Pages

Showing posts with label जागरूक उपभोक्ता. Show all posts
Showing posts with label जागरूक उपभोक्ता. Show all posts

Wednesday, October 14, 2009

दिवाली पर एस एम एस के लिए दो गुने पैसे चुकाएं

द्वारा बिष्ट

देश की लगभग सभी मोबाइल सेवा कम्पनियाँ, इस दिवाली पर आपसे प्रति एस एम् एस 1-3 रुपये चार्ज कर सकती हैं | यह सामान्य एस एम् एस मूल्य से दो गुना या तीन गुना है | यद्यपि एक उपभोक्ता की दृष्टि से यह सही नहीं है, परन्तु कम्पनियाँ इस वृद्धि का कारण त्योहारों के दौरान संदेशों के अतिरिक्त बोझ को मानती हैं | यह वृद्धि 16, 17 एंव 18 अक्टूबर को जारी रहने की सम्भावना है |

आप इस वृद्धि पर दृष्टि रखें और यह कितना सही है इस पर विचार करें |


=======================================

Wednesday, February 18, 2009

अगर आपकी आजीविका मंदी से प्रभावित नहीं है तो आपके लिए यह टेक खरीदारी की दृष्टि से उपयुक्त समय है

द्वारा बिष्ट

अंग्रेजी का एक सिद्धांत है, "बैंड वेगन इफेक्ट", हिन्दी भाषा में इसके लिए समानार्थक सिद्धांत है, "भेड़चाल" | सरल भाषा में यह एक ऐसी मनः स्थिति होती है जिसमे व्यक्ति की सोच इस प्रकार कार्य करती है, "अगर सब यह कर रहे है या कह रहे हैं, तो मैं भी क्यों न ऐसा ही करूँ या कहूं " | अंग्रेजी में इस सोच को बैंड वेगन इफेक्ट इसलिए कहते हैं क्योंकि "बैंड वेगन" एक ऐसी गाड़ी होती है जिसमे संगीत मंडली चलती है | क्योंकि यह गाड़ी काफी सजी धजी होती है इसलिए जहाँ से गुजरती है, लोग पीछे चलने लगते हैं | ठीक इसी तरह का व्यवहार भेड़ें भी करती हैं, जिस दिशा में भेड़ समूह की अग्रणी भेड़ चलती हैं, और भेड़ें भी उसके पीछे चलने लगती है |

आज का लेख इस सिद्धांत से शुरू करने का कारण, आज के लेख का विषय है |

लेख का विषय: अगर आपकी आजीविका मंदी से प्रभावित नहीं है तो आपके लिए यह टेक खरीदारी की दृष्टि से उपयुक्त समय है |

पहले लेख का आधार |

विश्व के अग्रणी चिप निर्माता - इंटेल और ए एम डी(AMD)- के आंकलन के अनुसार 31 दिसम्बर 2008 को ख़त्म हुई तिमाही में पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री में 40 प्रतिशत की कमी आई |

उद्योग संगठन आई टी निर्माता असोसिएशन (MAIT) और आई डी सी(IDC) ने इस गिरावट को पिछले पाँच वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट कहा है |

भारत में अक्टूबर-नवम्बर का समय उत्सवों का होता है | इस दौरान सभी टेक उत्पादों कि बिक्री में उछाल आता है | परन्तु वर्ष 2008 के अक्टूबर-नवम्बर माह में टेक बाजार बिक्री कि दृष्टि से मंदा ही रहा |

कुछ समय पूर्व, टेक पत्रिका पर ही छपे एक लेख में यह बताया गया था की कंप्यूटर बिक्री की दृष्टि से कंप्यूटर निर्माताओं के लिए यह वर्ष मंदा ही है |

बिक्री में इस गिरावट का कारण वैश्विक मंदी (जिसका प्रभाव अब भारत में भी दिखने लगा है) होने के साथ ही, "बैंड वेगन इफेक्ट" या "भेड़ चाल" का सिद्धांत भी है | |

क्यों ? ... क्योंकि,... यद्यपि मंदी से हर व्यक्ति किसी न किसी तरह प्रभावित अवश्य होता है, परन्तु इसका प्रभाव सब पर समान नहीं होता | कुछ रोजगार इससे अधिक प्रभावित होते हैं कुछ कम और कुछ मंदी उदासीन होते हैं |

सरकारी, शिक्षा, रक्षा आदि कुछ ऐसे ही मंदी उदासीन( आपकी आजीविका पर मंदी का सीधा प्रभाव नहीं पड़ता ) रोजगार हैं |

परन्तु "बैंड वेगन इफेक्ट" के कारण हो यह रहा है, कि वे व्यक्ति जिनके रोजगार मंदी उदासीन हैं, वे भी मंदी मानसिकता में जी रहे हैं और टेक उत्त्पाद खरीदने से परहेज कर रहे हैं |

क्योंकि मंदी के दौरान टेक उत्त्पादों की मांग में कमी आती है फलस्वरूप उनके दाम भी घटते हैं, अतः "मंदी उदासीन रोजगार" वाले व्यक्तियों का यह परहेज़ उचित नहीं |

अतः यदि आप का रोजगार भी मंदी उदासीन ( आपकी आजीविका पर मंदी का सीधा प्रभाव नहीं पड़ता ) है , तो टेक उत्त्पाद खरीदने हेतु अगला डेढ़ साल एक अच्छा समय है |

वर्त्तमान समय में आप, टेक उत्त्पदों के साथ मुफ्त वस्तुएं पा रहे है, जो अगले कुछ माह में उत्त्पाद मूल्यों में गिरावट के रूप में परिवर्तित हो जायेगी | इसके अतिरिक्त, यह समय अपनी ब्रांडेड टेक खरीद पर अधिक से अधिक मुफ्त वस्तुएं लेने और मोल भाव करने का भी है |

मंदी है यह सही है, पर "भेडचाल" या "बैंड वेगन इफेक्ट" का बिना सोचे समझे पालन करना भी ठीक नहीं |

===========O============

[***यदि आपको यह लेख अच्छा लगा, तो कृपया ऑरकुट पर टेक 24 आर्स कम्युनिटी को जोइन करें | इसे एक आवश्यक क्रिया माने क्योंकि इससे टेक पत्रिका को आपकी रूचि का वास्तविक ज्ञान होगा | ]

=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये