (द इंदस एन्त्रेप्रेनेअर्स) एंव कैनन इंडिया लिमिटेड की सहभागिता से आयोजित - TiEcon दिल्ली फोटो प्रतियोगिता 2009 की विस्तृत जानकारी :

=====================================================

कैनन इंडिया लिमिटेड के सहयोग से दिल्ली टाई, देश भर के शौकिया और पेशेवर फोटोग्राफरों के लिए "टाईकोन दिल्ली 2009 (TiEcon Delhi 2009)" का आयोजन कर रही है |

द इंदस एन्त्रेप्रेनेअर्स (टाई ya TiE), प्रतिभा, विचार और उद्यम को प्रतिबिम्बित करने वाली एक वैश्विक अलाभकारी संगठन है जो उद्यमिता के विकास के लिए समर्पित संगठन है | विश्व के 12 देशों में 53 अध्यायों के साथ टाई का लक्ष्य, विश्व स्तर पर, उद्यमशीलता को बढ़ावा देना एंव पोषित करना है | इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए टाई उद्यमता पर यथासंभव सलाह, नेटवर्किंग, और शिक्षा प्रदान करती है | संपत्ति के सृजन एव समाज के प्रति अपने दायित्त्व के पुण्य चक्र को समर्पित इस संगठन का एक महत्त्वपूर्ण लक्ष्य अगली पीढी के उद्यमियों को बढ़ावा देना एंव पोषित करना है | इस फोटो प्रतियोगिता के माध्यम से टाई स्व-उद्यमता के भाव-- को प्रर्दशित करना चाहता है ; एक उद्यमी की यात्रा - जो कि चुनौतियों और उपलब्धियों से संपन्न यात्रा होती है, सहस्र व्यक्तियों को प्रेरित कर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने कि प्रेरणा देती है | टाई का मानना है कि उद्यमी भावना घर पर, काम पर, सड़कों पर, और प्रकृति के बीच कहीं भी पाई जा सकती है , आवशकता है तो बस सोच से परे देखने कि | इस विचार के साथ विचार प्रस्तुत है समस्त उद्यमियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है |


प्रतियोगिता का विषय

यदि आप "दिल से एक उद्यमी" हैं , तो दिल्ली टाई आपको अपने कैमरे से इस भाव को अभिव्यक्त करने के लिए आमंत्रित करता है | बस एक कैमरा उठाएं या अपने फोटो संग्रह को खंगालें |

प्रतियोगिता का विषय है "उद्यमशीलता", जो हो सकती है:

- आपके अपने कार्यस्थल से
- उस व्यापार वातावरण से जिसमें आप कार्य करते हैं
- एक उद्यमी की मानवीय भावनाएँ
- आपके संघर्ष के दिनों की यादें
- उद्यमिता जो सड़कों पर दिखाई देती है
- उद्यमिता प्राकृतिक परिवेश में


निर्णायक मंडल

विजेताओं का चयन कैनन इंडिया लिमिटेड और टाई दिल्ली के विशेषज्ञों के एक पैनल के द्वारा किया जाएगा |

विजयी तस्वीरों के चयन का आधार निम्न मापदंड होंगे:

- प्रतियोगिता के विषय को किस प्रकार अभिव्यक्त किया गया है |

- कलात्मक गुणवत्ता और प्रभाव |


पुरस्कार

इस प्रतियोगिता के तीन विजेता होंगे |

प्रथम पुरस्कार: - कैनन डिजिकैम मॉडल इक्स़स100


द्वितीय पुरस्कार: - कैनन पावर शूटिंग A 1100


तृतीय पुरस्कार: - कैनन लेजर प्रिंटर LBP 2900B

इस प्रतियोगिता की उत्त्क्रिष्ठ प्रविष्टियों को एक प्रदर्शनी में प्रर्दशित किया जाएगा, जहाँ कला प्रेमी उन्हें देख और खरीद पायेंगे | इस बिक्री से प्राप्त निधि प्रतिभागी के नाम से "इंडिया स्पोंसर फाउंडेशन" को दान की जायेगी |


प्रविष्टियों को भेजने की प्रक्रिया

फोटो JPEG प्रारूप में photocontest@tienewdelhi.org ईमेल पर भेजें |

डिजिटल तस्वीरें 4MB आकर से अधिक न हों |

तस्वीरों को लम्बी भुजा 800 पिक्सल से अधिक न हो |

तसवीरें उच्च रेसोल्यूशन (300dpi) की हों |

एक प्रतियोगी अधिकतम 4 तसवीरें भेज सकता है |

तस्वीरों को एक शीर्षक और CAPTION के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए |



प्रविष्टियों को भेजने की समय सीमा


प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि एंव समय 10 सितम्बर 2009 रात्रि 8:00 बजे है | विजेताओं को ईमेल द्वारा सूचित किया जाएगा |


प्रतियोगिता नियम और शर्तें

विस्तृत नियम एंव शर्तों, और अन्य प्रश्नों के लिए संपर्क करें :

ईमेल : photocontest@tienewdelhi.org

फोन +91 98 47 18 77 19

=======================================