Pages

Showing posts with label रणनीतियां कैसी कैसी. Show all posts
Showing posts with label रणनीतियां कैसी कैसी. Show all posts

Monday, January 26, 2009

रणनीतियां कैसी कैसी

द्वारा बिष्ट

रिलायंस कम्युनिकेशंस के पास सी डी एम बाज़ार का 60 फीसदी है | परन्तु जी एस एम बाज़ार में उसकी हिस्सेदारी मात्र 4 फीसदी है | जी एस एम बाज़ार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने हेतु रिलायंस एक रोचक रणनीति का उपयोग कर रहा है |

रिलायंस कम्युनिकेशंस अपने नए जी एस एम ग्राहकों को प्रतिदिन दस रुपये मूल्य की काल्स, पहले तीन माह, मुफ्त दे रहा है | फूटकर व्यापारी रिलायंस के सिम कार्ड को, जिसका मूल्य दस रुपये है, यदि किसी ग्राहक को मुफ्त भी दे दें, तो उन्हें लाभ ही होगा | इसका कारण यह है कि फूटकर व्यापारी दस रुपये के इस सिम कार्ड पर, प्रति कार्ड 40 रुपये का कमीशन कमा रहे हैं |

रिलायंस का फूटकर व्यापारियों को कार्ड मूल्य का चौगुना कमीशन देने का कारण उसकी शीघ्रातिशीघ्र 10 करोड़ जी एस एम ग्राहकों की संख्या को प्राप्त करना है |

रिलायंस की इस रणनीति के उत्तर में कुछ जी एस एम खिलाड़ी अब अपने 'लाइफ टाइम प्लान' को मात्र 99 रुपये में बेच रहे हैं ; जो हाल ही में इसकी दोगुनी कीमत पर बिक रहा था |

=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये