Pages

Showing posts with label प्रोडक्ट रिव्यू. Show all posts
Showing posts with label प्रोडक्ट रिव्यू. Show all posts

Tuesday, May 19, 2009

वोल्फ्राम अल्फा - इस क्रन्तिकारी खोज इंजन को परखें

द्वारा बिष्ट


वोल्फ्राम अल्फा, एक ऑनलाइन कैलकुलेटर और खोज इंजन, जिसका उद्योग उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा था आज प्रातः चार बजे विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया ।

यद्यपि वोल्फ्राम वेबसाइट एक खोज इंजन की तरह दिखती है परन्तु यह एक बड़ा ऑनलाइन कैलकुलेटर और इससे कहीं अधिक है । यह गणितीय सूत्रों (फ़ार्मुलों) की गणना करने में सक्षम हैं ; तथा आँकड़ों की तुलना और ; वैज्ञानिकों और गणितज्ञों की एक टीम द्वारा प्रदान सूचना के आधार पर ऑनलाइन चार्ट भी निर्मित करता है ।

जानकार इसे खोज इंजन दुनिया की एक महत्वपूर्ण प्रगति के रूप में देख रहे हैं । कारण --वोल्फ्राम वह करता है जो गूगल नहीं करता ।

जबकि गूगल खोज ऐसी जानकारी को खोजता है जो की इन्टरनेट पर पहले से मौजूद है ; वहीँ वोल्फ्राम खोज, इस क्रिया के अतिरिक्त एक अन्य कार्य भी करता है वह है नवीन सूचना एंव जानकारी का निर्माण ।

वोल्फ्राम अल्फा को परखने के लिए यहाँ क्लिक करें
=======================================

Tuesday, January 20, 2009

धन अर्जन एंव स्कौर मेटा सर्च इंजन -- प्रोडक्ट रिव्यू

द्वारा बिष्ट

कुछ माह पहले टेकक्रंच ने स्कौर पर एक लेख प्रकाशित किया था | टेकक्रंच के अनुसार स्कौर वर्ष के कुछ सर्वश्रेष्ठ नए उद्यमों में से एक था | तब से काफी समय बीत चुका है, और स्कौर ने भी अपनी आगे की उड़ान जारी रखी है | इस बात को यहीं छोड़ते हुये आइये स्कौर के विभिन्न पहलुओं की कुछ चर्चा कर लें |

स्कौर एक मता सर्च इंजन है |

एक मेटा सर्च इंजन , बुनियादी रूप से तो गूगल, याहू, अल्ताविस्ता आदि जैसा ही होता है , परन्तु एक बात जो इसे साधारण सर्च इन्ज़नों से अलग बनाती है वह यह है की साधारण सर्च इंजन जहाँ एक ही सर्च इंजन के नतीजे प्रस्तुत करते हैं वहीं एक मेटा सर्च इंजन एक ऐसा यंत्र है जो प्रत्येक खोजे गए शब्द को कई सर्च इंजनों को भेजता है और उनसे प्राप्त नतीजों को एक ही पृष्ठ पर दिखाता है |


इस व्यवस्था का मुख्य लाभ यह है -- कि एक सर्च इंजन की किसी विषय पर सीमितता को किसी दूसरे इंजन से प्राप्त नतीजे दूर करते हैं |

स्कौर तीन सर्च इंजनों के नतीजे प्रस्तुत करता है-- गूगल, याहू और लाइव सर्च |

इसके अतिरिक्त यूज़र को सर्च नतीजों पर अधिक नियंत्रण प्रदान करने की दृष्टि से , स्कौर ने उपयोगकर्त्ता को सर्च रिज़ल्ट्स में विभिन्न सर्च इन्जंस से प्राप्त नतीजों के अनुपात को बदलने के यंत्र भी प्रदान किए हैं | मसलन कोई उपयोगकर्त्ता यदि अपने नतीजों में गूगल की प्रधानता चाहता है, तो वह गूगल को 60 और अन्य दो को 20-20 की प्रधानता दे सकता है | उपयोगकर्त्ता अपने नतीजों को किसी भी प्रकार अनुकूलित कर सकता है |यह उपयोगकर्त्ता "सेटिंग्स" के अंतर्गत दिए गए यंत्र के माध्यम से कर सकता है |

पहले से अति प्रतियोगी सर्च बाज़ार में स्कौर अपने लिए कैसे जगह बना रहा है:

स्कौर, सर्च उद्योग में अभी नया है अतः इस अति प्रतियोगी बाज़ार में अपनी पैठ बनने के लिए माइक्रोसॉफ्ट लाइव सर्च की ही भांति उसने भी कुछ आकर्षक तरीके बनाये और अपनाए हैं |

स्कौर प्रत्येक खोजकर्त्ता को प्रत्येक खोज पर कुछ धन लाभ देता है | इसके लिए उपयोग्कत्ता को स्कौर पर एक मुफ्त खाता पंजीकृत करना है और स्कौर को नियमित रूप से कुछ ढूढने के लिए उपयोग में लाना है |

स्कौर का उपयोग किस प्रकार उपयोगकर्त्ता को धन लाभ कराता है:

एक मुफ्त खाता पंजीकृत करने के साथ ही उपयोगकर्त्ता के खाते में 50 अंक स्थान्तरित हो जाते है इसके पश्चात जब भी उपयोगकर्त्ता स्कौर पर कुछ ढूढता है तो उसके खाते में एक अंक जुड़ जाता है | इसके अतिरिक्त सर्च नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया और मत देने पर भी उपयोगकर्त्ता को एक-एक अंक मिलता है |

जैसा की पहले कहा गया है, सर्च बाज़ार अति प्रतियोगी है अतः इसमें अपनी पैठ बनाना सरल नहीं | अतः स्कौर प्रत्येक उपयोगकर्त्ता को उसके द्वारा बनाये गए सदस्यों द्वारा जोड़े गए अंकों का 25 फीसदी अंक अपनी तरफ़ से प्रदान करता है | अतः उपयोगकर्त्ता न केवल अपनी सहायता करता है अपितु स्कौर को भी पैर ज़माने में मदद करता है | उपयोगकर्त्ता जिस उपयोगकर्त्ता के माध्यम से सदस्य बनता है उससे भी उपयोगकर्त्ता को समय समय पर अंक मिलते है | अर्थात स्कौर उपयोगकर्त्ता को एक मजबूत अप्लाइन का भी लाभ प्रदान कराता है |

उपयोगकर्त्ता जब अपने खाते में 6500 अंक इकट्ठे कर लेता है तो वह 25 डॉलर या 1000 भारतीय रुपये वीसा कार्ड का हकदार बन जाता है |

इसके अतिरिक्त आप यदि निरंतर स्कौर प्रयोग करते रहे और इसका प्रसार भी करें, तो आप को आपके उद्यम के अनुरूप धन लाभ भी होता है | यह जानने के लिए की आप कितने उद्यम से प्रति वर्ष कितना धन अर्जित कर सकते हैं, आप स्कौर पर, आपके खाते के भीतर दिए गए कैलकुलेटर का प्रयोग करें |

यदि उपयोगकर्त्ता प्रत्येक सर्च के साथ नतीजों में एक मत और एक टिपण्णी देता है , तो यदि वह कोई सदस्य नहीं भी बनाता तो भी वह लगभग 200 सर्चों में एक 25 डॉलर या 1000 भारतीय रुपये वीसा कार्ड का हकदार हो जाता है |

प्रोडक्ट रिव्यू:

अधिकतर उपयोगकर्त्ता गूगल याहू आदि सर्च इन्जंस के आदि हो चुके हैं अतः आरम्भ में स्कौर से थोडी असहजता अनुभव होना सामान्य है | पर टिके रहने पर मेटा सर्च इंजन से होने वाले लाभ इस असहजता को सहजता में बदल देते हैं |

पंजीकरण करने हेतु चित्र पर क्लिक करें:


Earn money with Scour!


=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Tuesday, January 13, 2009

यू मिंट: मुफ्त sms भेजें भारत से, भारत में, कहीं भी,... किसी को भी

द्वारा बिष्ट

कुछ समय पहले अपने अंग्रेजी टेक्नोलोजी ब्लॉग पर मैंने एक मुफ्त एस एम एस सेवा पर एक लेख लिखा था; क्योंकि मेरे अंग्रेज़ी ब्लॉग में प्रतिक्रिया विकल्प सजीव नहीं है ; अतः मुझे किसी भी लेख के विषय में प्रतिक्रिया ईमेल के माध्यम से ही प्राप्त होती है । यद्यपि पाठक ईमेल विकलप का प्रयोग न के बराबर करते हैं; फिर भी मुफ्त एस एम एस सेवा लेख के प्रकाशित होने के एक दिन के भीतर ही, मूझे कई पाठकों की प्रतिक्रिया प्राप्त हुई । एक अवधारणा के लिए पाठकों की ऐसी रुचि मेरे लिए भी एक आश्चर्य से कम न थी ।
३० दिसम्बर को अंग्रेज़ी टेक के माध्यम से आपमे से एक पाठक ने मुझसे इस पर एक हिन्दी लेख लिखने का आग्रह किया । सो यह है वह लेख:

यदि आपके दोस्त आपको एस एम एस भेजते रहते हैं और आपसे यह अपेक्षा करते हैं कि आप भी हर एस एम एस का उत्तर एक समस से ही दें, तो यू मिंट की मुफ्त समस सेवा आपके लिए है । बस शर्त यह है कि आप प्रतिदिन एक घंटा इन्टरनेट प्रयोग करते हों ।
यह तरीका न केवल समय कि बचत करता है(कंप्यूटर कीबोर्ड पर टंकण करना ज्यादा सरल है) अपितु आप अपने मित्रों के बीच उदासीन दिखने से भी बच जाते हैं ।
इसके अतिरिक्त यू मिंट सेवा का प्रयोग कर आप न केवल अपने मोबाइल के बिल को कम कर सकते हैं अपितु अधिक से अधिक समस कर तथा अपने मित्रों में इस सेवा का प्रचार कर धन भी अर्जित कर सकते है।

यू मिंट पर रजिस्टर करने के साथ ही आपको भारत में कहीं भी, मुफ्त एस एम एस भेजने की सुविधा प्राप्त हो जाती है ।

यू मिंट पर एक सदस्य के रूप में स्वयं को रजिस्टर करने हेतु आपको अपना मोबाइल फ़ोन नंबर(जिसका प्रयोग आप sms भेजने के लिए करते हैं ), और एक चालू ईमेल खता (जिसपर आपका अकाउंट एक्टिवेशन लिंक एंव कोड भेजा जाता है ) सबमिट करना पड़ता है । साथ ही यू मिंट के TOS से भी आपको अपनी सहमति देनी होती है । और आपका अकाउंट बन जाता है ।

एक बार सदस्य बनने के पश्चात आप न केवल भारत में कहीं भी मुफ्त समस भेज पाते हैं अपितु समय समय पर आपको विभिन्न ऑफर्स भी प्राप्त होते हैं ।

इसके अतिरिक्त , आपको हर इनकमिंग एस एम एस पर तथा इस सेवा का सफल प्रचार करने पर कुछ निश्चित धन रशि मिलती है ।

आपको अपनी डाउन-लाइन के बढ़ने पर और एक स्थिर अप-लाइन के अंतर्गत सदस्य होने का भी मूर्त लाभ मिलता है ।

सरल भाषा में , यू मिंट जितना बढ़ता है आपका लाभ भी उसी अनुपात में बढ़ता है ।

परन्तु सीधे यू मिंट की और बढ़ने से पूर्व , कुछ अन्य तथ्य भी सुन लें ।

आपको सेवा तथा धन लाभ मात्र यू मिंट का सदस्य बनने के कारण नहीं मिल रहा है आपको कुछ देने के साथ आपसे सहयोग भी अपेक्षित है ।

कैसा सहयोग?

यू मिंट की व्यावसायिक अवधारणा -- यू मिंट जो भी धन अपने नेटवर्क पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों के द्वारा अर्जित करता है; उसमें से कुछ भाग आपको देता है। और आपसे लाभ को बांटने का कारण यू मिंट का आपके प्रति प्रेम नहीं है-- कारण; शुद्ध व्यावसायिक है ।
जब आप यू मिंट के सदस्य बनते हैं और उसके नियमों का पालन करने की सहमति देते हैं, उस ही क्षण आपका मोबाइल यू मिंट के उस नेटवर्क का भाग बन जाता है जिस पर लाखों मोबाइल फोन्स(सदस्यों के ) हैं । सदस्यों के ये मोबाइल्स यू मिंट के लिए उन लाखों प्लेटफार्म्स का कार्य करते हैं जिन पर यू मिंट अपने विज्ञापन दिखता है ।

यदि आप यह सोच रहे हैं कि एक बार सदस्य बनने पर आप का मोबाइल मेल बॉक्स विज्ञापनों से अट जाएगा ; तो आप इस बात से निश्चिंत हो जाइए ; क्योंकि मेरा अपना अनुभव इस विषय में बिल्कुल पलट है । इसके अतिरिक्त आप किसी भी समय अपनी सदस्यता समाप्त कर सकते हैं ।

सबसे बड़ा आश्वासन यह है कि आप यू मिंट के विषय में लेख टेक पत्रिका पर पढ़ रहे हैं । टेक पत्रिका में आप किसी भी सेवा अथवा उत्पाद के विषय में लेख तब तक नहीं पाएंगे; जब तक टेक पत्रिका इस बात से स्वयं आश्वस्त न हो जाए कि सेवा अथवा उत्पाद लिखने योग्य है ।

अतः आप यू मिंट के विषय में निश्चिंत हो सकते हैं ।

आने वाले समय में आपके हाथों में मोबाइल फ़ोन के आकार का कंप्यूटर आने वाला है; संभावनाएं असीमित हैं । अतः क्यों न आज ही से कंप्यूटर के उपयोग का क्षेत्र बढाएं ; भले ही आज वह कंप्यूटर के माध्यम से एसएमएस भेजना ही क्यों न हो ।


अपना पहला मुफ्त एसएमएस भेजने के लिए यहाँ क्लिक करें