Pages

Wednesday, December 31, 2008

द ब्लॉगर एंड पॉडकास्टर मीडिया नेटवर्क पर रजिस्टर करें !

द्वारा अ बिष्ट

प्रिय मित्रों,
यह ख़बर मुझे कुछ समय पूर्व टेकक्रंच के माध्यम से प्राप्त हुई. तब से अब तक मैंने लगभग एक हज़ार व्यक्तियों तक इस सूचना को पहुँचाया है; यह सूचना "द ब्लॉगर एंड पॉडकास्टर मीडिया नेटवर्क" --ऐसा नेटवर्क जो कि ब्लोगर्स एंव पॉडकास्टर्स को अपने ब्लोग्स को मोनेटाइज़ करने में मदद करेगा-- के विषय में है ।

शायद मैं इस नेटवर्क के साथ जुड़ने वाले पहले व्यकियों मे से एक हूँ ।

इस समय आपको मात्र रजिस्टर करना करना है । यदि हम वास्तव में कोई उपयोगी जानकारी प्राप्त करने वाले हैं, तो ऐसा २००9 के आरम्भ तक ही सम्भव हो पायेगा । इस समय आप मात्र नेटवर्क पर स्वयं रजिस्टर करिए ।

फ़िर भी रजिस्टर करना अच्छा ही होगा. टेक जगत में टेकक्रंच से अधिक विश्वसनीय शायद ही कोई और स्रोत हो । और यदि टेकक्रंच कहता है कि "द ब्लॉगर एंड पॉडकास्टर मीडिया नेटवर्क" अच्छा है ; तो यह सत्य ही होगा ।

यद्यपि इस नेटवर्क से ३१ दिसम्बर २००८ मध्य रात्रि तक जुड़ने के कुछ अधित लाभ थे , फ़िर भी देर आए दुरुस्त आए ।

कम लाभ ही सही , आप आज इस नेटवर्क के साथ जुड़ सकते हैं ।


नॉन-ब्लोगर्स भी रजिस्टर कर सकते हैं ।

रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म के 'रेफर्ड बाय' बाक्स में ध्यान से A Bisht भरें । इस बॉक्स को खाली न छोड़े अन्यथा आप अपने अपलाइन के माध्यम से होने वाले लाभ से वंचित रह जायेंगे ।

Referred By: A Bisht

Tuesday, December 30, 2008

बेंगलूर बी एस एन एल इन दिनों ब्रॉडबैंड प्रेरित चढाव अनुभव कर रहा है

द्वारा अ बिष्ट

बेंगलूर बी एस एन एल इन दिनों ब्रॉडबैंड प्रेरित चढाव का अनुभव कर रहा है । तथ्य:

कुल नए लैंड लाइन कनेक्शंस, जो बी एस एन एल बेंगलूर इस वित्त वर्ष(2008-09) के अंत तक लगाने की उम्मीद करता है :______________172,000
नए लैंड लाइन कनेक्शंस में नवम्बर 2008 तक देखी गई बढ़त (%):_______________________10 %

नवम्बर २००८ तक दिए गए कुल नए कनेक्शंस की संख्या:_________________108,000

[ उपरोक्त संख्या में , 60% (64800) उपभोक्ताओं (जिनमे घरेलू, बड़े उद्यम और छोटे कार्यालय, और घर कार्यालय (SOHO) सम्मलित हैं) ने ब्रॉडबैंड का विकल्प भी चुना है । ]


बी एस एन एल बेंगलूर में कुल लैंड लाइन उपभोक्ताओं की संख्या :_____________900,000 ( 9 लाख )

[इनमे से 50 फीसदी छोटे और मध्यम उद्यामों के पास । ]


कुल लैंड लाइन कनेक्शंस उपभोक्ता जिनके पास ब्रॉडबैंड है :___________225,000 (2 लाख 25 हज़ार)


पहुँच : 30-35%

[पहुँच का सरल भाषा में अर्थ है, हर १०० लैंड लाइन उपभोक्ताओं में से 30-35 के पास ब्रॉड कनेक्शन भी है । ]




कुल नए लैंड लाइन कनेक्शंस जो बी एस एन एल बेंगलूर इस वित्त वर्षा के अंत तक लगाने का लक्ष्य रखता है : ________ 172,000


कुल नए लैंड लाइन कनेक्शंस जो बी एस एन एल बेंगलोर ने बीते वित्त वर्ष(2007-08) में जोड़े : ______________166,000


बढ़त: 3.6%


रोचक तथ्य:

बी एस एन एल बेंगलोर, बी एस एन एल का राजस्व की दृष्टि से सबसे बड़ा टेलिकॉम सर्कल है ।

बी एस एन एल बेंगलोर सर्कल में आस पास के 6 जनपद (जिले) सम्मलित हैं ।



संबंधित पोस्ट:

आज 50 लाख से अधिक भारतीय ब्रॉड बैंड कनेक्टिविटी का लाभ उठा रहे हैं

Saturday, December 27, 2008

माइक्रोसॉफ्ट का नुकसान , मोजिल्ला का फायदा

द्वारा अ बिष्ट

हर तीन में से दो  IE उपयोगकर्त्ता, जो IE को कचरा पेटी में डाल कर किसी अन्य ब्राउजर का रुख कर रहे हैं; मोजिल्ला फायरफाक्स को अपना रहे हैं ।
संबंधित पोस्ट:

क्यों वेब उपयोगकर्त्ता मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउज़र को अपना रहे हैं?

Wednesday, December 24, 2008

माइक्रोसॉफ्ट XP ...गोइंग ...गोइंग ...एंड गोइंग !

द्वारा अ बिष्ट

एक news ख़बर के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट ने विन्डोज़ XP को एक और एक्सटेंट दे दिया है । विन्डोज़ XP जो जनवरी 2001 में लॉन्च हुआ था अब जून 2009 तक उपलब्ध रहेगा ।

यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है । मई 2009 तक विन्डोज़ XP को बाज़ार में आए हुए 90 महीने (साढ़े सात साल) बीत चुके होंगे , जबकि उससे पहले के सभी ऑपरेटिंग सिस्टम्स औसतन 60 महीने (पाँच साल) बाज़ार में उपस्थित रहे ।

XP को चौथी बार एक्सटेंशन मिल रहा है; क्योंकि , उसके उत्तराधिकारी , विस्टा , के प्रति उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रिया ठंडी रही ।

विन्डोज़ 7 जो कि विस्टा का उत्तराधिकारी है, 2010 के प्रारम्भ में बाजार में आएगा ।

उपयोगकर्त्ताओं की प्रतिक्रिया का पता इस बात से हो जाता है कि 100 में से 46 आई टी दुकान विन्डोज़ 7 के आते ही विस्टा को त्यागने कि इच्छा रखते हैं ।

संबंधित पोस्ट:

अपने ब्लॉग को लोकप्रिय बनाएं-- ट्रेफिक एक्सचेंजर्स पर एक फ्री अकाउंट खोलें

Tuesday, December 23, 2008

माइक्रोसॉफ्ट के विन विद सर्च पर कुछ पारियां खेलें

द्वारा अ बिष्ट

लगता है माइक्रोसॉफ्ट की गूगल को सर्च व्यवसाय में पछाड़ने की इच्छा अब चरम स्तर पर पहुँच चुकी है ।

मसलन माइक्रोसॉफ्ट के विन विद सर्च अवधारणा को ही लीजिये ।

आपको विन्डोज़ लाइव पर सर्च करना है । हर बार कोई शब्द टाइप कर एंटर दबाने पर, विण्डो के हेडर हिस्से पर दो डाइस(दिक) उछलते हैं । आपको जीतने के लिए दोनों दिकों में ६ लाना है ।

आप दस मिनट की परियों में सर्च करेंगे , और हर बार जीतने पर आप मुफ्त मोबाइल टाक टाइम जीत सकते हैं । बस एक शर्त है, दोनों दिकों में आपको ६ लाना है ।

इस बात पर संदेह हो सकता है की माइक्रोसॉफ्ट इन तरीकों से गूगल को कितनी टक्कर दे पायेगा , पर यदि आप अपना लक चेक करना चाहें , तो कुच्छ परियां खेलना बुरा भी नहीं है ।

खेलने के लिए यहाँ क्लिक करें



संबंधित पोस्ट:

ट्रेफिक एक्सचेंजर्स पर एक फ्री अकाउंट आपके ब्लाग को लोकप्रिय बना सकता है

Monday, December 22, 2008

भारतीय कंपनियों में दिलचस्पी है, गुरुजी फायनेन्स ट्राय करें

द्वारा अ बिष्ट

गूगल के भारतीय खोज परिणामों में सुधार करने के बाद, अब, भारतीय सर्च को समर्पित एक अन्य सर्च इंजन ने एक नई सेवा शुरू की है।
इंटरनेट सर्च इंजन गुरुजी.काम की इस नई सेवा का नाम है -- "गुरुजी वित्त"  या  "गुरुजी फायनेन्स"
यह सेवा निम्नलिखित जानकारी सर्च के माध्यम से प्रदान करती है :

* स्टॉक मूल्यों और सिद्धांतों के साथ साथ 1000 सूचीबद्ध भारतीय कंपनियों के बारे में वर्तमान जानकारी ।
* भारतीय अर्थव्यवस्था और कंपनियों के विभिन्न क्षेत्रों पर नवीनतम जानकारी ।

यह सेवा इक्विटी शोधकर्ताओं के लिए खास तौर से उपयोगी है ।

गुरुजी.काम - 2006 में दो आई आई टी शिक्षितों द्वारा की स्थापित की गई ।

संबंधित पोस्ट:

ट्रेफिक एक्सचेंजर्स पर एक फ्री अकाउंट आपके ब्लाग को लोकप्रिय बना सकता है

Saturday, December 20, 2008

विज्ञापन / मार्केटिंग के वे तरीके जिनका रीटेल व्यवसायी सबसे पहले और सबसे अंत में परित्याग करेंगे

द्वारा अ बिष्ट

हम अक्सर, लोगों को बोलते सुनते हैं - "फुटकर व्यवसायी टेलीविजन विज्ञापनों पर ज्यादा खर्च करते हैं; प्रिंट विज्ञापन पर इतना खर्च करते हैं; ... जल्द ही विज्ञापन के फंला माध्यम अंत होने जा रहा है; इत्यादि इत्यादि" ।

यह सब बातें जिस महत्वपूर्ण तथ्य को प्रतिबिंबित करती हैं, वह यह है कि मनुष्यों की ही भांति व्यवसाय भी कम प्रभावी विधियों का त्याग कऱते हैं और बेहतर विधियों को अपनाते हैं ।

एक अमेरिकी विपणन(मार्केटिंग) फर्म के एक सर्वेक्षण में, जिसका विषय "विज्ञापन / विपणन के वे तरीके जिनका रीटेल व्यवसायी सबसे पहले और सबसे अंत में परित्याग करेंगे" ; आम लोगों की राय परिलक्षित होती है ।

परिणाम:

येलो पेजेज़ / निर्देशिकाएँ (का अंत निकट है) :(

टेलीमार्केटिंग / फोन द्वारा विपणन

रेडियो

पत्रिकाएँ

सहबद्ध विपणन(एफिलिएट मार्केटिंग)

टी वी

पत्राचार

ऑनलाइन प्रदर्शित विज्ञापन

सामाजिक अभिकलन(कम्प्यूटिंग)/ नेटवर्किंग / मौखिक प्रचार

 सर्च

ईमेल (सबसे अधिक समय तक रहने जा रहा है) :)

======O======



आपकी रुचि हो सकती है:

मुफ्त sms भेजें भारत से भारत में कहीं भी, किसी को भी