द्वारा अ बिष्ट
उत्तर है: मुख्यतः संयुक्त राज्य अमरीका और ब्राज़ील से |
एक नियमित अध्ययन के अनुसार, अगस्त २०१० माह में जहाँ,
संयुक्त राज्य अमरीका ने विषय में सर्वाधिक कम्प्यूटर वायरस सृजन और प्रसारित किये ; ब्राज़ील विश्व का सबसे बड़ा स्पैम स्रोत रहा |
अगस्त माह में, प्रत्येक १०० में से १६ वायरसों का स्रोत अमरीका था | स्पैम के क्षेत्र में, शीर्ष पर विराजमान, ब्राज़ील ने इस अवधि के दौरान विश्व के कम्प्यूटरों को प्रत्येक १०० में से १२ स्पैम प्रेषित किये |
घुसपैठी हमलों में (एक सर्वाधिक स्तर तक हानि पहुँचाने वाली जालसाजी) के क्षेत्र में उक्त माह में दक्षिण कोरिया अग्रणी रहा | उक्त माह के समस्त घुसपैठी हमलों में से १७ प्रतिशत दक्षिण कोरिया से प्रेषित किये गए |
उपरोक्त्त अंतराल में दक्षिण कोरिया की स्पैम और अन्य दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों के क्षेत्र में भी भूमिका रही | यह और अन्य सूक्ष्म विवरण यहाँ हैं |
Showing posts with label जानकारी ही बचाव है. Show all posts

Saturday, November 13, 2010
Friday, August 21, 2009
नोर्टन सीमेंटेक की सर्वाधिक असुरक्षित/खतरनाक वेबसाइटों की सूची --2009
द्वारा अ बिष्ट
इंटरनेट सुरक्षा कंपनी नोर्टन सीमेंटेक ने हाल ही में " इंटरनेट की 100 सबसे असुरक्षित/खतरनाक वेबसाइटों की एक सूची" जारी की है | इस लेख में हम उस सूची की शीर्ष २० सीटों को प्रस्तुत कर रहे है | आपसे अनुरोध है कि कृपया सूची में दी गई किसी भी साईट पर न जाएँ |
इस सूची में उपस्थित साइटें उस स्तर तक मैलवेयर्स( दुर्भावना पूर्ण प्रोग्राम्स) से संक्रमित अथवा अटी पड़ी हैं कि उक्त वेबसाइटों पर जाना मात्र , या कंप्यूटर भाषा में कहें तो उक्त सीटों को वेब ब्राउजर में लोड करने मात्र से (अन्य कोई क्रिया किये बिना या कुछ भी डाउनलोड किये बिना) , एक कंप्यूटर के संक्रमित होने कि पूरी संभावना है | इसके परिणाम व्यक्तिगत, व्यावसायिक, वित्तीय सूचना की चोरी से लेकर अन्य दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं |
नोर्टन सीमेंटेक की सूची की शीर्ष 20 सबसे खतरनाक वेबसाइटें:
17ebook.com
aladel.net
bpwhamburgorchardpark.org
clicnews.com
dfwdiesel.net
divineenterprises.net
fantasticfilms.ru
gardensrestaurantandcatering.com
ginedis.com
gncr.org
hdvideoforums.org
hihanin.com
kingfamilyphotoalbum.com
likaraoke.com
mactep.org
magic4you.nu
marbling.pe.kr
nacjalneg.info
pronline.ru
purplehoodie.com
qsng.cn
seksburada.net
sportsmansclub.net
stock888.cn
tathli.com
teamclouds.com
texaswhitetailfever.com
wadefamilytree.org
xnescat.info
yt118.com
नोर्टन अध्ययन से कुछ और अंतर्दृष्टि:
--सूचीबद्ध वेबसाइटों में से प्रत्येक में पाए गए मैलवेयर्स( दुर्भावना पूर्ण प्रोग्राम्स) की औसत औसत संख्या: 18000 |
-सूची की प्रत्येक दस में से 4 वेबसाइटों में 20,000 से अधिक मैलवेयर्स पाए गए |
-सूची की प्रत्येक 100 में से 75 वेबसाइटों पर मैलवेयर्स पिछले छह महीनों से अधिक समय से हैं |
कुछ जानने योग्य तथ्य:
- कोई भी पीसी, किसी संक्रमित वेबसाइट पर जाने मात्र से संक्रमित हो सकता है. होता यह है , कि जब कोई उपयोगकर्त्ता एक वेबसाइट का पता टाइप करता है तो वह अपने कम्प्यूटर पर सूचना लाता है , इस सूचना के साथ किसी मैलवेयर के आने कि पूरी सम्भावना है, क्योंकि मैलवेयर मूल रूप से सूचना ही है |
- अधिकांश खतरनाक वेबसाइटों में वयस्क सामग्री/अश्लील साहित्य प्रकाशित कि जाती है जिनके अमुद्रणीय नाम होते हैं | यह लोगों को आकृष्ट करने के उद्देश्य से किया जाता है | अतः उपयोगकर्त्ता को ऐसी वेबसाइटों से सचेत रहना चाहिए |
- दुर्भावना पूर्ण वेबसाइटों का दूसरा हथियार ऐसी सामग्री प्रदर्शित करना होता है जिसे लोग अपनी कार्य कुशलता बढ़ने के लिए प्रयोग में लाते हैं अतः दुर्भावना पूर्ण वेब साइटें कानूनी सेवाओं , मछली पालन, सेहत, खानपान आदि से सम्बंधित सूचना को प्रर्दशित करती हैं | अतः उपयोगकर्त्ता को सूचना ग्रहण करने हेतु केवल प्रामाणिक स्रोतों का ही रुख करना चाहिए |
- हैकर्स, कम्प्यूटर से व्यक्तिगत जानकारी को चुराने के लिए "की-स्ट्रोक दर्ज करने वाले सॉफ्टवेयर" का प्रयोग भी करते हैं |
- यदि कोई वेबसाइट नियमित रूप से खतरनाक वेब साइटों की सूची में जगह बनाती है अर्थात एक लम्बे समय से संक्रमित है और संक्रमण का प्रसार कर रही है , तो यह माना जा सकता है कि उक्त साईट जानबूझकर इस गतिविधि का हिस्सा है; और दूसरों कि कीमत पर धन कम रही है | उपयोगकर्ताओं को ऐसी वेब साईट को स्थायी रूप से काली सूची में रख देना चाहिए |
- मैलवेयर एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो किसी कम्प्यूटर स्वामी की सहमति के बिना उसके कंप्यूटर की सुरक्षा और सूचना के साथ समझोता करता है |
=======================================

Friday, April 3, 2009
इन्टरनेट के माध्यम से की जाने वाली एक वित्तीय जालसाजी का पीछा : भाग 2
द्वारा अ बिष्ट
प्रिय पाठकों , आपको यह जानकार हर्ष होगा कि मेरे द्वारा भेजी गयी ईमेल का उत्तर आ गया है | कौन सी ईमेल ? इस विषय में सम्पूर्ण जानकारी यहाँ है |
प्रस्तुत है ईमेल का हिंदी अनुवाद :
==========================================
शीर्षक: ध्यान दें: इनाम को अपने पते पर पाने हेतु कुरियर से संपर्क करें |
एक विश्वसनीय सा दिखने वाला पता ,
जिसमे एक पंजीकरण संख्या का
भी उल्लेख किया गया है
पुनः वह ही पता,
इस बार यू के स्थान का उल्लेख ,
बेच संख्या और रेफेरेंस संख्या का भी उल्लेख
विजेता ध्यान दें,
बधाई ! यह पत्र आपको सूचित करता है कि आप यू के नेशनल लॉटरी प्रोग्राम के अन्तराष्ट्रीय विजेता घोषित किये गए हैं | मुझे आपको यह बताते हुए ख़ुशी है कि मैंने आपका मूल प्रमाण पत्र और कुरियर कंपनी को आपके पुरस्कार प्राप्त करने का तरीका भेज दिया है | कुरियर विवरण नीचे दिए गए हैं |
कुरियर कंपनी का पता
उस व्यक्ति का नाम जिसके नाम ईमेल भेजनी है
उक्त व्यक्ति का ईमेल पता
फ़ोन नंबर
आपको यह सुझाव दिया जाता है कि आप उपरोक्त कुरियर कंपनी को, कुरियर भेजने में लगने वाला मूल्य जानने हेतु ईमेल करें | संपर्क करने हेतु नीचे दिए गए आवेदन पत्र का प्रयोग करें , जिसमे आप अपनी आर्डर संख्या को शीर्षक के रूप में प्रयोग करें | आपको सुझाव दिया जाता है कि आप आर्डर संख्या को संभल कर रख लें |
आवेदन पत्र का प्रारूप
आर्डर संख्या : xxxxxxxxxx
ड्रा संख्या _____
पूरा नाम _______________________
पूरा संपर्क पता ___________________________________
जिप कूट ____________________________
लिंग ______________
जन्म तिथि ________________________
डाक कूट ____________________________
कंपनी का नाम _____________________________
टेलीफोन ______________________
फैक्स ____________________
देश ______________________
पुरस्कार प्राप्त करने का तरीका इंगित करें ______________________
(A) चैक
(B) ड्राफ्ट
उस खाते के विवरण जिसमें आप इनामी राशिः स्थानांतरित करना चाहते हैं :
________________________________________________
_________________________________________________
____________________________________________________
नोट : कृपया आवेदन पत्र में सही जानकारी भरें, जिससे आपको आपका इनाम प्राप्त हो सके | मेरी ओर से एक बार पुनः बधाई |
=======================================
जैसा कि आपको पता है कि यह ईमेल इन्टरनेट के माध्यम से की जाने वाली एक वित्तीय जालसाजी का हिस्सा है |
परन्तु यदि आप ध्यान दें तो आप पायेंगे कि यह जालसाजी कितनी नियोजित और योजनाबद्ध है | पत्र में प्रयोग कि गयी भाषा कि ओर ध्यान दें, वह न केवल सटीक है अपितु विश्वसनीयता का चोला भी ओढे हुई है |
यदि सजग न रहा जाए तो धोका होना निश्चित है | इस लेख का उद्देश्य आपको सजग करना ही है |
पत्र में दिए गए कुरियर ईमेल पते पर मैंने ईमेल भेज दिया है | अब देखना यह है कि कुरियर कंपनी इनामी राशिः मेरे खाते में भेजने के लिए कितनी राशि कि मांग करती है |
आप आश्वस्त रहिये, मैंने अपने बैंक खाते और अन्य विवरण नहीं भेजे हैं |
आगे का हाल अगले लेख में |

Wednesday, April 1, 2009
पाठकों के लिए एक महत्त्वपूर्ण सूचना !!!... कन्फिकर कंप्यूटर कृमि से सजग रहिये
पाठकों के लिए एक महत्त्वपूर्ण सूचना : 1 अप्रैल 2009 को सक्रिय होने वाले " कन्फिकर कंप्यूटर कृमि " (वर्म, एक प्रकार का वायरस) से आपको सजग रहने की आवश्यकता है | कृपया 1 अप्रैल 2009 के दिन किसी भी अज्ञात ईमेल को न खोलें और अविश्वसनीय साइट्स पर न जाएँ | साथ ही अपने एंटी - वाइरस सोफ्टवेयर को दुरुस्त रखें |
=======================================
=======================================
Sunday, March 29, 2009
इन्टरनेट के माध्यम से की जाने वाली एक वित्तीय जालसाजी का पीछा : भाग 1
द्वारा अ बिष्ट
कल मेरे पास एक ईमेल आयी | ईमेल का शीर्षक था --
Congratulations from me and members of staff of the uk national lottery board
-----------------------------------------------------------------------------------------------
अनुवाद : बधाई , मेरी और मेरे यू के राष्ट्रीय लौटरी स्टाफ की ओर से |

ईमेल में यह लिखा था :
Dear Winner,

Your email address has just won you for this year lottery held on 28th of
march, hence you have been awarded the sum of (1,500,000.00 pounds).
please contact our claims processing department for clearance
procedures.
Mr MURRAY
-------------------------------------------------------------------------------------------------
अनुवाद:
प्रिय विजेता,
बधाई , मेरी और मेरे यू के राष्ट्रीय लौटरी स्टाफ की ओर से | आपके ईमेल एड्रेस ने अभी अभी आपको इस वर्ष 28 मार्च को हुई लौटरी जिताई है | अतः आपको 1,500,000.00 पौंड्स की राशि प्रदान की जाती है | कृपया हमारे दावे संसाधन विभाग से निकासी प्रक्रिया हेतु संपर्क करें |
श्रीमान मरे
--------------------------------------------------------------------------------------------------
आप में से कई इस तरह की इमेल्स से परिचित होंगे, परन्तु जिन पाठकों को व्यस्त दिनचर्या के कारण इस ओर तरजीह देने का मौका नहीं मिला, उनको मैं बताना चाहूँगा कि यह ईमेल "इन्टरनेट के माध्यम से की जाने वाली एक वित्तीय जालसाजी का हिस्सा है " |
अन्यथा, ऐसा कैसे है कि, मेरे बिना आवेदन किये, इस मंदी से ग्रसित विश्व में, एक विकसित देश का लौटरी विभाग मुझे, एक विकासशील देश के आदमी को कम भी नहीं पर 1,500,000.00 पौंड्स या 120000000 रुपये का इनाम दे रहा है |
मैं प्रायः इस प्रकार के संदेशों को देखते ही कचरा पेटी में फेंक देता हूँ, परन्तु आज मैंने आपसे इस विषय में जानकारी बांटने की इच्छा से इस ईमेल का पीछा करने की सोची है |
अब मैं, इस इमेल में दिए गए ईमेल पते पर ईमेल करूंगा और उक्त फर्जी विभाग से पूछूंगा कि 1,500,000.00 पौंड्स या 120000000 रुपये या बारह करोड़ रुपये मात्र की इनामी राशि पाने के लिए मुझे क्या करना होगा |
मुझे लगता है कि मेरी इमेल प्राप्त करते ही , उक्त काल्पनिक विभाग में बैठा व्यक्ति मुझे धन्यवाद देगा | और मुझे वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर के जरिये किसी खाते में कुछ सौ या कुछ हज़ार पौंड (आखिर इनामी राशि भी तो पंद्रह लाख पौंड है) जमा करने को कहेगा |
इस लेख को लिखने के दौरान ही मैंने उक्त विभाग को इमेल भेज दी है | अब उत्तर की प्रतीक्षा है |
इस लेख के दूसरे भाग में आप भेजी गयी इमेल का उत्तर एंव आगे की रणनीति के विषय में जानेगे |
इस लेख के विषय में अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दीजियेगा |
इससे आगे लेख भाग 2 में |

[इस लेख में भेजने वाले का नाम गुप्त रखा गया है | जिसको उपयुक्त समय पर आपको बताया जायेगा | इस लेख में उजागर की गयी इमेल लेखक के पास मौजूद है |]
=======================================
Saturday, February 14, 2009
नेट पर एक मज़बूत पासवर्ड कैसे चुनें
द्वारा अ बिष्ट
यदि आप नेट पर नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज करते हैं, तो इस बात की प्रायिकता बहुत अधित है की आप प्रतिदिन औसतन एक नयी साईट या सेवा पर पंजीकरण कर रहे होंगे |
इस पंजीकरण का एक मत्त्वपूर्ण भाग एक मजबूत पासवर्ड चुनना है | बीते कुछ वर्षों में नेट पर दुर्भावना पूर्ण कूटों (मालवेयर कोड्स) की भरमार हो गयी है, जो मालवेयर प्रोग्राम्स(वर्म्स इत्यादि) के माध्यम से नेट पर मौजूद असंख्य कम्प्यूटर्स को न केवल संक्रमित करते हैं अपितु कम्प्यूटर्स के नेटवर्क्स के बीच आराम से विचरते रहते है |
इस तरह के संक्रमण का सामान्य नेट उपयोगकर्त्ता के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा नुक्सान, उसके अपने कंप्यूटर एंव उसके कई नेट खातों में मौजूद व्यक्तिगत, आर्थिक एंव व्यावसायिक डेटा की चोरी होना है |
स्थिति की गंभीरता का पता इस बात से लगता है की वर्त्तमान समय में ऐसे दुर्भावनापूर्ण प्रोग्राम्स मौजूद हैं जो पासवर्ड्स और यूज़र नेम्स का सटीक अनुमान लगाने में सक्षम हैं | ऐसा वे किसी पासवर्ड या यूज़र नेम के हर सम्भव संयोजन बनाकर भी कर सकते हैं|
अतः इस तरह की स्थिति से बचने का एक प्रभावी तरीका एक मजबूत पासवर्ड का चुनाव है | एक मज़बूत पासवर्ड बनाने के लिए निम्नलिखित सुझाओं का पालन करें:
-- पासवर्ड में संख्याओं को मिलाएं
-- विराम चिह्नों का प्रयोग करें
-- बीच-बीच में वर्णमाला के बड़े अक्षरों (अपर-केस एल्फाबेट्स) का प्रयोग करें |
-- सबसे महत्त्वपूर्ण, क्योंकि हिन्दी अभी भी नेट पर एक नयी भाषा है, अतः पासवर्ड्स के लिए हिन्दी के शब्दों का प्रयोग करना भी एक उत्तम युक्ति है |
उदाहरण के लिए, कोई राम नाम का लड़का, जो १९८५ में जन्मा हो और अपने को माडर्न मनाता हो,
ऐसा पासवर्ड बना सकता है:
नेट पर कोई भी व्यक्ति जो सजग नहीं है, सुरक्षित नहीं है | अतः अपनी सजगता बढाएं और सुरक्षित रहें |

Adhunik1985 Ram
ऐसा नहीं है की केवल महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों के व्यक्तिगत, आर्थिक या व्यावसायिक डेटा की ही चोरी होती है; डेटा चोरी तो एक सामान्य नेट उपयोगकर्त्ता की भी होती है, परन्तु क्योंकि वह लोकप्रिय नहीं होता अतः जाने माने लोगों की भांति उसका डेटा , चोरी होने के कुछ ही घंटों के अंतराल में सम्पूर्ण विश्व में प्रसारित नहीं होता |नेट पर कोई भी व्यक्ति जो सजग नहीं है, सुरक्षित नहीं है | अतः अपनी सजगता बढाएं और सुरक्षित रहें |
=======================================
Thursday, January 22, 2009
क्या अमर उजाला कि साईट मैलवेयर से संक्रमित है !
द्वारा अ बिष्ट
मेरे कंप्यूटर पर मोजिला फायरफोक्स ब्राउजर है | आज सुबह जब मैंने गूगल पर अमर उजाला टाइप किया तो नतीजों में अमर उजाला साईट के समक्ष "मैलवेयर चेतावनी" को पाया | अमरउजाला सर्च के गूगल सर्च पेज के चित्र को देखें:
इस चेतावनी का अर्थ यह है कि इस साईट पर जाने से उपयोगकर्त्ता के कंप्यूटर के हानि पहुँच सकती है |
इस पोस्ट का उद्देश्य अमर उजाला एंव पाठकों को स्थिति से अवगत कराना है |
यदि आप के अनुभव इस विषय में अलग हों तो आपसे अनुरोध है कि आप अपने अनुभव हमसे अवश्य बांटें |
यदि आप मोज़िला फायरफाक्स इंस्टाल करना चाहें तो इस चिन्ह पर क्लिक करें__
=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Thursday, January 1, 2009
साइबर हमलों से दुनिया को प्रति वर्ष होने वाला नुकसान
द्वारा अ बिष्ट
वह राशिः जो आज का विश्व फ़िशिंग, ट्रोजन और अन्य सामाजिक इंजीनियरिंग हमलों के कारण हर वर्ष खो देता है : ________________________ 3-3.5 अरब डॉलर (लगभग 17000 करोड़ रुपए)
संबंधित पोस्ट:
भारत में प्रतिदिन 8 बैंक ग्राहक किसी तरह के फ़िशिंग हमले की सूचना देते हैं

Thursday, December 18, 2008
फायरफाक्स ने जारी किए आठ सुरक्षा पैच!
द्वारा अ बिष्ट
माइक्रोसाफ्ट के बाद अब सुरक्षा पैच जारी करने की बारी मोज़िला की है. मोज़िला फायरफाक्स ब्राउज़र जिसकी विशेषज्ञों ने भी सिफारिश की है वर्तमान समय के सबसे अधिक सुरक्षित ब्राउज़रों में से एक है ।
कुल 8 पैच जारी किए गये हैं - (जिनमें से 3 महत्वपूर्ण समस्याओं के हल के लिए हैं) ।
तीन में से दो गंभीर समस्याओं के निम्नलिखित परिणाम हो सकते हैं:
हैकर्स को विभिन्न साइटों पर एक ही दुर्भावनापूर्ण कार्रवाइयों/क्रियाओं को करने का मौका मिलता हैं ।
तीसरी महत्वपूर्ण समस्या जो फायरफाक्स के ब्राउज़र इंजन से संबंधित है से निम्न परिणाम हो सकते हैं:
* फायरफाक्स ब्राउज़र जब तब क्रैश हो सकता है ।
* आपके सामान्य वेब ब्राउज़िंग करने के दौरान, हैकर दूर होकर भी दुर्भावनापूर्ण कार्रवाइयों/क्रियाओं को सम्पन्न कर सकता है (यह हैकर द्वारा आपके पीसी का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के समान है ।
इस स्थिति में आप क्या करें:
* फायरफाक्स2 का उपयोग बंद करें और उसे Firefox 3 में अपग्रेड करें___
* यदि आप पहले से ही, फायरफाक्स 3 प्रयोग कर रहे हैं. तो उसे सदैव दुरुस्त रखें ।
माइक्रोसाफ्ट के विपरीत, जिसने आपको कुछ निश्चित स्थानों से पैच डाउनलोड करने का सुझाव दिया; फायरफाक्स आपके लिए स्वतः ही पैच डाउनलोड करता है । अतः जब फायरफाक्स आपको कोई डाउनलोड/ अपदेट का सुझाव दे, तो उसे स्वीकार करें और इन्सटालेशन पूरा होने पर ब्राउज़र को रिस्टार्ट करें ।
यदि आप अभी भी माइक्रोसाफ्ट IE का उपयोग कर रहे हैं, तो समय आ गया है कि आप माइक्रोसाफ्ट IE को कचरा पेटी में फेंकें और मोज़िला फायरफाक्स 3 को अपनाएं__

Wednesday, December 17, 2008
IE उपयोगकर्त्ता स्वयं को दुष्प्रभाब से बचाने के लिए क्या करें
द्वारा अ बिष्ट
अब तक, दुनिया भर में 20 लाख से अधिक कंप्यूटर IE के गंभीर समस्या की वजह से संक्रमित हो चुके हैं ।
स्वयं को दुष्प्रभाब से बचाने के लिए क्या करें:
* केवल भरोसेमंद साइटों को ही सर्फ करें ।
* IE के इंटरनेट सुरक्षा के क्षेत्र को "उच्च" स्तर पर कर दें (परंतु इससे उपयोगकर्ता का वेब अनुभव धीमा होता है)
[बदलने के लिए: स्टार्ट मेन्यू क्लिक करें =>IE आइकन पर राइट क्लिक करें => प्रापरटीज़ में जाएं]
* वेब सर्फ एक एडमिनिसट्रेटर/फुल अकाउन्ट से न कर ; एक नए सीमित अधिकारों वाले अकाउन्ट से करें ।
* अपने एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को दुरुस्त रखें (लेकिन यह विधि बहुत प्रभावी नहीं है)
* IE को कचरा पेटी में फेंक दें और कुछ ज्यादा सुरक्षित ब्राउज़रों को अपना लें(सबसे अच्छा विकल्प ), जैसे:
मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स (सर्वश्रेष्ठ चयन) __
ओपेरा
गूगल क्रोम
सफ़ारी
संबंधित पोस्ट:
क्यों वेब उपयोगकर्त्ता मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउज़र को अपना रहे हैं?

IE समस्या के कारण होने वाले खतरे
द्वारा अ बिष्ट
IE समस्या के कारण होने वाले खतरे:
* हैकर्स आपके कंप्यूटर का नियंत्रण हासिल कर सकते हैं और व्यक्तिगत जानकारी चोरी कर सकते हैं ।
* हैकर्स आपके गेमिंग, बैंक खाते और अन्य पासवर्ड चुरा सकते है ।
* एक्सप्लोरर अचानक बंद हो सकता है, जिससे बेब सर्फिग से संबंधित जानकारी खो सकती है ।
हैकर्स कैसे ऐसा करने में सफल होते हैं:
जब एक IE उपयोगकर्ता एक एसी साइट का दौरा करता है जो IE के महत्वपूर्ण दोष का शोषण करने वाले कोड से संक्रमित होती है तो मात्र एक दौरा (भले ही साइट से कुछ भी दाउनलोड न किया जाए ) उपयोगकर्त्ता के कंप्यूटर को संक्रमित करने के लिए पर्याप्त है ।
तथ्य:
एक एंटीवायरस सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ कंपनी के अनुसार वेब पर ऐसी 10000 साइटें हैं जो इस दोष का शोषण करने वाले कोड से संक्रमित हैं. उनमें से अधिकांश चीनी गेमिंग साइटें हैं ।

IE उपयोगकर्ता: आप के लिए माइक्रोसाफ्ट से एक सुरक्षा पैच!
द्वारा अ बिष्ट
दो दिन पहले यहाँ पर प्रकाशित हुए लेख में आपको माइक्रोसाफ्ट इंटरनेट एक्सप्लोरर में विद्यमान एक गंभीर समस्या के बारे में बताया गया ।
माइक्रोसाफ्ट ने आपको समस्या के बुरे प्रभावों से बचाने हेतु एक सुरक्षा पैच निकाला है ।
माइक्रोसाफ्ट सभी IE उपयोगकर्ताओं - IE5, 6 और 7 और IE8 बीटा 2 को पैच इंस्टाल करने की सलाह देता है ।
आप IE(IE5, 6 और 7) के लिए इमरजेंसी सुरक्षा पैच माइक्रोसाफ्ट अपडेट और माइक्रोसाफ्ट डाउनलोड केंद्र से डाउनलोड कर सकते हैं.
IE8 बीटा 2 उपयोगकर्ता इस पोस्ट पर नजर रखें; माइक्रोसाफ्ट ज्यों ही डाउनलोड का स्थान बताएगा, आपको लिंक यहाँ दिखाई देगा ।
संबंधित पोस्ट:
माइक्रोसाफ्ट ने पुष्टि की--इंटरनेट एक्सप्लोरर के सभी संस्करणों में है एक गंभीर समस्या

Monday, December 15, 2008
माइक्रोसाफ्ट ने पुष्टि की--इंटरनेट एक्सप्लोरर के सभी संस्करणों में है एक गंभीर समस्या
द्वारा अ बिष्ट
माइक्रोसाफ्ट ने पुष्टि की है कि इंटरनेट एक्सप्लोरर के सभी संस्करणों - - IE5.01, IE6, IE7, IE8 बीटा 2 में 'oledb32.dll' फाइल से संबंधित, एक गंभीर समस्या है ।
एक डैनिश सुरक्षा शोधकर्ता के अनुसार, इस दिशा कंपनी द्वारा अब तक सुझाए गए सभी सुझाव अपर्याप्त हैं. इस समस्या के परिणामस्वरूप, इंटरनेट एक्सप्लोरर अचानक से बंद हो जाता है ।
इस समस्या से इंटरनेट एक्सप्लोरर को विन्डोज़ 2000, XP, विस्टा, सरवर 2003 या सरवर 2008 पर उपयोग करने वाले व्यक्ति खतरे में हैं ।
आपके लिए कुछ अन्य ब्राउसर विकल्प:
मोज़िला फायरफाक्स__

Tuesday, December 9, 2008
भारत में प्रतिदिन 8 बैंक ग्राहक किसी तरह के फ़िशिंग हमले की सूचना देते हैं
द्वारा अ बिष्ट
सर्ट-इन, सिमनटेक और प्रैस वाटर हाउस कूपर्स के अनुसार,
साइबर हमलों (वायरस , वर्म्स और धोखाधडी सब शामिल ) की वार्षिक विकास दर : 15 % से अधिक
विश्व की कुल ई-मेल्स में स्पैम मेल्स का हिस्सा: 80%
सरल भाषा में, हर दस में से आठ ई-मेल्स स्पैम मेल्स होती हैं यह संख्या भारत के लिए भी समान है ।
वर्ष 2007 में भारत के 100 में से 57 संगठनों के कंप्यूटर सायबर हमलों के प्रति दयनीय पाए गए ।
वर्ष 2000 के लिए यह संख्या 100 में 29 थी ।
वर्ष 2001 में , भारत के कम्प्यूटरों में वायरस संक्रमण की दर 1 % मासिक थी । अर्थात किसी भी महीने १०० में मात्र एक कंप्यूटर वायरस से संक्रमित पाया जाता था ।
2007 में यह संख्या 17 पहुँच चुकी है ।
ऐसे सिस्टम्स (कम्प्यूटर्स और पी सीज) की कुल संख्या जो प्रतिदिन साइबर हमलों के प्रति दयनीय हो जाते हैं या बोट्स में शामिल हो जाते हैं: 350
[बोट्स ऐसे दुर्भावना पूर्ण प्रोग्राम्स (इन्हें वेब रोबोटों के नाम से भी जन जाता है ) होते हैं, जो इन्टरनेट पर स्वचालित कार्यों को संपन्न करते हैं ;जैसे कंप्यूटरों के नेटवर्क से स्पैम मेल भेजना (नेटवर्क में शामिल कंप्यूटर आप और हम जैसे अनभिग्य कंप्यूटर उपयोगकर्ताओं के होते है ) आदि । इस प्रकार बोट्स अनभिग्य उपयोगकर्ता के सिस्टम संसाधनों और बैंडविड्थ का दोहन करने में मदद करते हैं ]
औसतन, भारत में प्रतिदिन लगभग 8 बैंक ग्राहक किसी न किसी प्रकार के फ़िशिंग हमले की सूचना देते हैं ।
और इनमें से अधिकांश सूचनाएं वास्तविक वित्तीय धोखाधड़ी होती हैं ।
[फ़िशिंग धोखा करने वालों के द्वारा आपके बैंकिंग विवरण को प्राप्त करने का प्रयास होता है ]