Pages

Friday, August 21, 2009

नोर्टन सीमेंटेक की सर्वाधिक असुरक्षित/खतरनाक वेबसाइटों की सूची --2009

द्वारा अ बिष्ट

इंटरनेट सुरक्षा कंपनी नोर्टन सीमेंटेक ने हाल ही में " इंटरनेट की 100 सबसे असुरक्षित/खतरनाक वेबसाइटों की एक सूची" जारी की है | इस लेख में हम उस सूची की शीर्ष २० सीटों को प्रस्तुत कर रहे है | आपसे अनुरोध है कि कृपया सूची में दी गई किसी भी साईट पर न जाएँ |

इस सूची में उपस्थित साइटें उस स्तर तक मैलवेयर्स( दुर्भावना पूर्ण प्रोग्राम्स) से संक्रमित अथवा अटी पड़ी हैं कि उक्त वेबसाइटों पर जाना मात्र , या कंप्यूटर भाषा में कहें तो उक्त सीटों को वेब ब्राउजर में लोड करने मात्र से (अन्य कोई क्रिया किये बिना या कुछ भी डाउनलोड किये बिना) , एक कंप्यूटर के संक्रमित होने कि पूरी संभावना है | इसके परिणाम व्यक्तिगत, व्यावसायिक, वित्तीय सूचना की चोरी से लेकर अन्य दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं |

नोर्टन सीमेंटेक की सूची की शीर्ष 20 सबसे खतरनाक वेबसाइटें:

17ebook.com

aladel.net

bpwhamburgorchardpark.org

clicnews.com

dfwdiesel.net

divineenterprises.net

fantasticfilms.ru

gardensrestaurantandcatering.com

ginedis.com

gncr.org

hdvideoforums.org

hihanin.com

kingfamilyphotoalbum.com

likaraoke.com

mactep.org

magic4you.nu

marbling.pe.kr

nacjalneg.info

pronline.ru

purplehoodie.com

qsng.cn

seksburada.net

sportsmansclub.net

stock888.cn

tathli.com

teamclouds.com

texaswhitetailfever.com

wadefamilytree.org

xnescat.info

yt118.com


नोर्टन अध्ययन से कुछ और अंतर्दृष्टि:

--सूचीबद्ध वेबसाइटों में से प्रत्येक में पाए गए मैलवेयर्स( दुर्भावना पूर्ण प्रोग्राम्स) की औसत औसत संख्या: 18000 |

-सूची की प्रत्येक दस में से 4 वेबसाइटों में 20,000 से अधिक मैलवेयर्स पाए गए |

-सूची की प्रत्येक 100 में से 75 वेबसाइटों पर मैलवेयर्स पिछले छह महीनों से अधिक समय से हैं |


कुछ जानने योग्य तथ्य:

- कोई भी पीसी, किसी संक्रमित वेबसाइट पर जाने मात्र से संक्रमित हो सकता है. होता यह है , कि जब कोई उपयोगकर्त्ता एक वेबसाइट का पता टाइप करता है तो वह अपने कम्प्यूटर पर सूचना लाता है , इस सूचना के साथ किसी मैलवेयर के आने कि पूरी सम्भावना है, क्योंकि मैलवेयर मूल रूप से सूचना ही है |

- अधिकांश खतरनाक वेबसाइटों में वयस्क सामग्री/अश्लील साहित्य प्रकाशित कि जाती है जिनके अमुद्रणीय नाम होते हैं | यह लोगों को आकृष्ट करने के उद्देश्य से किया जाता है | अतः उपयोगकर्त्ता को ऐसी वेबसाइटों से सचेत रहना चाहिए |

- दुर्भावना पूर्ण वेबसाइटों का दूसरा हथियार ऐसी सामग्री प्रदर्शित करना होता है जिसे लोग अपनी कार्य कुशलता बढ़ने के लिए प्रयोग में लाते हैं अतः दुर्भावना पूर्ण वेब साइटें कानूनी सेवाओं , मछली पालन, सेहत, खानपान आदि से सम्बंधित सूचना को प्रर्दशित करती हैं | अतः उपयोगकर्त्ता को सूचना ग्रहण करने हेतु केवल प्रामाणिक स्रोतों का ही रुख करना चाहिए |

- हैकर्स, कम्प्यूटर से व्यक्तिगत जानकारी को चुराने के लिए "की-स्ट्रोक दर्ज करने वाले सॉफ्टवेयर" का प्रयोग भी करते हैं |

- यदि कोई वेबसाइट नियमित रूप से खतरनाक वेब साइटों की सूची में जगह बनाती है अर्थात एक लम्बे समय से संक्रमित है और संक्रमण का प्रसार कर रही है , तो यह माना जा सकता है कि उक्त साईट जानबूझकर इस गतिविधि का हिस्सा है; और दूसरों कि कीमत पर धन कम रही है | उपयोगकर्ताओं को ऐसी वेब साईट को स्थायी रूप से काली सूची में रख देना चाहिए |

- मैलवेयर एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो किसी कम्प्यूटर स्वामी की सहमति के बिना उसके कंप्यूटर की सुरक्षा और सूचना के साथ समझोता करता है |

=======================================

Thursday, August 20, 2009

वोपिअम "डबल मिनट ऑफर"

द्वारा अ बिष्ट

वोपिअम ने हाल ही में एक विशेष ऑफर की घोषणा की है | "Double Minute offer" नामक इस ऑफर के अर्न्तगत यदि कोई व्यक्ति भारत, पाकिस्तान या तुर्की कॉल करता है तो उसके द्वारा खरीदे गए वर्त्तमान ऑफर के कॉल मिनट दोगुने हो जायेंगे | उदहारण के लिए यदि उपभोक्ता वर्त्तमान में उपलब्ध "कॉल पाकिस्तान 250" का चुनाव करता है तो उसे 250 के स्थान पर 500 कॉल मिनट प्राप्त होते हैं | ऑफर से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें |

वोपिअम, एक कोपेनहेगन आधारित वोइप सेवा है; जो, जी एस एम वोइप एंव वाय-फाई संपर्क के माध्यम से सस्ती दर पर अन्तराष्ट्रीय कॉल मुहैया कराती है | यदि आपके पास वाय-फाई है , तो आप किसी भी वाय-फाई ज़ोन में वोपिअम के द्वारा मुफ्त कॉल कर सकते हैं | इसके अतिरिक्त वोपिअम प्रत्येक नए उपयोगकर्त्ता को ३० मिनट अवधि की मुफ्त काल्स और ३० मुफ्त एस एम एस भी प्रदान करता है | वोपिअम सस्ती दरों पर अन्तराष्ट्रीय काल्स प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है | कंपनी के अनुसार, उनके द्वारा प्रयोग में लाई जाने वाली क्रन्तिकारी प्रौद्योगिकी, वोपिअम काल्स को सामान्य काल्स क तुलना में नब्बे प्रतिशत तक सस्ता बनती हैं | वोपिअम को अपने मोबाइल पर इंस्टाल (निःशुल्क) करने के साथ ही उपयोगकर्त्ता वोपिअम की सस्ती अन्तराष्ट्रीय काल्स का लाभ उठा सकता है | वोपिअम की उन्नत प्रौद्योगिकी के कारण ही इसकी काल्स उच्च गुणवत्ता की हैं | वर्त्तमान में , वोपिअम की सेवा विश्व के 18 देशों में उपलब्ध है | शीघ्र ही यह उपलब्धता 180 देशों तक बढाने की योजना है | वोपिअम के अन्य ऑफर्स के विषय में जानने हेतु यहाँ क्लिक करें | |

=======================================

बच्चे इन्टरनेट पर क्या खोजते हैं

द्वारा अ बिष्ट

सीमेंटेक के एक अध्ययन के अनुसार, बच्चे(स्कूल जाने वाले) इन्टरनेट पर "सेक्स(sex)" और "अश्लील (porn) " जैसे शब्दों को खोजते हैं फलस्वरूप यह दोनों शब्द , बच्चों द्वारा ढूंढें गए ,शीर्ष 10 शब्दों की सूची में जगह बनाते हैं |

बच्चों द्वारा इन्टरनेट पर ढूंढें गए शीर्ष दस शब्द:


1. यू ट्यूब

2. गूगल

3. फेसबुक

4. सेक्स

5. माइस्पेस

6. पॉर्न

7. याहू

8. माइकल जैक्सन

9. फ्रेड (एक तरुण यू ट्यूब स्टार, युवा वेब उपयोगकर्ताओं के बीच लोकप्रिय)

10. ई बे

=======================================

दुनिया की 10 सर्वाधिक गति से वृद्धि करने वाली कंपनियां

द्वारा अ बिष्ट

दुनिया की 10 सर्वाधिक गति से वृद्धि करने वाली कंपनियां (फॉर्च्यून पत्रिका के अनुसार) :  


1. रिसर्च इन मोशन (रिम, कनाडा आधारित) - ब्लैकबेरी मोबाइल फोन ने रिम को बढ़त दिलाई  


2. सिग्मा डिजाइन (एक अमरीकी चिप निर्माता कंपनी)  


3. सोहू डॉट कॉम (चीनी इंटरनेट व्यापार कंपनी)  


4. ईबिक्स  


5. डीजी फास्ट चैनल  


6. सीएफ उद्योग  


7. शंदा उद्योग (ऑनलाइन कंप्यूटर खेल वेबसाइट)  


8. अरेना संसाधन (रिसोर्सेज़)  


9. ब्रुकर  


10. पोटाश निगम (कारपोरेशन)  
-------------------------------------------------- 
 --------------------------------------------------
--------------------------------------------------
39. एप्पल 
--------------------------------------------------
--------------------------------------------------
68. गूगल

--------------------------------------------------

Sunday, August 2, 2009

टीसीएस वेब 2.0 पीढ़ी सर्वेक्षण 2008-09

द्वारा अ बिष्ट


भारत की सबसे बड़ी आईटी समाधान प्रदाता टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) के वेब 2.0 पीढ़ी सर्वेक्षण 2008-09 के अनुसार, देश के महानगरों के छात्रों में, कोलकाता के छात्रों के बीच मोबाइल एंव कम्प्यूटर की पहुँच उच्चतम है | इसके अतिरिक्त कोलकाता के छात्रों (12-18 वर्ष) में इंटरनेट की पहुँच भी सर्वाधिक है |

सर्वेक्षण से प्राप्त निम्न लिखित आंकडों पर विचार करें:

- कोलकाता में प्रत्येक 100 में से 90 छात्रों के पास मोबाइल फोन है |
- कोलकाता में प्रत्येक 100 में से 76 छात्रों के घर पर कम्प्यूटर है |

उपरोक्त दोनों संख्याएँ राष्ट्रीय औसत से अधिक है | राष्ट्रीय स्तर पर 62 प्रतिशत शहरी छात्रों के घर पर कम्प्यूटर है | इसके अतिरिक्त 25 प्रतिशत के पास लैपटॉप है |

--31 प्रतिशत छात्र जानकारी ढूढने के लिए विकिपीडिया का उपयोग करते हैं |


इस अध्ययन से प्राप्त कुछ अन्य आंकड़े इस प्रकार हैं :

- 80 प्रतिशत से अधिक शहरी स्कूली बच्चों की मोबाइल फोन तक पहुँच है |

यह ध्यान देने योग्य बात है की यह समूह नियमित रूप से इंटरनेट का प्रयोग करता है और ब्लॉग्स और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों जैसे वेब 2.0 उपकरणों को सरलता से स्वीकार करता है |

--40 प्रतिशत शहरी स्कूली बच्चों की अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा है | संक्षेप में, अमेरिका उनका सबसे पसंदीदा अध्ययन गंतव्य है |

छोटे महानगरों में - स्कूल के बच्चों के लिए अपने घर से निकटता अधिक महत्त्वपूर्ण है | अतः उनकी उच्च शिक्षा गंतव्य सूची में सिंगापुर और दुबई शीर्ष स्थानों में हैं | महानगरों में २० प्रतिशत छात्र इस स्थानों में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं |

- 63 प्रतिशत शहरी छात्र प्रतिदिन एक घंटे से अधिक इन्टरनेट प्रयोग करते हैं |

- 93 प्रतिशत से अधिक सामाजिक नेटवर्किंग के बारे में जानते हैं |

- ऑर्कुट और फेसबुक सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन स्थल हैं |

--46 फीसदी समाचार जानने हेतु इन्टरनेट का प्रयोग करते हैं |

-- शहरी स्कूली बच्चों के बीच - लोकप्रिय कैरियर विकल्प - आईटी और इंजीनियरिंग हैं |

- उभरते कॅरिअर विकल्प - मीडिया और मनोरंजन, यात्रा और पर्यटन हैं |

[वेब 2.0 पीढी , मनुष्यों की वह पीढी है, जिसकी उत्त्पत्ति एंव विकास वेब २.० क्रांति के दौरान हुआ है | फलस्वरूप, और समूहों की अपेक्षा यह पीढी ब्लॉग्स और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों जैसे वेब 2,0 उपकरणों को सरलता से स्वीकार करती है |]

=======================================

यू मिंट: मुफ्त sms भेजें भारत से, भारत में, कहीं भी,... किसी को भी

Thursday, July 16, 2009

बिंग ने विज्ञापनदाता आधार में 35 प्रतिशत की वृद्धि की

द्वारा अ बिष्ट


एड्गूरू की खोज विज्ञापनों पर एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जहाँ गूगल अपने विज्ञापन व्यवसाय में अच्छी स्थिति में है याहू की स्थित ऐसी नहीं है ।  परन्तु हाल ही में शुरू हुआ बिंग खोज विज्ञापनों के संदर्भ में कुछ दिलचस्प बढ़त बना रहा है । 


रिपोर्ट के अनुसार, जून 2009 को समाप्त हुए वर्ष में बिंग ने अपने विज्ञापनदाता आधार में 35 प्रतिशत की वृद्धि की है । बिंग की शीर्ष 25 विज्ञापनदाता सूची में डेल, एडमंड्स, होम डिपो और सीअर्स जैसे नए विज्ञापनदाता भी सम्मिलित हैं ।  


इस दौरान गूगल ने अपने विज्ञापनदाता आधार में 52 प्रतिशत की वृद्धि की ।   

माइक्रोसॉफ्ट बिंग के साथ दो चरणों की रणनीति लागू कर रहा है. पहले चरण में वह अपने दर्शकों/उपभोक्ताओं का आधार बढ़ाने का प्रयास करेगा है और दूसरे चरण में अधिक विज्ञापनदाताओं को आकर्षित करने पर ध्यान केन्द्रित करेगा । 

आगामी तिमाही में बिंग के प्रदर्शन को देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि इस दौरान वह स्वयं को भुगतान प्रति क्लिक विज्ञापन के क्षेत्र में,गूगल और याहू जैसे स्थापित खिलाडियों के सामने स्थापित करने प्रयास करेगा । 


=======================================

Tuesday, July 14, 2009

देश जिनके नागरिक सामाजिक नेटवर्कों पर सर्वाधिक क्रियाशील हैं

द्वारा अ बिष्ट


कोम्स्कोर द्वारा वैश्विक स्तर पर सामाजिक नेटवर्किंग पर किये गए एक अध्ययन क अनुसार; रूस के इन्टरनेट उपयोगकर्त्ता सामाजिक नेटवर्कों पर सर्वाधिक क्रियाशील हैं ।

      एक रूसी सामाजिक नेटवर्कों पर प्रति माह औसतन 6.6 घंटे व्यतीत करता है और इस दौरान वह सामाजिक नेटवर्कों पर 1307 पृष्ठों को देखता या पढता है ।


सामाजिक नेटवर्कों पर क्रियाशीलता(सामाजिक नेटवर्कों पर प्रति नेट उपयोगकर्त्ता प्रति माह व्यतीत घंटे) के आधार पर विश्व के २० शीर्ष देश इस प्रकार हैं :

1. रूस ______________6.6 घंटे प्रति उपयोगकर्ता प्रति माह

2. ब्राजील______________6.3

3. कनाडा_____________5.6

4. पोर्टो रिको_________5.3

5. स्पेन______________5.3

-------------------------------------------------- -------

6. फिनलैंड____________4.7

7.यूनाइटेड किंगडम _____4.6

8. जर्मनी___________4.5

9. संयुक्त राज्य अमेरिका________4.2

10. कोलोम्बिया___________4.1

-------------------------------------------------- -------

11. मेक्सिको_____________4.0

12. चिली_______________4.0

13. आयरलैण्ड______________3.8

14. तुर्की______________3.7

15. वेनेजुएला___________3.7

16. फ्रांस______________3.6

17. ऑस्ट्रेलिया____________3.4

18. न्यूजीलैंड_________3.4

19. स्विट्जरलैंड__________3.2

20. इटली________________3.2


=======================================