Pages

Showing posts with label सामाजिक नेट्वर्किंग. Show all posts
Showing posts with label सामाजिक नेट्वर्किंग. Show all posts

Saturday, November 20, 2010

कितने फेसबुक उपयोगकर्त्ता प्रतिदिन फेसबुक प्रयोग करते हैं

वेब 2.0 शीर्ष सम्मलेन की एक वार्त्ता के दौरान, फेसबुक सी ई ओ मार्क ज़ुकर्बी ने बताया कि फेसबुक के 50 करोड़ से अधिक उपयोगकर्त्ताओं में से 25 करोड़ से अधिक, फेसबुक पर प्रतिदिन आते हैं | इसके साथ, ज़ुकर्बी ने व्यवसायों को यह भी सलाह दी -- कि वर्त्तमान और आने वाले समय में, व्यवसाय करने का सही ढंग स्वयं को सामाजिक सांचे में ढालना है (सामजिक का तात्त्पर्य यहाँ उपभोक्ताओं को सूचना प्रदान करना, उनसे अपने उत्पाद/सेवा के सम्बद्ध संवाद या सम्प्रेषण स्थापित करना एंव उनमे विश्वास और वफादारी स्थापित करना है)|

बीते जुलाई, फेसबुक ने ऑरकुट को पीछे छोड़ते हुए, भारत के शीर्ष सामाजिक नेटवर्क के पसद पर कब्ज़ा किया | उस समय भारत में फेसबुक प्रयोग करने वालों कि संख्या 1.2 करोड़ थी |

ट्रैफिक की दृष्टि से, अक्टूबर २०१० के आंकड़ों के अनुसार, विश्व के कुल पेज व्यूस का दस प्रतिशत फेसबुक फेसबुक पर होते हैं |

Tuesday, July 14, 2009

देश जिनके नागरिक सामाजिक नेटवर्कों पर सर्वाधिक क्रियाशील हैं

द्वारा बिष्ट


कोम्स्कोर द्वारा वैश्विक स्तर पर सामाजिक नेटवर्किंग पर किये गए एक अध्ययन क अनुसार; रूस के इन्टरनेट उपयोगकर्त्ता सामाजिक नेटवर्कों पर सर्वाधिक क्रियाशील हैं ।

      एक रूसी सामाजिक नेटवर्कों पर प्रति माह औसतन 6.6 घंटे व्यतीत करता है और इस दौरान वह सामाजिक नेटवर्कों पर 1307 पृष्ठों को देखता या पढता है ।


सामाजिक नेटवर्कों पर क्रियाशीलता(सामाजिक नेटवर्कों पर प्रति नेट उपयोगकर्त्ता प्रति माह व्यतीत घंटे) के आधार पर विश्व के २० शीर्ष देश इस प्रकार हैं :

1. रूस ______________6.6 घंटे प्रति उपयोगकर्ता प्रति माह

2. ब्राजील______________6.3

3. कनाडा_____________5.6

4. पोर्टो रिको_________5.3

5. स्पेन______________5.3

-------------------------------------------------- -------

6. फिनलैंड____________4.7

7.यूनाइटेड किंगडम _____4.6

8. जर्मनी___________4.5

9. संयुक्त राज्य अमेरिका________4.2

10. कोलोम्बिया___________4.1

-------------------------------------------------- -------

11. मेक्सिको_____________4.0

12. चिली_______________4.0

13. आयरलैण्ड______________3.8

14. तुर्की______________3.7

15. वेनेजुएला___________3.7

16. फ्रांस______________3.6

17. ऑस्ट्रेलिया____________3.4

18. न्यूजीलैंड_________3.4

19. स्विट्जरलैंड__________3.2

20. इटली________________3.2


=======================================

वैश्विक स्तर पर सामाजिक नेट्वर्किंग की पहुँच

द्वारा बिष्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक,

मई 2009 माह के दौरान दुनिया भर में जिन 1.1 अरब (एक सौ दस करोड़) लोगों ने इन्टरनेट का प्रयोग किया, उनमें से 73.42 करोड़ लोगों ने कम से कम एक सामाजिक नेटवर्किंग साइट का दौरा किया ।

इस प्रकार वैश्विक स्तर पर सामाजिक नेट्वर्किंग की पहुँच 65 प्रतिशत है । सरल शब्दों में कहें तो दुनिया भर के प्रत्येक 100 इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं में से 64 सामाजिक नेट्वर्किंग साइट्स से परिचित हैं ।

=======================================

Wednesday, May 13, 2009

शीर्ष चार श्रेणियों में सामाजिक नेटवर्किंग की सबसे तीव्र वृद्धि दर

द्वारा बिष्ट

नीलसन ऑनलाइन के एक अध्ययन के अनुसार ,

एक इन्टरनेट उपयोगकर्त्ता, अपने कुल ऑनलाइन समय का दस प्रतिशत, सामाजिक नेटवर्क और समुदायों पर व्यतीत करता है । यह आँकड़ा वश्विक है ।

सरल शब्दों में कहें तो, प्रत्येक 60 मिनट ऑनलाइन बिताये गए समय में से 6 मिनट सामाजिक नेटवर्क और समुदायों पर व्यतीत होते हैं ।

इसके अतिरिक्त , सम्पूर्ण वैश्विक ऑनलाइन आबादी का दो-तिहाई भाग सामाजिक नेटवर्क और सदस्य समुदायों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करता है ।

सदस्य समुदायों में सामाजिक नेटवर्क और ब्लॉग शामिल हैं ।

चार शीर्ष सर्वाधिक लोकप्रिय ऑनलाइन श्रेणियां:

1. खोज
2. पोर्टल
3. पीसी सॉफ्टवेयर और ईमेल
4. सामाजिक नेटवर्किंग

सामाजिक नेटवर्किंग अन्य तीन श्रेणियों से दो गुनी गति से बढ़ रही हैं ।
=======================================

Thursday, April 23, 2009

क्या है आपकी ऑरकुट उपस्थिति कि वजह

द्वारा बिष्ट

सामाजिक नेट्वर्किंग साइट्स पर एक प्रश्न अत्यंत महत्त्व का होता है । यह प्रश्न है -- आप यहाँ(उक्त सामाजिक नेटवर्क पर) पर किस कारण से मौजूद हैं । यद्यपि यह प्रश्न सामान्य प्रतीत होता है, परन्तु यह है अत्यं महत्त्वपूर्ण ।

इस प्रश्न की महत्ता से अच्छी तरह परिचित ऑरकुट भी अपने उपयोगकर्त्ताओं से इस प्रश्न के उत्तर की अपेक्षा करता है । ऑरकुट पूछता है -- 'यहाँ किस प्रयोजन से' या 'हेय फॉर' । जिसके उत्तर के रूप में उपयोगकर्त्ता चार विकल्पों में से एक विकल्प चुन सकता है ।

ऑरकुट जनसँख्या आंकडों के आधार पर, उक्त चार उत्तर विकल्पों का चुनाव उपयोगकर्त्ताओं ने इस प्रकार किया :

प्रश्न

उपयोगकर्त्ताओं का प्रतिशत
मित्रता
51.62
गतिविधि भागीदारी
15.96
व्यावसायिक मेलजोल या नेट्वर्किंग
15.43
डेटिंग (व्यक्तिगत मेलजोल)
17.13


यदि आपने इस श्रंखला के पूर्व प्रकाशित लेख पढ़े हैं, तो आप इस बात से अवगत होंगे कि 18-25 आयु वर्ग उपयोगकर्त्ता ऑरकुट पर बहुसंख्यक हैं । इनकी संख्या कुल ऑरकुट जनसँख्या का लगभग 55 प्रतिशत है ।

यदि आप गौर करें तो ऑरकुट पर, 'मित्रता' को अपनी ऑरकुट उपस्थिति की वजह चुनने वाले उपयोगकर्त्ताओं का प्रतिशत (51.62 प्रतिशत) भी उपरोक्त 55 प्रतिशत की संख्या के अत्यंत निकट है ।

इस निकटता का क्या अभिप्राय है ?

सरल बुद्धि से सोचें तो हम यह मान सकते हैं कि अन्य आयु वर्गों कि तुलना में 18-25 आयु वर्ग के उपयोगकर्त्ताओं कि मित्रता उत्तर विकल्प में हिस्सेदारी सर्वाधिक होगी ~ इसका आशय यह है , कि यद्यपि इस आयु वर्ग के उपयोगकर्त्ता ऑरकुट पर मित्रता के अतिरिक्त अन्य कारणों से भी ऑरकुट पर उपस्थित हैं, फिर भी वे अपनी उपस्थिति को मित्रता विकल्प कहना पसंद करते हैं ।

मेरी दृष्टि में यह चुनाव ही इस आयु वर्ग को सामाजिक नेटवर्क पर वर्चस्व प्रदान करता है । यह वर्ग यह जानता है कि मित्रता ही नेट पर सफल होने कि कुंजी है । आप नेट पर कुछ भी करें, मित्रता सफल बनने का एक मात्र माधयम है ।

कुछ अन्य ऑरकुट विचार अगले लेख में ।

=======================================

Monday, April 20, 2009

किसी भी ब्लॉगर के लिए 18-25 आयु वर्ग को अनदेखा करना ठीक नहीं

द्वारा बिष्ट

ऑर्कुट जनसँख्या आंकड़े 2009 के अनुसार, ऑर्कुट पर भारतीयों की कुल संख्या 21 लाख 76 हज़ार है । इस आधार पर , विभिन्न आयु वर्ग के भारतीयों की ऑरकुट पर उपस्थिति (संख्या में) इस प्रकार है :



आयु समूह


संख्या
18-25
11 लाख 85 हज़ार
26-30
3 लाख
31-35
1 लाख 33 हज़ार
36-40
84 हज़ार
41-50
46 हज़ार
50+
64 हज़ार


मेरे एक मित्र ने मुझे कहा कि अपनी रचनाओं में पूर्ण समर्पण एंव परिश्रम लगाने के बाद भी उनके ब्लॉग में पाठकों कि संख्या अभी भी कम है । ऐसा नहीं कि उनकी रचनाओं में गुणवत्ता का अभाव है । उनके अधिकांश पाठक उनकी रचनाओं कि प्रशंसा करते नहीं थकते ।

तो कम पाठक संख्या होने का कारण क्या है?

जब मैंने उनकी समस्या पर गौर किया, तो मैंने पाया कि उनकी अधिकाँश रचनायें एक बहुत सीमित आयु वर्ग के पाठकों पर केन्द्रित हैं । इसके अतिरिक्त जिस विषय पर उनका ब्लॉग है, उस विषय के अधिकाँश पाठक अभी भी इन्टरनेट पर स्थानंतरित नहीं हुए हैं । फलस्वरूप अपना शत प्रतिशत देने के बाद भी उन्हें वह सफलता नहीं मिल रही जिसके वे अधिकारी हैं ।

ब्लॉग लेखन एक व्यवसाय के समान है, आगे बढ़ने के लिए अपने उत्त्पाद/सेवा को जानने के साथ ही अपने उत्त्पाद/सेवा उपभोक्ता को जानना भी आवश्यक है । भले ही आज का लेख ऑरकुट पर केन्द्रित है , परन्तु इसमें दिए गए आंकड़े मोटे तौर पर सम्पूर्ण इन्टरनेट का प्रतिनिधित्त्व करते हैं । अतः किसी भी ब्लोगर के लिए 18-25 आयु वर्ग को अनदेखा करना ठीक नहीं । विशवास कीजिये यही वह समूह है जिसका इन्टरनेट पर राज है ।

=======================================

Friday, April 17, 2009

18-25 आयु वर्ग का ऑर्कुट परिदृश्य पर राज

द्वारा बिष्ट


ऑर्कुट के जनसँख्या आंकडों के अनुसार 18-25 आयु वर्ग का ऑर्कुट परिदृश्य पर राज है ।

ऑर्कुट जनसँख्या का विभिन्न आयु समूह के बीच विभाजन:

आयु समूह

हिस्सेदारी (प्रतिशत
18-25
54.47
26-30
13.78
31-35
6.11
36-40
3.87
41-50
2.1
50+
2.93


ऑर्कुट जनसँख्या आंकड़े 2009 के अनुसार, कुल ऑर्कुट जनसंख्या 1.28 करोड़ है । इस आधार पर , विभिन्न आयु वर्ग की ऑरकुट पर उपस्थिति (संख्या में) इस प्रकार है :

आयु समूह

संख्या (लाखों में)
18-25
69.7
26-30
17.6
31-35
7.8
36-40
5.0
41-50
4.9
50+
3.8


=======================================

Tuesday, April 14, 2009

ऑरकुट पर कितने भारतीय

द्वारा बिष्ट


टेक पत्रिका पर प्रकाशित एक लेख में , वर्ष 2008 के दिसम्बर माह में ऑरकुट पर कुल उपयोगकर्त्ताओं की संख्या का उल्लेख किया गया था। यह संख्या एक करोड़ 28 लाख थी ।

इस संख्या के आधार पर वर्त्तमान समय में ऑरकुट पर भारतीयों की संख्या लगभग 21 लाख 76 हज़ार होगी ।


आई जी ऍफ़ दिसम्बर 2008 के आंकलन के अनुसार भारत में कुल इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं की संख्या 8.1 करोड़ है ।  यदि वर्त्तमान में भारत में कुल इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं की संख्या 8.1 करोड़ मान ली जाय , तो हर 1000 इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं में से 27 उपयोगकर्त्ता ऑरकुट पर है ।

परन्तु प्रत्येक 1000 में से 27 की दर सटीक नहीं है । कारण यह है कि साधारण इन्टरनेट उपयोगकर्त्ता सामाजिक नेट्वर्किंग साईट का प्रयोग नहीं करता, इसके लिए तुलना सक्रिय इन्टरनेट उपयोगकर्त्ता संख्या से की जानी चाहिए ।

यदि कुल इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं में से 70 प्रतिशत सक्रिय हैं । तो भारत में कुल सक्रिय इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं की संख्या 5 करोड़ 67 लाख होगी । इस प्रकार हर 1000 सक्रिय इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं में से 38 उपयोगकर्त्ता ऑरकुट पर है ।


=======================================

Monday, April 13, 2009

ऑरकुट के उपयोगकर्त्ताओं का राष्ट्रीयता के आधार पर बंटवारा और भारतीयों की अब तक की यात्रा

द्वारा बिष्ट

ऑरकुट जनसँख्या आंकडों के आधार पर, ऑरकुट पर ब्राज़ीलियों की संख्या सर्वाधिक है , भारतीय जो कि कुल ऑरकुट उपयोगकर्त्ताओं का लगभग सत्रह प्रतिशत हैं , तीसरे स्थान पर आते हैं ।

ऑरकुट के उपयोगकर्त्ताओं का राष्ट्रीयता के आधार पर बंटवारा:

देश
प्रतिनिधित्त्व (प्रतिशत)
ब्राजील
49.70
यूनाइटेड स्टेट्स
20.77
भारत
17.30
पाकिस्तान
0.92
अफगानिस्तान
0.41
यूनाइटेड किंगडम
0.41
जापान
0.38
पारागुए
0.38
पुर्तगाल
0.36
ऑस्ट्रेलिया
0.35


यह बात ध्यान देने योग्य है कि वर्ष 2005 के सितम्बर माह तक ब्राज़ीलियों कि ऑरकुट पर मौजूदगी 75 प्रतिशत थी । पिछले साधे तीन साल में ब्राज़ीलियों कि ऑरकुट पर मौजूदगी में लगभग 25 प्रतिशत अंकों कि कमी आई है । यदि सितम्बर 2005 कि स्थिति की आज से तुलना की जाय तो यह गिरावट लगभग 33 प्रतिशत कि है ।

भारतीयों का ऑरकुट पर प्रतिनिधित्त्व :

वर्ष 2005 के सितम्बर माह में ऑरकुट पर भारतीयों का प्रतिनिधित्त्व मात्र 1.86 प्रतिशत था , मोटे शब्दों में कहें तो लगभग दो प्रतिशत

वर्त्तमान में यह मौजूदगी 17 प्रतिशत के करीब है ।

सितम्बर 2005 को यदि आधार माना जाय तो पिछले साधे तीन सालों में भारतीयों का ऑरकुट प्रतिनिधित्त्व लगभग 750 प्रतिशत बढा है ।

वर्ष 2008 से अब तक , ऑरकुट पर भारतीयों की हिस्सेदारी मूलतः स्थिर रही है । 


=======================================

Saturday, April 11, 2009

टेक पत्रिका पर पढिये ऑरकुट श्रंखला : इस पूरे माह

द्वारा बिष्ट

प्रिय पाठकों,

आप की रूचि को ध्यान में रखते हुए , टेक पत्रिका इस पूरे माह आपकी पसंदीदा सामाजिक नेट्वर्किंग साईट ऑरकुट से सम्बंधित लेख (आंकड़े एंव रोचक तथ्य) प्रकाशित करेगी । आशा है की लेखों में प्रस्तुत जानकारी न केवल आपकी ज्ञान क्षुधा को शांत करेगी अपितु सामाजिक नेट्वर्किंग साइट्स से आपका परिचय भी बढाएगी ।

इस श्रंखला का पहला लेख शीघ्र प्रकाशित होगा ।

शुभेच्छु

=======================================

Monday, February 23, 2009

भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय सामाजिक नेट्वर्किंग साइट्स

द्वारा बिष्ट

यूनिक विसिटर्स की कुल संख्या के आधार पर भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय दस सामाजिक नेट्वर्किंग साइट्स:(आंकड़े दिसम्बर 2008 के )

1. ऑरकुट_______________________1 करोड़ 28 लाख

2. फेसबुक_______________________40 लाख

3. भारत स्टुडेंट____________________32 लाख

4. हाई 5________________________20 लाख

5. आइबिबो______________________9 लाख 90 हज़ार

6. माय स्पेस_____________________7 लाख 50 हज़ार

7. लिंक्ड इन_____________________5 लाख 10 हज़ार

8. पर्फ़ स्पॉट_____________________4 लाख 30 हज़ार

9. बिग अड्डा____________________ 3 लाख 80 हज़ार

10. फ्रोपर______________________ 2 लाख 40 हज़ार

=======================================

Wednesday, February 4, 2009

सामाजिक नेट्वर्किंग साइट्स में यौन अपराधियों की उपस्थिति है

द्वारा बिष्ट

रॉयटर्स की एक ख़बर, के अनुसार, सामाजिक नेट्वर्किंग साईट माय स्पेस ने अपनी साईट पर पिछले दो वर्षों में लगभग 90,000 यौन अपराधियों की पहचान की और उन्हें साईट से बहार किया |


माय स्पेस ने यौन अपराधियों की पहचान कैसे की:

दो वर्ष पहले माय स्पेस ने पार्श्व सत्यापन(विभिन्न व्यक्ति समूहों का ब्यौरा रखने वाली फर्म )  फर्म सेंटिनल सेफ टेक होल्डिंग्स को यौन अपराधियों की राष्ट्रीय सूची बनाने के लिए नियुक्त किया |

सेंटिनल यौन अपराधियों का राष्ट्रीय स्तर का डेटाबेस संचालित करता है जिसमें यौन अपराधियों के 120 तक पहचान विवरण जैसे नाम, पता, चोट के निशान, टैटू निशान आदि दर्ज होते हैं |

अतः माय स्पेस की इच्छा और सेंटिनल की बेहतर प्रौद्योगोकी ने यौन अपराधियों की पहचान एंव उन पर पाबन्दी को सम्भव बनाया |

इसके अतिरिक्त सरकार ने भी यह तय किया कि माय स्पेस कि जनता के प्रति जवाबदारी बनी रहे | इस सन्दर्भ में, सरकार ने माय स्पेस को न्यायलय के सम्मुख गवाही देने को कहा |
सरकार के इस आदेश से पहले, माय स्पेस ने अपने नेटवर्क पर मौजूद यौन अपराधियों कि संख्या को कम बताई थी | लगभग 45,000 | अतः सरकार की सक्रियता ने सत्य को उजागर किया |

यही नहीं, सरकार अब यह भी पक्का करेगी की माय स्पेस ने पहचान किए अपराधियों को बाहर किया या नहीं |

सरकार ने इसी प्रकार का लिखित आदेश फेस बुक(एक अन्य सामाजिक नेट्वर्किंग साईट) को भी दिया है |

अतः माय स्पेस की इच्छा शक्ति + सेंटिनल की बेहतर प्रौद्योगिकी + सरकार की सक्रियता ने वेब पर सामाजिक नेट्वर्किंग को कुछ सुरक्षित बनाया |


इस विषय को महत्त्वहीन न समझें:

खतरा तब और भी अधिक बढ़ जाता है जब इस बात पर ध्यान दिया जाए की कई अवयस्क (बच्चे) भी सामाजिक नेट्वर्किंग साइट्स का प्रयोग करते हैं | अतः सामाजिक नेट्वर्किंग साइट्स पर यौन अपराधी एक वास्तविक खतरा हैं |

माता पिता अपने अवयस्क बच्चो को इस सम्बन्ध में बताएं और उनका मार्गदर्शन करें |


कुछ तथ्य:

माय स्पेस का स्वामित्त्व न्यूज़ कॉर्प के पास है |


=======================================
Facebook Myspace Technology Social Networking

Friday, January 9, 2009

अपने दस फेसबुक मित्रों को बाहर का रास्ता दिखाएं और एक बर्गर पाएं

द्वारा बिष्ट

क अमरीकी फास्ट फ़ूड कंपनी, बर्गर किंग इन दिनों एक अजीब विज्ञापन दिखा रहा है | "व्होप्पर बलिदान विज्ञापन"(यह विज्ञापन उक्त कंपनी के व्होप्पर नामक हम्बर्गर के प्रचार के लिए है ) के नाम से जाना जाने वाला यह विज्ञापन फेसबुक(ऑरकुट की ही भांति यह भी एक सामाजिक नेट्वर्किंग साईट है) उपयोगकर्ताओं को अपने फेसबुक मित्रों को हटाने/ काटने के लिए उकसाता है | प्रत्येक दस मित्रों को हटाने पर उपयोगकर्ता को एक व्होप्पर हेमबर्गर मिलता है |

पहली बार दिखाए जाने से अब तक फेसबुक उपयोगकर्त्ता अपने 12000 से अधिक मित्रों को बर्गर के कारण छोड़ चुके है |

"टाटा बाय बाय दोस्तों मुझे एक बर्गर खाना है ! " कुछ इस तरह |

यह संख्या इस कारण और महत्त्वपूर्ण हो जाती है जब यह पता चलता है की यद्यपि फेसबुक उपयोगकर्त्ता को बिना उसके मित्रों को पता चले उन्हें हटाने की स्वतंत्रता देता है; बर्गर किंग ज्यों ही उपयोगकर्त्ता को इनामी बर्गर देता है त्यों ही वह बाहर का रास्ता दिखाए गए मित्रों को त्वरित संदेश के माध्यम से बताता है कि उक्त्त मित्र ने उनकी मित्रता के बदले में एक दो डॉलर के बर्गर स्वीकार कर लिया है |

क्या कुछ लोग कह रहे हैं दोस्ती अनमोल होती है ?