Pages

Showing posts with label रोचक उत्त्पाद. Show all posts
Showing posts with label रोचक उत्त्पाद. Show all posts

Wednesday, September 9, 2009

एक सामाजिक नेटवर्किंग साइट ५५ वर्ष या उससे अधिक आयु के भारतीयों और अप्रवासी भारतीयों के लिए : Verdurez.com

द्वारा बिष्ट

अपने प्रारंभिक दौर में, भारतीय वरिष्ठ नागरिकों और अप्रवासी भारतीयों के लिए एक डेटिंग साइट की अवधारणा के साथ विकसित की गई साईट, Verdurez.com को पुनः, 55 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रवासी और अप्रवासी भारतीयों के लिए एक सामाजिक नेटवर्किंग साइट के रूप में अनुकूलित किया गया है |

वर्तमान में लगभग 4,000 पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के साथ , Verdurez एक ऐसा मंच है जहां वरिष्ठ भारतीय ब्लोगिंग (लेखन),चैट (गपशप), स्वास्थ्य समाचार पाठन, पहेलियाँ खेलना आदि क्रियाएं कर सकते हैं संक्षिप्त में कहें तो ,नए दोस्त बना सकते हैं और समय का सदुपयोग कर सकते हैं |

Verdurez पर जाने हेतु यहाँ क्लिक करें |



दिलचस्प तथ्य:

सरकारी अनुमान के मुताबिक, वर्त्तमान में भारत में वरिष्ठ नागरिकों की जनसंख्या 8.6 करोड़ है| यह कुल जनसंख्या का लगभग 8 प्रतिशत है | इस आयु वर्ग के वर्ष 2026 तक, 17.3 करोड़ होने की सम्भावना है |

=======================================

Wednesday, September 2, 2009

टाटा टेली सर्विसेज की सीडीएमए प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक क्रांतिकारी टैरिफ योजना

द्वारा बिष्ट

टाटा टेली सर्विसेज (TTSL) ने आज एक क्रन्तिकारी टैरिफ योजना की घोषणा की है | इस योजना के अर्न्तगत ग्राहक से कालों की संख्या के आधार पर शुल्क लिया जायेगा, न की काल अवधि के आधार पर | ग्राहक को स्थानीय एंव एस टी डी काल्स के लिए, काल अवधि की परवाह किये बिना, एक निश्चित राशि का भुगतान करना होगा |

नई योजना के अंतर्गत है, TTSL, सीडीएमए प्रीपेड ग्राहकों से प्रति स्थानीय कॉल के लिए 1 रूपया और एस टी डी काल के लिए 3 रुपए का निर्धारित शुल्क लेगा | एक बार कॉल प्रारंभ होने के बाद, ग्राहक जितना चाहे उतनी बात कर सकता है, उसे केवल उपरोक्त लिखित भुगतान ही करना होगा |

योजना- सिर्फ प्रीपेड सी डी एम ए कनेक्शन से-- किसी भी मोबाइल या लैंड लाइन फ़ोन -- के लिए उपलब्ध होगी |

=======================================

Friday, May 29, 2009

बिंग --माइक्रोसॉफ्ट का नया खोज इंजन

द्वारा बिष्ट


माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ स्टीव बालमर ने गुरुवार को कंपनी के नए खोज इंजन बिंग की घोषणा की  बालमर के अनुसार बिंग का निर्माण विंडोज लाइव का स्थान लेने के लिए किया गया है ।

3 जून से बिंग पूर्ण रूप से विन्डोज़ लाइव का स्थान ले लेगा ।


बिंग में क्या नया है :

--बिंग, बेस्ट मैच नामक उपयोज्यता(यूटिलिटी) का प्रयोग कर खोज परिणामों में से सबसे अच्छा और करीबी परिणाम ढूढता है ।

--डीप लिंक्स नामक उपयोज्यता का प्रयोग कर बिंग खोजकर्ताओं को किसी भी वेबसाइट के विषय में अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध कराता है ।

-- इसके अतिरिक्त, क्विक प्रीव्यू ( त्वरित पूर्वावलोकन) विकल्प , एक अतिरिक्त खिड़की के माध्यम से खोजकर्त्ता को किसिस भी वेबसाइट की प्रासंगिकता के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करता है ।

-- इंस्टंट अन्सर्स नामक उपयोज्यता खोज परिणाम पेज के भीतर ही अतरिक्त सूचना प्रदान करता है ।


खोज बाजार में माइक्रोसॉफ्ट दूरस्थ तीसरे स्थान पर है. बिंग की शुरूआत के साथ, माइक्रोसॉफ्ट , शीर्ष दो खोज इंजनों -- गूगल और याहू , से अपने इस फासले को कम करने का प्रयास करेगा ।


बिंग के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें


=======================================

Friday, January 30, 2009

याहू मेल को ऑफलाइन प्रयोग करें

द्वारा बिष्ट

अपने याहू मेल को ऑफलाइन प्रयोग करने हेतु आपको :

याहू की ज़िम्ब्रा साईट पर जाकर ज़िम्ब्रा सॉफ्टवेर को अपने कंप्यूटर पर इंस्टाल करना होगा |

अन्य निर्देशों का पालन कर ऑफलाइन होने की प्रक्रिया को पूर्ण करने के पश्चात,आप याहू ऑफलाइन को प्रयोग करना प्रारंभ कर सकते हैं | आप अपने संदेश ऑफलाइन लिख सकते हैं, और अपने मेल बॉक्स को व्यवस्थित कर सकते हैं, और जब भी अगली बार आप ऑनलाइन होंगे तो आपके संदेश भेज दिए जायेंगे | पर आपकी अनुमति के बाद ही |

गूगल भी जीमेल का ऑफलाइन संस्करण शीघ्र ही बाज़ार में लाने वाला है | इसके आते ही आपको सूचित किया जाएगा |

फिलहाल आप याहू को ऑफलाइन इस्तेमाल कर सकते हैं |

ज़िम्ब्रा को डाउनलोड करने हेतु यहाँ क्लिक करें

=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Saturday, January 24, 2009

सम्पूर्ण विश्व के नेटिजन्स की जनसँख्या एक अरब के पार पहुँची

द्वारा बिष्ट

कोम्स्कोर के अनुसार, दिसम्बर 2008 तक विश्व में इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं की संख्या एक अरब या सौ करोड़ के पार पहुँच चुकी है | नेटिजन्स की वास्तविक संख्या इससे काफी अधिक होने की सम्भावना है क्योंकि जून 30, 2008 तक, इन्टरनेट वर्ल्ड स्टेट्स ने यह गिनती 1.5 अरब या 150 करोड़ बताई थी |

किसी भी स्थिति में यह तो पक्के तौर पर कहा जा सकता है कि वर्त्तमान में विश्व की मात्र 15 से 22 प्रतिशत आबादी ही इन्टरनेट का प्रयोग कर रही है | अतः अभी भी विश्व की 85 से 78 प्रतिशत जनसँख्या इन्टरनेट क्रांति से दूर है |

कोम्स्कोर की संख्याओं के आधार पर, विश्व के विभिन्न देशों और भागों से सम्बंधित कुछ तथ्य(यूनिक उपयोगकर्त्ताओं को गिनने पर):

विभिन्न देशों में इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं की जनसंख्या के आधार पर शीर्षस्थ 15 देश:

1_______चीन:____________________18 करोड़
2_______अमेरिका:_________________16 करोड़
3_______जापान:___________________6 करोड़
4_______जर्मनी:___________________3.7 करोड़
5_______यूनाइटेड किंगडम:___________3.67 करोड़
6_______फ्रांस :___________________3.4 करोड़

7_______भारत:________________3.21 करोड़


8_______रूस:____________________2.9 करोड़
9_______ब्राजील:__________________2.77 करोड़
10______दक्षिण कोरिया:____________2.73 करोड़
11______कनाडा:__________________2.18 करोड़
12______इटली:__________________2.08 करोड़
13______स्पेन:___________________1.79 करोड़
14_____ मेक्सिको:________________1.25 करोड़
15_____नीदरलैंड्स:________________1.18 करोड़



विश्व के विभिन्न भागों के आधार पर इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं की संख्या:

* एशिया पेसिफिक:__________________41.6 करोड़ (41.3%)
* यूरोप:__________________________28.3 करोड़ (28.0%)
* उत्तरी अमेरिका:___________________18.5 करोड़ (18.4%)
* लैटिन अमेरिका:__________________7.5 करोड़ (7.4%)
* मिडिल ईस्ट एंव अफ्रीका:___________4.9 करोड़ (4.8%)

 यह देखा जा सकता है की भारत इन्टरनेट की दौड़ में बहुत पीछे नहीं है | और आने वाले वर्षों में देश इस क्षेत्र में आगे बढ़ता जायेगा |

=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Tuesday, January 20, 2009

धन अर्जन एंव स्कौर मेटा सर्च इंजन -- प्रोडक्ट रिव्यू

द्वारा बिष्ट

कुछ माह पहले टेकक्रंच ने स्कौर पर एक लेख प्रकाशित किया था | टेकक्रंच के अनुसार स्कौर वर्ष के कुछ सर्वश्रेष्ठ नए उद्यमों में से एक था | तब से काफी समय बीत चुका है, और स्कौर ने भी अपनी आगे की उड़ान जारी रखी है | इस बात को यहीं छोड़ते हुये आइये स्कौर के विभिन्न पहलुओं की कुछ चर्चा कर लें |

स्कौर एक मता सर्च इंजन है |

एक मेटा सर्च इंजन , बुनियादी रूप से तो गूगल, याहू, अल्ताविस्ता आदि जैसा ही होता है , परन्तु एक बात जो इसे साधारण सर्च इन्ज़नों से अलग बनाती है वह यह है की साधारण सर्च इंजन जहाँ एक ही सर्च इंजन के नतीजे प्रस्तुत करते हैं वहीं एक मेटा सर्च इंजन एक ऐसा यंत्र है जो प्रत्येक खोजे गए शब्द को कई सर्च इंजनों को भेजता है और उनसे प्राप्त नतीजों को एक ही पृष्ठ पर दिखाता है |


इस व्यवस्था का मुख्य लाभ यह है -- कि एक सर्च इंजन की किसी विषय पर सीमितता को किसी दूसरे इंजन से प्राप्त नतीजे दूर करते हैं |

स्कौर तीन सर्च इंजनों के नतीजे प्रस्तुत करता है-- गूगल, याहू और लाइव सर्च |

इसके अतिरिक्त यूज़र को सर्च नतीजों पर अधिक नियंत्रण प्रदान करने की दृष्टि से , स्कौर ने उपयोगकर्त्ता को सर्च रिज़ल्ट्स में विभिन्न सर्च इन्जंस से प्राप्त नतीजों के अनुपात को बदलने के यंत्र भी प्रदान किए हैं | मसलन कोई उपयोगकर्त्ता यदि अपने नतीजों में गूगल की प्रधानता चाहता है, तो वह गूगल को 60 और अन्य दो को 20-20 की प्रधानता दे सकता है | उपयोगकर्त्ता अपने नतीजों को किसी भी प्रकार अनुकूलित कर सकता है |यह उपयोगकर्त्ता "सेटिंग्स" के अंतर्गत दिए गए यंत्र के माध्यम से कर सकता है |

पहले से अति प्रतियोगी सर्च बाज़ार में स्कौर अपने लिए कैसे जगह बना रहा है:

स्कौर, सर्च उद्योग में अभी नया है अतः इस अति प्रतियोगी बाज़ार में अपनी पैठ बनने के लिए माइक्रोसॉफ्ट लाइव सर्च की ही भांति उसने भी कुछ आकर्षक तरीके बनाये और अपनाए हैं |

स्कौर प्रत्येक खोजकर्त्ता को प्रत्येक खोज पर कुछ धन लाभ देता है | इसके लिए उपयोग्कत्ता को स्कौर पर एक मुफ्त खाता पंजीकृत करना है और स्कौर को नियमित रूप से कुछ ढूढने के लिए उपयोग में लाना है |

स्कौर का उपयोग किस प्रकार उपयोगकर्त्ता को धन लाभ कराता है:

एक मुफ्त खाता पंजीकृत करने के साथ ही उपयोगकर्त्ता के खाते में 50 अंक स्थान्तरित हो जाते है इसके पश्चात जब भी उपयोगकर्त्ता स्कौर पर कुछ ढूढता है तो उसके खाते में एक अंक जुड़ जाता है | इसके अतिरिक्त सर्च नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया और मत देने पर भी उपयोगकर्त्ता को एक-एक अंक मिलता है |

जैसा की पहले कहा गया है, सर्च बाज़ार अति प्रतियोगी है अतः इसमें अपनी पैठ बनाना सरल नहीं | अतः स्कौर प्रत्येक उपयोगकर्त्ता को उसके द्वारा बनाये गए सदस्यों द्वारा जोड़े गए अंकों का 25 फीसदी अंक अपनी तरफ़ से प्रदान करता है | अतः उपयोगकर्त्ता न केवल अपनी सहायता करता है अपितु स्कौर को भी पैर ज़माने में मदद करता है | उपयोगकर्त्ता जिस उपयोगकर्त्ता के माध्यम से सदस्य बनता है उससे भी उपयोगकर्त्ता को समय समय पर अंक मिलते है | अर्थात स्कौर उपयोगकर्त्ता को एक मजबूत अप्लाइन का भी लाभ प्रदान कराता है |

उपयोगकर्त्ता जब अपने खाते में 6500 अंक इकट्ठे कर लेता है तो वह 25 डॉलर या 1000 भारतीय रुपये वीसा कार्ड का हकदार बन जाता है |

इसके अतिरिक्त आप यदि निरंतर स्कौर प्रयोग करते रहे और इसका प्रसार भी करें, तो आप को आपके उद्यम के अनुरूप धन लाभ भी होता है | यह जानने के लिए की आप कितने उद्यम से प्रति वर्ष कितना धन अर्जित कर सकते हैं, आप स्कौर पर, आपके खाते के भीतर दिए गए कैलकुलेटर का प्रयोग करें |

यदि उपयोगकर्त्ता प्रत्येक सर्च के साथ नतीजों में एक मत और एक टिपण्णी देता है , तो यदि वह कोई सदस्य नहीं भी बनाता तो भी वह लगभग 200 सर्चों में एक 25 डॉलर या 1000 भारतीय रुपये वीसा कार्ड का हकदार हो जाता है |

प्रोडक्ट रिव्यू:

अधिकतर उपयोगकर्त्ता गूगल याहू आदि सर्च इन्जंस के आदि हो चुके हैं अतः आरम्भ में स्कौर से थोडी असहजता अनुभव होना सामान्य है | पर टिके रहने पर मेटा सर्च इंजन से होने वाले लाभ इस असहजता को सहजता में बदल देते हैं |

पंजीकरण करने हेतु चित्र पर क्लिक करें:


Earn money with Scour!


=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Tuesday, January 13, 2009

यू मिंट: मुफ्त sms भेजें भारत से, भारत में, कहीं भी,... किसी को भी

द्वारा बिष्ट

कुछ समय पहले अपने अंग्रेजी टेक्नोलोजी ब्लॉग पर मैंने एक मुफ्त एस एम एस सेवा पर एक लेख लिखा था; क्योंकि मेरे अंग्रेज़ी ब्लॉग में प्रतिक्रिया विकल्प सजीव नहीं है ; अतः मुझे किसी भी लेख के विषय में प्रतिक्रिया ईमेल के माध्यम से ही प्राप्त होती है । यद्यपि पाठक ईमेल विकलप का प्रयोग न के बराबर करते हैं; फिर भी मुफ्त एस एम एस सेवा लेख के प्रकाशित होने के एक दिन के भीतर ही, मूझे कई पाठकों की प्रतिक्रिया प्राप्त हुई । एक अवधारणा के लिए पाठकों की ऐसी रुचि मेरे लिए भी एक आश्चर्य से कम न थी ।
३० दिसम्बर को अंग्रेज़ी टेक के माध्यम से आपमे से एक पाठक ने मुझसे इस पर एक हिन्दी लेख लिखने का आग्रह किया । सो यह है वह लेख:

यदि आपके दोस्त आपको एस एम एस भेजते रहते हैं और आपसे यह अपेक्षा करते हैं कि आप भी हर एस एम एस का उत्तर एक समस से ही दें, तो यू मिंट की मुफ्त समस सेवा आपके लिए है । बस शर्त यह है कि आप प्रतिदिन एक घंटा इन्टरनेट प्रयोग करते हों ।
यह तरीका न केवल समय कि बचत करता है(कंप्यूटर कीबोर्ड पर टंकण करना ज्यादा सरल है) अपितु आप अपने मित्रों के बीच उदासीन दिखने से भी बच जाते हैं ।
इसके अतिरिक्त यू मिंट सेवा का प्रयोग कर आप न केवल अपने मोबाइल के बिल को कम कर सकते हैं अपितु अधिक से अधिक समस कर तथा अपने मित्रों में इस सेवा का प्रचार कर धन भी अर्जित कर सकते है।

यू मिंट पर रजिस्टर करने के साथ ही आपको भारत में कहीं भी, मुफ्त एस एम एस भेजने की सुविधा प्राप्त हो जाती है ।

यू मिंट पर एक सदस्य के रूप में स्वयं को रजिस्टर करने हेतु आपको अपना मोबाइल फ़ोन नंबर(जिसका प्रयोग आप sms भेजने के लिए करते हैं ), और एक चालू ईमेल खता (जिसपर आपका अकाउंट एक्टिवेशन लिंक एंव कोड भेजा जाता है ) सबमिट करना पड़ता है । साथ ही यू मिंट के TOS से भी आपको अपनी सहमति देनी होती है । और आपका अकाउंट बन जाता है ।

एक बार सदस्य बनने के पश्चात आप न केवल भारत में कहीं भी मुफ्त समस भेज पाते हैं अपितु समय समय पर आपको विभिन्न ऑफर्स भी प्राप्त होते हैं ।

इसके अतिरिक्त , आपको हर इनकमिंग एस एम एस पर तथा इस सेवा का सफल प्रचार करने पर कुछ निश्चित धन रशि मिलती है ।

आपको अपनी डाउन-लाइन के बढ़ने पर और एक स्थिर अप-लाइन के अंतर्गत सदस्य होने का भी मूर्त लाभ मिलता है ।

सरल भाषा में , यू मिंट जितना बढ़ता है आपका लाभ भी उसी अनुपात में बढ़ता है ।

परन्तु सीधे यू मिंट की और बढ़ने से पूर्व , कुछ अन्य तथ्य भी सुन लें ।

आपको सेवा तथा धन लाभ मात्र यू मिंट का सदस्य बनने के कारण नहीं मिल रहा है आपको कुछ देने के साथ आपसे सहयोग भी अपेक्षित है ।

कैसा सहयोग?

यू मिंट की व्यावसायिक अवधारणा -- यू मिंट जो भी धन अपने नेटवर्क पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों के द्वारा अर्जित करता है; उसमें से कुछ भाग आपको देता है। और आपसे लाभ को बांटने का कारण यू मिंट का आपके प्रति प्रेम नहीं है-- कारण; शुद्ध व्यावसायिक है ।
जब आप यू मिंट के सदस्य बनते हैं और उसके नियमों का पालन करने की सहमति देते हैं, उस ही क्षण आपका मोबाइल यू मिंट के उस नेटवर्क का भाग बन जाता है जिस पर लाखों मोबाइल फोन्स(सदस्यों के ) हैं । सदस्यों के ये मोबाइल्स यू मिंट के लिए उन लाखों प्लेटफार्म्स का कार्य करते हैं जिन पर यू मिंट अपने विज्ञापन दिखता है ।

यदि आप यह सोच रहे हैं कि एक बार सदस्य बनने पर आप का मोबाइल मेल बॉक्स विज्ञापनों से अट जाएगा ; तो आप इस बात से निश्चिंत हो जाइए ; क्योंकि मेरा अपना अनुभव इस विषय में बिल्कुल पलट है । इसके अतिरिक्त आप किसी भी समय अपनी सदस्यता समाप्त कर सकते हैं ।

सबसे बड़ा आश्वासन यह है कि आप यू मिंट के विषय में लेख टेक पत्रिका पर पढ़ रहे हैं । टेक पत्रिका में आप किसी भी सेवा अथवा उत्पाद के विषय में लेख तब तक नहीं पाएंगे; जब तक टेक पत्रिका इस बात से स्वयं आश्वस्त न हो जाए कि सेवा अथवा उत्पाद लिखने योग्य है ।

अतः आप यू मिंट के विषय में निश्चिंत हो सकते हैं ।

आने वाले समय में आपके हाथों में मोबाइल फ़ोन के आकार का कंप्यूटर आने वाला है; संभावनाएं असीमित हैं । अतः क्यों न आज ही से कंप्यूटर के उपयोग का क्षेत्र बढाएं ; भले ही आज वह कंप्यूटर के माध्यम से एसएमएस भेजना ही क्यों न हो ।


अपना पहला मुफ्त एसएमएस भेजने के लिए यहाँ क्लिक करें

Thursday, January 8, 2009

वरिष्ठ नागरिक और सेवानिवृत्त ... एक नई पारी आरम्भ करें !

द्वारा बिष्ट

अक्टूबर 1, 2008, को शुरू हुआ जॉब पोर्टल -- डिग्निटी सेकंड करियर्स डॉट ओआरजी(DignitySecondCareers.org), एक ऐसा जॉब पोर्टल है जो खास तौर पर वरिष्ठ नागरिक और सेवानिवृत्त व्यक्तियों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है |

एक समाचार ख़बर के अनुसार इस पोर्टल पर जो नौकरियां दिखाई जा रही हैं वे वरिष्ठ नागरिक एंव सेवानिवृत्त व्यक्तियों के पास प्रचुर मात्रा में मौजूद संसाधन -- समय, का उचित प्रयोग करने की दृष्टि से राखी गई हैं |

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिक और सेवानिवृत्त व्यक्तियों की शारीरिक सीमितता को ध्यान में रखते हुए अधिकांश नौकरियां पात्र में संयम, हुनर जैसे गुण देखती हैं और इनमे बहुत अधिक चलने फिरने की आवश्यकता नहीं होती है |

नौकरियों के प्रकार:

सामान्य प्रबंधन:__________________________________________60%
वित्तीय परामर्श:___________________________________________25-30%
एक स्थान पर बैठने वाले और लोगों से वार्तालाप सम्बन्धी ___________शेष

यह जॉब पोर्टल आई सी आई सी आई प्रूडेंशियल जीवन बीमा और डिग्निटी फाउंडेशन नामक एक गैर सरकारी संगठन , का साझा प्रयास है |

वरिष्ठ व्यक्ति इस पोर्टल पर पार्ट- टाइम नौकरियां भी ढूंढ सकते हैं |


अब तक 2400 वरिष्ठ व्यक्ति इस पोर्टल पर पंजीकरण कर चुके हैं |

डिग्निटी सेकंड करियर्स डॉट ओआरजी(DignitySecondCareers.org) पर पंजीकरण करने हेतु यहाँ क्लिक करें |



Tuesday, December 23, 2008

माइक्रोसॉफ्ट के विन विद सर्च पर कुछ पारियां खेलें

द्वारा बिष्ट

लगता है माइक्रोसॉफ्ट की गूगल को सर्च व्यवसाय में पछाड़ने की इच्छा अब चरम स्तर पर पहुँच चुकी है ।

मसलन माइक्रोसॉफ्ट के विन विद सर्च अवधारणा को ही लीजिये ।

आपको विन्डोज़ लाइव पर सर्च करना है । हर बार कोई शब्द टाइप कर एंटर दबाने पर, विण्डो के हेडर हिस्से पर दो डाइस(दिक) उछलते हैं । आपको जीतने के लिए दोनों दिकों में ६ लाना है ।

आप दस मिनट की परियों में सर्च करेंगे , और हर बार जीतने पर आप मुफ्त मोबाइल टाक टाइम जीत सकते हैं । बस एक शर्त है, दोनों दिकों में आपको ६ लाना है ।

इस बात पर संदेह हो सकता है की माइक्रोसॉफ्ट इन तरीकों से गूगल को कितनी टक्कर दे पायेगा , पर यदि आप अपना लक चेक करना चाहें , तो कुच्छ परियां खेलना बुरा भी नहीं है ।

खेलने के लिए यहाँ क्लिक करें



संबंधित पोस्ट:

ट्रेफिक एक्सचेंजर्स पर एक फ्री अकाउंट आपके ब्लाग को लोकप्रिय बना सकता है