द्वारा अ बिष्ट
एड्गूरू की खोज विज्ञापनों पर एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जहाँ गूगल अपने विज्ञापन व्यवसाय में अच्छी स्थिति में है याहू की स्थित ऐसी नहीं है । परन्तु हाल ही में शुरू हुआ बिंग खोज विज्ञापनों के संदर्भ में कुछ दिलचस्प बढ़त बना रहा है ।
रिपोर्ट के अनुसार, जून 2009 को समाप्त हुए वर्ष में बिंग ने अपने विज्ञापनदाता आधार में 35 प्रतिशत की वृद्धि की है । बिंग की शीर्ष 25 विज्ञापनदाता सूची में डेल, एडमंड्स, होम डिपो और सीअर्स जैसे नए विज्ञापनदाता भी सम्मिलित हैं ।
इस दौरान गूगल ने अपने विज्ञापनदाता आधार में 52 प्रतिशत की वृद्धि की ।
माइक्रोसॉफ्ट बिंग के साथ दो चरणों की रणनीति लागू कर रहा है. पहले चरण में वह अपने दर्शकों/उपभोक्ताओं का आधार बढ़ाने का प्रयास करेगा है और दूसरे चरण में अधिक विज्ञापनदाताओं को आकर्षित करने पर ध्यान केन्द्रित करेगा ।
आगामी तिमाही में बिंग के प्रदर्शन को देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि इस दौरान वह स्वयं को भुगतान प्रति क्लिक विज्ञापन के क्षेत्र में,गूगल और याहू जैसे स्थापित खिलाडियों के सामने स्थापित करने प्रयास करेगा ।
=======================================
Showing posts with label खोज इंजन. Show all posts
Showing posts with label खोज इंजन. Show all posts