द्वारा अ बिष्ट
नोकिया-टी एन एस इंडिया के एक अध्ययन के अनुसार,
प्रत्येक 100 में से अठारह मोबाइल वेब उपयोगकर्त्ता (सर्फर्स), किसी मोबाइल बेनर विज्ञापन पर गौर करते हैं |
इन अठारह में से लगभग दस उपयोगकर्त्ता ऐसे होते हैं , जो विज्ञापन पर दी गयी साईट को देखने हेतु बेनर पर क्लिक करते हैं |
इस प्रकार भारत में मोबाइल पर आने वाले विज्ञापनों की क्लिक-थ्रू-दर हुई 10 प्रतिशत |
अधिकाँश स्थितियों में, 2 प्रतिशत की क्लिक-थ्रू-दर को सफल माना जाता है |
रोचक तथ्य:
देश में कुल मोबाइल धारकों की संख्या: ____________35 करोड़
उपरोक्त संख्या में से, ऐसे धारकों की संख्या जो इन्टरनेट प्रयोग करने हेतु अपने मोबाइल का प्रयोग करते हैं:_____4.9 करोड़ (14%)
=======================================
web on mobile, CTR, marketing
Showing posts with label ऑनलाइन मार्केटिंग. Show all posts

Monday, February 16, 2009
Tuesday, February 3, 2009
पुरुष इन्टरनेट पर महिलाओं से अधिक समय व्यतीत करते हैं : अध्ययन
द्वारा अ बिष्ट
द यू के मेन ऑनलाइन के एक अध्ययन के अनुसार, जो यहाँ पाया जा सकता है ;
'यू के' के पुरुष देश की महिलाओं की तुलना में इन्टरनेट पर ज्यादा समय बिताते हैं |
ऑनलाइन जनसँख्या के आधार पर, महिला एंव पुरुष जनसँख्या लगभग बराबर ही है, बस महिलाऐं थोडी ही पीछे हैं | परन्तु महिलाऐं अवश्य ही पुरुष वर्चस्व को चुनौती दे रही हैं |
वर्ष 2013 तक के प्रक्षेपण इस ओर संकेत करते हें | परन्तु क्योंकि वर्ष 2013 तक ऑनलाइन यू के पुरुष जनसँख्या बढ़कर 2.2 करोड़ (50.5%) हो जायेगी , अतः वर्ष 2013 तक बहुमत पुरुषों का ही रहेगा | वर्त्तमान में यह संख्या 2 करोड़ (51.1%) |
अध्ययन से प्राप्त कुछ प्रमुख तथ्य:
-- यू के के ऑनलाइन पुरुषों के लिए संचार (कम्युनिकेशंस), मनोरंजन और ई-कॉमर्स प्रमुख ऑनलाइन क्रियाएं हें | यह स्वभाव महिला इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं से बिल्कुल भिन्न है |
-- ऑनलाइन खरीदारी करते समय जहाँ पुरुष सीधे जानी- मानी साइट्स (या जो उस उत्पाद के लिए सर्वश्रेष्ठ समझी जाती हैं) की ओर बढ़ते हें वहीं महिलाएं सीधे सर्च इन्जंस का रुख करती हैं |
इसका अर्थ यह हुआ की महिलाऐं (आशा के अनुसार) पहले विण्डो-शौपिंग करती हैं और फ़िर कम्पनी की लोकप्रियता को अधिक महत्त्व न देते हुए, ऐसा उत्पाद या सेवा चुनती हैं जो उनकी दृष्टि में सर्वश्रेष्ठ होता है |
-- इसके अतिरिक्त, महिलाओं की तुलना में पुरुष मोबाइल वेब का अधिक प्रयोग करते हैं | इससे यह अभिप्राय निकलता है कि महिलाऐं अभी भी मोबाइल उपकरणों (सेल फोन्स, पी डी एज और अन्य प्रयोग करते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने योग्य उपकरण ) को व्यक्तिगत स्पेस ही मानती हैं |
******यहाँ, मैं आपसे अपने कुछ यूमिंट सम्बन्धी अनुभव बांटता चाहूँगा | यूमिंट एक मुफ्त एसएमएस सेवा है | यूमिंट, पर अपनी डाउन लाइन का विश्लेषण कर मैंने पाया कि प्रत्येक 13 नए यूमिंट उपयोगकर्ताओं में से मात्र एक महिला है | अर्थात यूमिंट, जिसमें पंजीकरण करते समय, उपयोगकर्त्ता को अपना मोबाइल नम्बर जमा करना पड़ता है, मात्र 8 प्रतिशत महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर पाया | और वह भी तब जब यूमिंट रिव्यू लिखते हुए मैंने अपनी ओर से हर शंका का स्पष्टीकरण करने का प्रयास किया | रिव्यू यहाँ है |
एम जिन्ज़र नामक मुफ्त सेवा में भी मैंने यही अनुपात पाया |
=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये