Pages

Tuesday, July 14, 2009

वैश्विक स्तर पर सामाजिक नेट्वर्किंग की पहुँच

द्वारा अ बिष्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक,

मई 2009 माह के दौरान दुनिया भर में जिन 1.1 अरब (एक सौ दस करोड़) लोगों ने इन्टरनेट का प्रयोग किया, उनमें से 73.42 करोड़ लोगों ने कम से कम एक सामाजिक नेटवर्किंग साइट का दौरा किया ।

इस प्रकार वैश्विक स्तर पर सामाजिक नेट्वर्किंग की पहुँच 65 प्रतिशत है । सरल शब्दों में कहें तो दुनिया भर के प्रत्येक 100 इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं में से 64 सामाजिक नेट्वर्किंग साइट्स से परिचित हैं ।

=======================================

Monday, June 15, 2009

क्या आप भी ऑफिस की महत्त्वपूर्ण बैठकों के दौरान अपने मोबाइल में उलझे रहते हैं

द्वारा अ बिष्ट


एक नए प्रकार की ऑफिस अशिष्टता -- महत्त्वपूर्ण वार्तालाप अथवा बैठकों के दौरान , अपने आधुनिक मोबाइल की ओर अधिक ध्यान देना है ।

याहू हॉट जोब्स, के द्वारा हाल ही में किये गए कुछ अध्ययनों, ने इस सम्बन्ध में कुछ रोचक आकडे प्रस्तुत किये हैं । वे इस प्रकार हैं:

आफिस में कार्य करने वाले लगभग एक तिहाई से अधिक कर्मचारी, महत्त्वपूर्ण वार्तालाप अथवा बैठकों के दौरान अपने मोबाइल पर ई-मेल चेक करते हैं ।

एक अन्य अध्ययन के अनुसार,

शोध में भाग लेने वाले उत्तरदाताओं में से 20 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने यह स्वीकार किया की उनकी इस अशिष्टता के कारण उन्हें फटकार पड़ी । सरल शब्दों में कहें, तो प्रत्येक पांच में से एक को फटकार पड़ी ।

परन्तु यहाँ एक अहम् पहलू है । जो लोग इस प्रकार की अशिष्टता को सहन नहीं कर पाते, वे भी इस विषय में स्वयं की कमजोरी की बात स्वीकार करते हैं ।

उपरोक्त अध्ययनों के अनुससार, ऑफिस की यह नवीन अशिष्टता , कर्मचारी उत्त्पदाकता को घटाती है ।

=======================================

Sunday, June 7, 2009

किशोरों के बीच नोकिया की घटती लोकप्रियता : सर्वेक्षण

द्वारा अ बिष्ट

एक सर्वेक्षण के अनुसार, किशोरों के बीच नोकिया की लोकप्रियता घट रही है ।

इस सर्वेक्षण के परिणाम वैश्विक धारणा को प्रतिबिंबित करते हैं ।

उन किशोरों का प्रतिशत, जिन्होनें नोकिया को अपना पसंदीदा सेलफोन ब्रांड बताया_____21 प्रतिशत

एक वर्ष पूर्व यह संख्या 29 प्रतिशत थी ।

=======================================

Monday, June 1, 2009

भारत में मोबाइल की पंहुच

द्वारा अ बिष्ट

वर्त्तमान समय में, भारत में मोबाइल की पंहुच _______37 प्रतिशत

सरल भाषा में, प्रत्येक 100 भारतीयों में से 37 के पास मोबाइल फोन है ।

=======================================

Sunday, May 31, 2009

भारत में स्थानीय और एसटीडी कॉल दरें

द्वारा अ बिष्ट


वर्त्तमान में:

भारत में एक मिनट अवधि की स्थानीय मोबाइल फोन काल के लिए 60 पैसे चुकाने पड़ते हैं ।

एक मिनट अवधि की राष्ट्रीय लंबी दूरी की कॉल (एसटीडी) के लिए एक रूपया चुकाना पड़ता है ।


विवरण:

एक मिनट अवधि की स्थानीय मोबाइल फोन काल दर में , जो औसतन 50 पैसे प्रति मिनट है, में 20 पैसे का समापन शुल्क भी सम्मिलित है । 


समापन शुल्क वह शुल्क है जो एक ओपेरटर अन्य नेटवर्कों को उनके द्वारा दी गई सेवा के एवज़ में भुगतान करता है ।

राष्ट्रीय लंबी दूरी की कॉल के मामले में समापन शुल्क 65 पैसे प्रति मिनट है ।

=======================================

Friday, May 29, 2009

बिंग --माइक्रोसॉफ्ट का नया खोज इंजन

द्वारा अ बिष्ट


माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ स्टीव बालमर ने गुरुवार को कंपनी के नए खोज इंजन बिंग की घोषणा की । बालमर के अनुसार बिंग का निर्माण विंडोज लाइव का स्थान लेने के लिए किया गया है ।

3 जून से बिंग पूर्ण रूप से विन्डोज़ लाइव का स्थान ले लेगा ।


बिंग में क्या नया है :

--बिंग, बेस्ट मैच नामक उपयोज्यता(यूटिलिटी) का प्रयोग कर खोज परिणामों में से सबसे अच्छा और करीबी परिणाम ढूढता है ।

--डीप लिंक्स नामक उपयोज्यता का प्रयोग कर बिंग खोजकर्ताओं को किसी भी वेबसाइट के विषय में अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध कराता है ।

-- इसके अतिरिक्त, क्विक प्रीव्यू ( त्वरित पूर्वावलोकन) विकल्प , एक अतिरिक्त खिड़की के माध्यम से खोजकर्त्ता को किसिस भी वेबसाइट की प्रासंगिकता के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करता है ।

-- इंस्टंट अन्सर्स नामक उपयोज्यता खोज परिणाम पेज के भीतर ही अतरिक्त सूचना प्रदान करता है ।


खोज बाजार में माइक्रोसॉफ्ट दूरस्थ तीसरे स्थान पर है. बिंग की शुरूआत के साथ, माइक्रोसॉफ्ट , शीर्ष दो खोज इंजनों -- गूगल और याहू , से अपने इस फासले को कम करने का प्रयास करेगा ।


बिंग के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।


=======================================

Saturday, May 23, 2009

इंटरनेट पर सफल होने के सात शब्द

द्वारा अ बिष्ट

"इंटरनेट और रूकावट" अथवा " इंटरनेट में वृद्धि के फलस्वरूप आने वाले वर्षों में कौन से उद्योग बाधित होंगे और इस परिवर्तन से निपटने के लिए उद्योग स्वयं में क्या बदलाव कर रहे हैं" विषय पर गूगल के मुख्यालय, माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में व्याख्यान देते हुए, वेंचर कैपिटलिस्ट (पूँजीदाता) (संघ स्क्वायर वेंचर्स) और ब्लॉगर फ्रेड विल्सन (जो ट्विट्टर में एक निवेशक हैं ) ने बताया कि उनके अनुसार इंटरनेट पर सफल होने के लिए सात महत्त्वपूर्ण शब्द कौन से हैं ।


अपनी इंटरनेट सफलता को फ्रेड निम्न लिखित शब्दों में व्यक्त करते हैं :

- वैश्विक (ग्लोबल)

- सामाजिक (सोशल)

- खुलापन (ओपन)

-चलायमान या निरंतर चलते रहने का जज्बा (मोबाइल)

-खिलोड़ या चपल (प्लेफुल)

-बुद्धिमान (इंटेलिजेंट)


और

- तात्कालिक या स्थिति अनुरूप तत्काल निर्णय लेने वाला



=======================================