Pages

Showing posts with label भविष्य का अनुमान. Show all posts
Showing posts with label भविष्य का अनुमान. Show all posts

Sunday, October 11, 2009

आभासीय दुनिया में वेशभूषा नियम आने वाले वर्षों में एक नियम होगा

पढने के लिए यहाँ क्लिक करें

=======================================

Monday, August 24, 2009

कितना प्रचलित है मोबाइल टी वी वैश्विक स्तर पर ?

द्वारा बिष्ट

उद्योग विश्लेषकों के अनुसार,


वर्ष 2009 में दुनिया में मोबाइल टी वी उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़कर 5.4 करोड़ हो जायेगी |

वर्ष 2013 तक यह संख्या बढ़कर 30 करोड़ होने का अनुमान है |

2009 से तुलना की जाय, तो यह 82 प्रतिशत वृद्धि है |


दिलचस्प तथ्य:

- मोबाइल टीवी , एक तीसरे स्क्रीन पर टी वी देखना है , वह है स्मार्ट फोन |

- उद्योग के जानकारों की मानी जाय तो मोबाइल टीवी के लिए सबसे बड़ा अवसर उभरते बाजार हैं जैसे लैटिन अमेरिका, मध्य यूरोप, अफ्रीका और चीन आदि |

- उद्योग, मोबाइल टीवी की उपयोगकर्त्ताओं के बीच धीमी दर से अपनाने की गति से निराश हैं |

=======================================

Saturday, March 14, 2009

वर्ष 2009-10 में भारतीय आईटी सेवा कंपनियों के राजस्व में में गिरावट

द्वारा बिष्ट

मॉर्गन स्टेनली की हाल की रिपोर्ट के अनुसार,जिसे यहाँ उद्धृत किया गया है,

भारतीय कंप्यूटर सेवा कंपनियां, जिसमें शीर्ष कम्पनियां सम्मिलित हैं, अपने वैश्विक ग्राहकों की ख़राब वित्तीय स्थिति के कारण राजस्व में गिरावट का सामना कर रही हैं |

अप्रैल 2009 को शुरू होने वाले वित्त वर्ष में भारतीय आईटी सेवा कंपनियों के जैव राजस्व में 20 प्रतिशत तक की गिरावट आने की आशंका है |

[जैव राजस्व: एक कंपनी के द्वारा उत्पादन और बिक्री बढाकर प्राप्त किया गया राजस्व, जैव राजस्व कहलाता है |  यह किसी भी अधिग्रहण या विलय से अर्जित लाभ या राजस्व को शामिल नहीं करता हैं]


=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Thursday, March 12, 2009

सुनिए, अब आप जी टाक के जरिये भी नौकरी ढूढ़ सकते हैं

द्वारा बिष्ट

रोज़गार पोर्टल नौकरी डॉट कॉम ने हाल ही में "नौकरी ऑन चैट" नामक एक सेवा प्रारंभ की है, इसके अंतर्गत रोज़गार पाने के इच्छुक व्यक्ति जी टाक के माध्यम से रोजगार अवसर ढूढ़ सकते हैं |

इस सेवा का प्रयोग करने की प्रक्रिया बेहद सरल है :

कदम 1: जी टाक(गूगल टाक ) पर लोगिन करें |

कदम 2: jobs@chat.naukri.com को अपनी जी टाक मित्र सूची में जोडें |

कदम 3: मित्र आवेदन के स्वीकार होने की प्रतीक्षा न करें | चैट बॉक्स खोलें और help टाइप करें , एन्टर दबाएँ | आपको कुछ निर्देश प्राप्त होंगे , उनका पालन करते रहे और नौकरी ढूंढें |

यह सेवा कहाँ चूक जाती है:

वर्त्तमान में, यदि कोई व्यक्ति,उस ही जी मेल आई डी का प्रयोग करता है जिससे उसने नौकरी डॉट कॉम पर अकाउंट खोला है, तो वह न केवल नौकरी के लिए सर्च कर सकता है परन्तु जी टाक से ही आवेदन भी कर सकता है |

परन्तु यदि कोई व्यक्ति जी टाक पर ऐसी आई डी का प्रयोग करता है , जिसे उसने नौकरी डॉट कॉम पर पंजीकरण करने हेतु प्रयोग नहीं किया है , तो वह जी टाक का प्रयोग मात्र सर्च के लिए कर पायेगा; तथा आवेदन करने के लिए उसे नौकरी डॉट कॉम पोर्टल पर ही जाना पड़ेगा |

यह एक अहम कमी है |

व्यक्तिगत सुझाव: यदि आपने नौकरी डॉट कॉम पर एक ऐसे ईमेल आई डी के द्वारा पंजीकरण किया है, जिसे आप दिन रात प्रयोग नहीं करते; तो बेहतर होगा की आप नौकरी डॉट कॉम पर उस जीमेल आई डी से एक नया खाता खोल लें जिसे आप सर्वाधिक प्रयोग में लाते हैं |

=======================================

Thursday, February 26, 2009

2009 में वैश्विक आई टी खर्च की बढ़त पहले के पूर्वानुमान से काफी कम

द्वारा बिष्ट

आई डी सी के पूर्वानुमान के अनुसार; आर्थिक मंदी के चलते 2009 में वैश्विक आई टी खर्च की बढ़त मात्र 0.5 प्रतिशत रहेगी |

पहले, नवम्बर 2008, में यह अनुमान 2.6 प्रतिशत था |

वैश्विक हार्डवेयर बाज़ार के सर्वाधिक प्रभावित होने की आशंका है |

आप पर्सनल कंप्यूटर के दामों में अगले 12 महीनों में और कमी देखेंगे |

Wednesday, January 7, 2009

क्या संसार फ़ोन पर बात करने से ज्यादा लिखित संदेश पसंद कर रहा है !

द्वारा बिष्ट


लोग शायद आज फ़ोन पर बात करने से अधिक लिखित संदेश(एस एम एस) भेजना पसंद कर रहे है. यूरोप के कुछ देशों में नव वर्ष के अवसर पर लोगों द्वारा भेजे गए लिखित संदेश(एस एम एस) से सम्बंधित कुछ संख्याएँ :


यूनाइटेड किंगडम
नव वर्ष क अवसर पर टेलेफोनिका O2 नेटवर्क के माध्यम से भेजे गए कुल लिखित संदेशों की संख्या ( 24 घटे की अवधि में):__________________ 16.6 करोड़

जो सरल करने पर बनता है 1900 एस एम एस प्रति सेकंड |


स्वीडन

नव वर्ष क अवसर पर सरकारी नेटवर्क से भेजे गए कुल लिखित संदेशों की संख्या: _________2.4 करोड़
एक अन्य मुख्य नेटवर्क टेले 2 पर भेजे गए कुल संदेशों की संख्या:_____2.84 करोड़
जोड़: _______________5.24 करोड़ (देश के लिए एक नया कीर्तिमान)


नीदरलैंड
वोदाफोन पर भेजे गए कुल लिखित संदेशों की संख्या: ____________2.2 करोड़

बीते नव वर्ष की तुलना में बढोत्तरी: ______________52 फीसदी

टी-मोबाइल पर भेजे गए कुल लिखित संदेशों की संख्या : ___________1.9 करोड़
बीते नव वर्ष की तुलना में बढोत्तरी: ______________33 फीसदी

नव वर्ष क अवसर पर भेजे गए कुल लिखित संदेश:__________________4.1 करोड़




फ्रांस
ओरेंज के लिए संख्या:__________ 6.6 करोड़
एक अन्य बड़े नेटवर्क एस एफ आर के लिए संख्या:___________1.81 करोड़

बोयस टेलेकोम के लिए मध्य रात्रि से प्रातः एक बजे तक की संख्या :____________1.5 करोड़
बीते नव वर्ष के अवसर पर इस पर भेजे गए कुल संदेशों की संख्या:___________ 75 लाख
बढोत्तरी:____________________100 फीसदी

कुल:____________________9.91 करोड़



बेल्जियम
बेल्जियन नेटवर्क:______________7.83 करोड़
बीते नव वर्ष की तुलना में बढोत्तरी: ______________32 फीसदी


स्विट्जरलैंड
सभी नेटवर्कों पर भेजे गए कुल लिखित संदेशों की संख्या:_______________5.45 करोड़
मुख्य नेटवर्क स्विस्कोम का योगदान:_________________ 2.5 करोड़
ओरेंज:_______________________1.36 करोड़


थाईलैंड
देश के लिए नव वर्ष पर भेजे गए कुल एस एम ऐसों की संख्या: __________5 करोड़
24 घंटे के भीतर भेजे गए कुल एम एम ऐसों (MMS) की संख्या::____________10 लाख (एक कीर्तिमान)

लोगों में लिखित संदेशों के प्रति रुझान एक बात अवश्य सिद्ध करता है कि प्रोद्योगिकी लोगों का सामाजित दायरा दिन पर दिन कम कर रही है |


Friday, January 2, 2009

वर्ष 2009 आई टी जॉब बाज़ार के लिए ठंडा साल

द्वारा बिष्ट

विशेषज्ञों और उद्योग जानकारों का मानना है की वर्ष 2009 भारतीय आई टी क्षेत्र के लिए मंदा ही रहेगा ।

-- वर्ष 2009 में आई टी उद्योग में नई नौकरियों में कम से कम 50 फीसदी की कटौती हो सकती है ।
--सर्वाधिक प्रभाव हाल ही में बने इंजीनियरिंग स्नातकों पर पड़ने की संभावना है ।
--इंजीनियर विनिर्माण(मैन्युफेक्चरिंग) की ओर बढ़ते देखे जायेंगे ; जो हाल के कुछ सालों में उनका आई टी के बाद दूसरा विकल्प होता था ।


कुछ तथ्य:

--फ्रेशर्स की वह संख्या जिनको आई टी कंपनियों द्वारा हर वर्ष जून व् जुलाई माह के दौरान नौकरियां दी जाती हैं :______________100,000 (1 लाख)

--इंजीनियरों और पेशेवर शिक्षा प्राप्त स्नातकों को नौकरी देने वाला विश्व का अकेला सबसे बड़ा क्षेत्र :________________भारतीय आई टी क्षेत्र


--व्यक्तियों की कुल संख्या जो भारतीय आई टी / बी पी ओ क्षेत्रों में प्रति वर्ष नौकरी पाते हैं : 300,000 (3 लाख)
--उपर्युक्त संख्या में से, व्यक्तियों की कुल संख्या जो अकेले आई टी क्षेत्र में रोजगार पाते हैं : 200,000 (2 लाख)
--आई टी क्षेत्र की हिस्सेदारी : 67 फीसदी


--आई टी क्षेत्र अपनी जरूरतों का लगभग 60-70 फीसदी कैम्पस नियुक्तियों के माध्यम से पूरा करता है ।

कुछ परिभाषा:

लेटरल्स: रोजगार बाज़ार में लेटरल्स वे व्यक्ति कहलाते हैं , जिनके पास अनुभव होता है ।

Thursday, January 1, 2009

सन् २००९: भारत में स्मार्ट फ़ोन संस्कृति का प्रारम्भ

द्वारा बिष्ट

२००९ में ३G सर्विसेज़ के आगमन के साथ ही , स्मार्ट फ़ोन संस्कृति का आरम्भ हो जायेगा । अतः हैण्ड सेट निर्माता इस वर्ष पुर जोर प्रयास करेंगे कि उनका ही फ़ोन ऐसे हर भारतीय के हाथ में दिखाई दे जो अपने सादे पुराने फ़ोन के बदले एक स्मार्ट फ़ोन को देखने कि इच्छा कर्रें ।

स्मार्ट फ़ोन जो वर्ष २००९ में वर्चस्व कि लडाई लडेंगे:

--नोकिया की टच फ़ोन श्रेणी
--एप्पल का आई फ़ोन
--रिम का स्टोर्म
--एच टी सी का टच डायमंड
--एल जी का कुकी

अन्य स्मार्ट फोन्स:

--ब्लैकबेरी
--गूगल एनड्राइड G1
--आई फ़ोन किलर्स-- ऐसे समस्त स्मार्ट फोन्स, जो एप्पल आई फ़ोन के बाज़ार में सेंध लगाने का प्रयास करते हैं, सम्मलित रूप से इस नाम से जाने जाते हैं ।

Saturday, December 20, 2008

विज्ञापन / मार्केटिंग के वे तरीके जिनका रीटेल व्यवसायी सबसे पहले और सबसे अंत में परित्याग करेंगे

द्वारा बिष्ट

हम अक्सर, लोगों को बोलते सुनते हैं - "फुटकर व्यवसायी टेलीविजन विज्ञापनों पर ज्यादा खर्च करते हैं; प्रिंट विज्ञापन पर इतना खर्च करते हैं; ... जल्द ही विज्ञापन के फंला माध्यम अंत होने जा रहा है; इत्यादि इत्यादि" ।

यह सब बातें जिस महत्वपूर्ण तथ्य को प्रतिबिंबित करती हैं, वह यह है कि मनुष्यों की ही भांति व्यवसाय भी कम प्रभावी विधियों का त्याग कऱते हैं और बेहतर विधियों को अपनाते हैं ।

एक अमेरिकी विपणन(मार्केटिंग) फर्म के एक सर्वेक्षण में, जिसका विषय "विज्ञापन / विपणन के वे तरीके जिनका रीटेल व्यवसायी सबसे पहले और सबसे अंत में परित्याग करेंगे" ; आम लोगों की राय परिलक्षित होती है ।

परिणाम:

येलो पेजेज़ / निर्देशिकाएँ (का अंत निकट है) :(

टेलीमार्केटिंग / फोन द्वारा विपणन

रेडियो

पत्रिकाएँ

सहबद्ध विपणन(एफिलिएट मार्केटिंग)

टी वी

पत्राचार

ऑनलाइन प्रदर्शित विज्ञापन

सामाजिक अभिकलन(कम्प्यूटिंग)/ नेटवर्किंग / मौखिक प्रचार

 सर्च

ईमेल (सबसे अधिक समय तक रहने जा रहा है) :)

======O======



आपकी रुचि हो सकती है:

मुफ्त sms भेजें भारत से भारत में कहीं भी, किसी को भी

Saturday, December 13, 2008

क्यों महत्वपूर्ण हैं अमेरिकी और यूरोपीय बाजार भारतीय आईटी उद्योग के लिए !

द्वारा बिष्ट

भारतीय आईटी उद्योग के निर्यात राजस्व में अमेरिकी और ब्रिटिश बाजार का योगदान :______80 प्रतिशत

भारतीय आईटी उद्योग के राजस्व में यूरोपीय बाजार का योगदान जिस दर से बढ़ रहा है:_____50 प्रतिशत सालाना चक्रवृद्धि

वित्तीय सेवा उद्योग का भारतीय आईटी उद्योग के व्यवसाय में योगदान: 40 प्रतिशत