Pages

Showing posts with label अध्ययन. Show all posts
Showing posts with label अध्ययन. Show all posts

Monday, November 2, 2009

बढ़ता स्मार्टफ़ोन चलन

चेंज्वेव के सितम्बर माह में कराये गए एक साप्ताह चले अध्ययन के अनुसार,

वर्त्तमान समय में 39 प्रतिशत व्यक्तियों के पास स्मार्टफोन हैं |

जून 2009 में यह आंकड़ा 37 प्रतिशत था |

लेकिन वर्तमान स्वामित्व प्रतिशत दो साल पहले किये गए सर्वेक्षण के आंकडों का दो गुना है |


=======================================

Wednesday, October 21, 2009

क्या अमरीकी व्यक्तिगत सूचना के भण्डारण हेतु क्लाउड को विश्वसनीय मानते हैं : नहीं

पढने के लिए यहाँ क्लिक करें |


=======================================

Monday, October 12, 2009

माताएं अलग ढंग से सोचती हैं

आप में से जिन पाठकों की विवाहित और एक माता बन चुकी बहने हैं; उन्होंने इस बात पर गौर किया होगा; कि माता बनने के पश्चात् बहनों कि सोच में एक बड़ा परिवर्तन आ जाता है | माताओं कि सोच , बच्चों के इर्द गिर्द विचरण करने लगती है; तथा उनके समस्त विचार और क्रियाएँ, बच्चों को एक अच्छा जीवन प्रदान करने कि दिशा में प्रयासरत हो जाते हैं |

माताएं, एक अविवाहित स्त्री कि तुलना में धन के प्रति अधिक सजग हो जाती हैं | क्योंकि धन, बच्चों को एक सुखद जीवन प्रदान करने में सक्षम है अतः उनकी यह सजगता समझी जा सकती है |

सरल शब्दों में कहें तो, एक अविवाहित स्त्री और एक माता , दो सर्वथा भिन्न व्यक्तित्त्व हैं | अतः यदि इन तक कोई उत्पाद अथवा सेवा पहुंचानी हो, तो दो भिन्न व्यक्तित्त्वों को समझना होगा |

आगे पढने के लिए यहाँ क्लिक करें |

=======================================

Saturday, October 10, 2009

93 फीसदी ब्रिटिश इंटरनेट उपयोगकर्ता ऑनलाइन खरीदारी करते हैं

पढने के लिए यहाँ क्लिक करें

=======================================

औसत ब्रिटिश एक सप्ताह में 30 घंटे इन्टरनेट पर खर्च करता है

पढने के लिए यहाँ क्लिक करें


=======================================

Tuesday, September 29, 2009

फेसबुक और ट्विटर उपयोगकर्ताओं का सामाजिक स्तर 2009

पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |

=======================================

Sunday, August 23, 2009

कैसे बढा सकते हैं छोटे और मझौले व्यवसाय अपनी बिक्री ?

द्वारा बिष्ट

इस सवाल का जवाब है:           एक ब्लाग के द्वारा |

क्यों?

हब्स्पोट के एक अध्ययन के अनुसार, ऐसे व्यवसाय जो अपने उत्पाद/सेवा से सम्बंधित ब्लॉग चलाते हैं, ब्लॉग विहीन व्यवसायों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हैं |

शायद इसका कारण विपणन की वह सोच है जो यह कहती है , कि जब कोई व्यवसाय अपने वर्त्तमान और भविष्य के ग्राहकों को सूचना देता है (सेवा या उत्पाद के सम्बन्ध में उपभोक्ता ज्ञान में वृद्धि करता है), तो वह अप्रत्यक्ष रूप से अपने उत्पाद/सेवा के बिक्री के अवसर में वृद्धि करता है |

हब्स्पोट ने इस निष्कर्ष पर पहुँचने के लिए अपने 1531 ग्राहकों का विश्लेषण (ज्यादातर छोटे और मध्यम उद्यम या व्यवसाय) किया |

इनमें से 795 व्यवसाय ब्लॉग चला रहे थे , शेष 736 का कोई ब्लॉग नहीं था |

अंतर्दृष्टि:        उपरोक्त आंकड़े के अनुसार, 52 प्रतिशत छोटे और मध्यम उद्यम या व्यवसायों के पास एक ब्लॉग था ; इस प्रकार हब्स्पोट के आंकडों के अनुससार छोटे और मध्यम उद्यम या व्यवसायों कि ब्लॉग को अपनाने कि दर 52 प्रतिशत हुई | चूंकि हब्स्पोट के ग्राहकों कि अन्य लोगों कि तुलना में वेब 2.0 के महत्व से परिचित होने कि अधिक सम्भावना है अतः 52 प्रतिशत की अपनाने कि यह दर , वैश्विक औसत से कहीं अधिक होगी |

इस अध्ययन ने यह पाया कि जिन व्यवसायों/उद्योगों के अपने ब्लॉग हैं उनके पास ब्लॉग विहीन व्यवसायों/उद्योगों कि तुलना में ,

 55% अधिक आगंतुक हैं (विसिटर्स)
 97% अधिक इनबाउंड लिंक हैं
 434% अधिक अनुक्रमित पृष्ठ(indexed pages) हैं

उपरोक्त आँकड़ों को आसान शब्दों में कहें तो :


यदि एक व्यवसाय/उद्योग जिसके पास ब्लॉग नहीं है, के पास १०० आगंतुक (विसिटर्स) हैं ; तो इसकी तुलना में एक व्यवसाय/उद्योग, जो अपने उत्पादों और सेवाओं () के बारे में ब्लॉग पर लिखता है ; के पास


 155 आगंतुक (विसिटर्स) होंगे
 197 इनबाउंड लिंक होंगे
 534 अनुक्रमित पृष्ठ(indexed pages) होंगे

यदि अधिक आगंतुकों का अर्थ अधिक बिक्री से है, तो ऐसे व्यवसाय जो अपने उत्पाद/सेवा से सम्बंधित ब्लॉग चलाते हैं, ब्लॉग विहीन व्यवसायों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेंगे |

कुछ परिभाषाएं:

 ब्लॉग / वेबसाइट आगंतुक:          ऐसे व्यक्ति जो एक ब्लॉग पर आते हैं | जितने अधिक लोग एक ब्लॉग पर आते हैं, बिक्री कि सम्भावना उतनी ही अधिक बढ़ जाती है |

 इनबाउंड लिंक्स:             इनबाउंड लिंक्स आपके ऐसे लिंक्स ((लिंक्स जिनका आपसे सम्बन्ध है, जैसे आपका ब्लॉग यू आर एल) हैं जो यह अन्य लोगों के ब्लॉगों पर, निर्देशिकाओं पर; सरल भाषा में कहीं तो इन्टरनेट पर उपस्थित हैं | ये लिंक नेट पर आपको ढूँढने में(आप विशाल नेट पर कहाँ हैं) मदद करते हैं | इसके अलावा, ये आपके आगंतुकों(विसिटर्स) कि संख्या बढ़ने में भी मदद करते हैं | कैसे? ... कुछ इस प्रकार -- आधुनिक खोज इंजन जैसे गूगल, याहू, बिंग इत्यादि इनबाउंड लिंक्स को एक वोट की तरह देखते हैं | यह वोट नेट आपकी लोकप्रियता का आधार हैं | नेट पर आपके जितने अधिक इनबाउंड लिंक्स होते हैं, आपका ब्लॉग उतना ही अधिक लोकप्रिय मन जाएगा | खोज इंजन आपके इनबाउंड लिंक्स की गणना करते हैं और इस आधार पर आपके ब्लॉग को एक रैंक (पद) प्रदान करते हैं | इस पद के आधार पर नेट पर आपका अधिकार आँका जाता है, आपका पद जितना अधिक होता है नेट पर आपका अधिकार उतना ही अधिक होता है | इस उच्च पद के आधार पर खोज इंजन आपके ब्लॉग/ लिंक्स को खोज परिणामों में स्थान देते है | एक उच्च रैंक (पद) आपके ब्लॉग को खोज परिणामों में एक बेहतर स्थिति प्रदान करता है |

 अनुक्रमित पृष्ठ(indexed pages):        जब किसी खोज इंजन पर कोई सर्च (खोज) की जाती है तो खोज इंजन उस सर्च से निकटतम परिणामों को परिणाम में दिखता है | आपके ब्लॉग के जितने अधिक पृष्ठ अनुक्रमित होंगे, आपके खोज इंजन के खोज परिणाम में आने की सम्भावना उतनी की अधिक होगी |

=======================================

Thursday, August 20, 2009

बच्चे इन्टरनेट पर क्या खोजते हैं

द्वारा बिष्ट

सीमेंटेक के एक अध्ययन के अनुसार, बच्चे(स्कूल जाने वाले) इन्टरनेट पर "सेक्स(sex)" और "अश्लील (porn) " जैसे शब्दों को खोजते हैं फलस्वरूप यह दोनों शब्द , बच्चों द्वारा ढूंढें गए ,शीर्ष 10 शब्दों की सूची में जगह बनाते हैं |

बच्चों द्वारा इन्टरनेट पर ढूंढें गए शीर्ष दस शब्द:


1. यू ट्यूब

2. गूगल

3. फेसबुक

4. सेक्स

5. माइस्पेस

6. पॉर्न

7. याहू

8. माइकल जैक्सन

9. फ्रेड (एक तरुण यू ट्यूब स्टार, युवा वेब उपयोगकर्ताओं के बीच लोकप्रिय)

10. ई बे

=======================================

Monday, June 15, 2009

क्या आप भी ऑफिस की महत्त्वपूर्ण बैठकों के दौरान अपने मोबाइल में उलझे रहते हैं

द्वारा बिष्ट


एक नए प्रकार की ऑफिस अशिष्टता -- महत्त्वपूर्ण वार्तालाप अथवा बैठकों के दौरान , अपने आधुनिक मोबाइल की ओर अधिक ध्यान देना है ।

याहू हॉट जोब्स, के द्वारा हाल ही में किये गए कुछ अध्ययनों, ने इस सम्बन्ध में कुछ रोचक आकडे प्रस्तुत किये हैं । वे इस प्रकार हैं:

आफिस में कार्य करने वाले लगभग एक तिहाई से अधिक कर्मचारी, महत्त्वपूर्ण वार्तालाप अथवा बैठकों के दौरान अपने मोबाइल पर ई-मेल चेक करते हैं ।

एक अन्य अध्ययन के अनुसार,

शोध में भाग लेने वाले उत्तरदाताओं में से 20 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने यह स्वीकार किया की उनकी इस अशिष्टता के कारण उन्हें फटकार पड़ी । सरल शब्दों में कहें, तो प्रत्येक पांच में से एक को फटकार पड़ी ।

परन्तु यहाँ एक अहम् पहलू है । जो लोग इस प्रकार की अशिष्टता को सहन नहीं कर पाते, वे भी इस विषय में स्वयं की कमजोरी की बात स्वीकार करते हैं ।

उपरोक्त अध्ययनों के अनुससार, ऑफिस की यह नवीन अशिष्टता , कर्मचारी उत्त्पदाकता को घटाती है ।

=======================================