Pages

Showing posts with label इन्टरनेट. Show all posts
Showing posts with label इन्टरनेट. Show all posts

Saturday, October 10, 2009

93 फीसदी ब्रिटिश इंटरनेट उपयोगकर्ता ऑनलाइन खरीदारी करते हैं

पढने के लिए यहाँ क्लिक करें

=======================================

औसत ब्रिटिश एक सप्ताह में 30 घंटे इन्टरनेट पर खर्च करता है

पढने के लिए यहाँ क्लिक करें


=======================================

Wednesday, September 30, 2009

अमरीका में अगस्त 2009 माह के दौरान देखे गए कुल ऑनलाइन विडियो और सम्बंधित वरीयता सूची

अगस्त 2009 माह में अमरीकियों ने लगभग 25 अरब ऑनलाइन विडियो देखे | यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है |

पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |

=======================================

अमरीकी खोज इंजन वरीयता सूची अगस्त 2009

अगस्त 2009 माह में अमरीकियों ने लगभग 14 अरब खोज/सर्च की | जुलाई 2009 माह की तुलना में यह संख्या 3 प्रतिशत अधिक थी |

पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |

=======================================

Sunday, August 2, 2009

टीसीएस वेब 2.0 पीढ़ी सर्वेक्षण 2008-09

द्वारा बिष्ट


भारत की सबसे बड़ी आईटी समाधान प्रदाता टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) के वेब 2.0 पीढ़ी सर्वेक्षण 2008-09 के अनुसार, देश के महानगरों के छात्रों में, कोलकाता के छात्रों के बीच मोबाइल एंव कम्प्यूटर की पहुँच उच्चतम है | इसके अतिरिक्त कोलकाता के छात्रों (12-18 वर्ष) में इंटरनेट की पहुँच भी सर्वाधिक है |

सर्वेक्षण से प्राप्त निम्न लिखित आंकडों पर विचार करें:

- कोलकाता में प्रत्येक 100 में से 90 छात्रों के पास मोबाइल फोन है |
- कोलकाता में प्रत्येक 100 में से 76 छात्रों के घर पर कम्प्यूटर है |

उपरोक्त दोनों संख्याएँ राष्ट्रीय औसत से अधिक है | राष्ट्रीय स्तर पर 62 प्रतिशत शहरी छात्रों के घर पर कम्प्यूटर है | इसके अतिरिक्त 25 प्रतिशत के पास लैपटॉप है |

--31 प्रतिशत छात्र जानकारी ढूढने के लिए विकिपीडिया का उपयोग करते हैं |


इस अध्ययन से प्राप्त कुछ अन्य आंकड़े इस प्रकार हैं :

- 80 प्रतिशत से अधिक शहरी स्कूली बच्चों की मोबाइल फोन तक पहुँच है |

यह ध्यान देने योग्य बात है की यह समूह नियमित रूप से इंटरनेट का प्रयोग करता है और ब्लॉग्स और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों जैसे वेब 2.0 उपकरणों को सरलता से स्वीकार करता है |

--40 प्रतिशत शहरी स्कूली बच्चों की अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा है | संक्षेप में, अमेरिका उनका सबसे पसंदीदा अध्ययन गंतव्य है |

छोटे महानगरों में - स्कूल के बच्चों के लिए अपने घर से निकटता अधिक महत्त्वपूर्ण है | अतः उनकी उच्च शिक्षा गंतव्य सूची में सिंगापुर और दुबई शीर्ष स्थानों में हैं | महानगरों में २० प्रतिशत छात्र इस स्थानों में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं |

- 63 प्रतिशत शहरी छात्र प्रतिदिन एक घंटे से अधिक इन्टरनेट प्रयोग करते हैं |

- 93 प्रतिशत से अधिक सामाजिक नेटवर्किंग के बारे में जानते हैं |

- ऑर्कुट और फेसबुक सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन स्थल हैं |

--46 फीसदी समाचार जानने हेतु इन्टरनेट का प्रयोग करते हैं |

-- शहरी स्कूली बच्चों के बीच - लोकप्रिय कैरियर विकल्प - आईटी और इंजीनियरिंग हैं |

- उभरते कॅरिअर विकल्प - मीडिया और मनोरंजन, यात्रा और पर्यटन हैं |

[वेब 2.0 पीढी , मनुष्यों की वह पीढी है, जिसकी उत्त्पत्ति एंव विकास वेब २.० क्रांति के दौरान हुआ है | फलस्वरूप, और समूहों की अपेक्षा यह पीढी ब्लॉग्स और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों जैसे वेब 2,0 उपकरणों को सरलता से स्वीकार करती है |]

=======================================

यू मिंट: मुफ्त sms भेजें भारत से, भारत में, कहीं भी,... किसी को भी

Tuesday, July 14, 2009

देश जिनके नागरिक सामाजिक नेटवर्कों पर सर्वाधिक क्रियाशील हैं

द्वारा बिष्ट


कोम्स्कोर द्वारा वैश्विक स्तर पर सामाजिक नेटवर्किंग पर किये गए एक अध्ययन क अनुसार; रूस के इन्टरनेट उपयोगकर्त्ता सामाजिक नेटवर्कों पर सर्वाधिक क्रियाशील हैं ।

      एक रूसी सामाजिक नेटवर्कों पर प्रति माह औसतन 6.6 घंटे व्यतीत करता है और इस दौरान वह सामाजिक नेटवर्कों पर 1307 पृष्ठों को देखता या पढता है ।


सामाजिक नेटवर्कों पर क्रियाशीलता(सामाजिक नेटवर्कों पर प्रति नेट उपयोगकर्त्ता प्रति माह व्यतीत घंटे) के आधार पर विश्व के २० शीर्ष देश इस प्रकार हैं :

1. रूस ______________6.6 घंटे प्रति उपयोगकर्ता प्रति माह

2. ब्राजील______________6.3

3. कनाडा_____________5.6

4. पोर्टो रिको_________5.3

5. स्पेन______________5.3

-------------------------------------------------- -------

6. फिनलैंड____________4.7

7.यूनाइटेड किंगडम _____4.6

8. जर्मनी___________4.5

9. संयुक्त राज्य अमेरिका________4.2

10. कोलोम्बिया___________4.1

-------------------------------------------------- -------

11. मेक्सिको_____________4.0

12. चिली_______________4.0

13. आयरलैण्ड______________3.8

14. तुर्की______________3.7

15. वेनेजुएला___________3.7

16. फ्रांस______________3.6

17. ऑस्ट्रेलिया____________3.4

18. न्यूजीलैंड_________3.4

19. स्विट्जरलैंड__________3.2

20. इटली________________3.2


=======================================

वैश्विक स्तर पर सामाजिक नेट्वर्किंग की पहुँच

द्वारा बिष्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक,

मई 2009 माह के दौरान दुनिया भर में जिन 1.1 अरब (एक सौ दस करोड़) लोगों ने इन्टरनेट का प्रयोग किया, उनमें से 73.42 करोड़ लोगों ने कम से कम एक सामाजिक नेटवर्किंग साइट का दौरा किया ।

इस प्रकार वैश्विक स्तर पर सामाजिक नेट्वर्किंग की पहुँच 65 प्रतिशत है । सरल शब्दों में कहें तो दुनिया भर के प्रत्येक 100 इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं में से 64 सामाजिक नेट्वर्किंग साइट्स से परिचित हैं ।

=======================================

Monday, June 1, 2009

भारत में मोबाइल की पंहुच

द्वारा बिष्ट

वर्त्तमान समय में, भारत में मोबाइल की पंहुच _______37 प्रतिशत

सरल भाषा में, प्रत्येक 100 भारतीयों में से 37 के पास मोबाइल फोन है ।

=======================================

Friday, May 29, 2009

बिंग --माइक्रोसॉफ्ट का नया खोज इंजन

द्वारा बिष्ट


माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ स्टीव बालमर ने गुरुवार को कंपनी के नए खोज इंजन बिंग की घोषणा की  बालमर के अनुसार बिंग का निर्माण विंडोज लाइव का स्थान लेने के लिए किया गया है ।

3 जून से बिंग पूर्ण रूप से विन्डोज़ लाइव का स्थान ले लेगा ।


बिंग में क्या नया है :

--बिंग, बेस्ट मैच नामक उपयोज्यता(यूटिलिटी) का प्रयोग कर खोज परिणामों में से सबसे अच्छा और करीबी परिणाम ढूढता है ।

--डीप लिंक्स नामक उपयोज्यता का प्रयोग कर बिंग खोजकर्ताओं को किसी भी वेबसाइट के विषय में अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध कराता है ।

-- इसके अतिरिक्त, क्विक प्रीव्यू ( त्वरित पूर्वावलोकन) विकल्प , एक अतिरिक्त खिड़की के माध्यम से खोजकर्त्ता को किसिस भी वेबसाइट की प्रासंगिकता के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करता है ।

-- इंस्टंट अन्सर्स नामक उपयोज्यता खोज परिणाम पेज के भीतर ही अतरिक्त सूचना प्रदान करता है ।


खोज बाजार में माइक्रोसॉफ्ट दूरस्थ तीसरे स्थान पर है. बिंग की शुरूआत के साथ, माइक्रोसॉफ्ट , शीर्ष दो खोज इंजनों -- गूगल और याहू , से अपने इस फासले को कम करने का प्रयास करेगा ।


बिंग के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें


=======================================

Saturday, May 23, 2009

इंटरनेट पर सफल होने के सात शब्द

द्वारा बिष्ट

"इंटरनेट और रूकावट" अथवा " इंटरनेट में वृद्धि के फलस्वरूप आने वाले वर्षों में कौन से उद्योग बाधित होंगे और इस परिवर्तन से निपटने के लिए उद्योग स्वयं में क्या बदलाव कर रहे हैं" विषय पर गूगल के मुख्यालय, माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में व्याख्यान देते हुए, वेंचर कैपिटलिस्ट (पूँजीदाता) (संघ स्क्वायर वेंचर्स) और ब्लॉगर फ्रेड विल्सन (जो ट्विट्टर में एक निवेशक हैं ) ने बताया कि उनके अनुसार इंटरनेट पर सफल होने के लिए सात महत्त्वपूर्ण शब्द कौन से हैं ।


अपनी इंटरनेट सफलता को फ्रेड निम्न लिखित शब्दों में व्यक्त करते हैं :

- वैश्विक (ग्लोबल)

- सामाजिक (सोशल)

- खुलापन (ओपन)

-चलायमान या निरंतर चलते रहने का जज्बा (मोबाइल)

-खिलोड़ या चपल (प्लेफुल)

-बुद्धिमान (इंटेलिजेंट)


और

- तात्कालिक या स्थिति अनुरूप तत्काल निर्णय लेने वाला



=======================================

Saturday, May 16, 2009

इंटरनेट पर महिलाओं का व्यवहार--2009

द्वारा बिष्ट

तीन महिला-केन्द्रित ब्लॉगों द्वारा किये गए अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2009 में महिलाओं का इंटरनेट पर व्यवहार इस प्रकार है,

आधी से अधिक महिलाऐं (55%) ब्लॉग सम्बंधित किसी गतिविधि (प्रकाशन, पाठन, टिप्पणी करना) में भाग लेते हैं ।

महिला इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के बीच सामाजिक नेटवर्कों की पहुंच 53 प्रतिशत है। यह संख्या सामाजिक नेटवर्कों की वैश्विक पहुँच से कम है, जो 75 प्रतिशत है ।

परन्तु पुरुषों के विपरीत, महिलाऐं सामाजिक नेटवर्किंग को उसके सही अर्थ में उपयोग करती हैं ।
वे महिलाऐं जो सामाजिक नेटवर्कों का प्रयोग करती हैं उनमें से दो-तिहाई या 75 प्रतिशत सामाजिक नेटवर्कों का प्रयोग मित्रों और परिवार के साथ संपर्क में रहने के लिए करती हैं । वे परुषों की भांति सामाजिक नेटवर्कों को खरीद सम्बन्धी निर्णय अथवा जानकारी स्रोतों के रूप में नहीं देखतीं ।

यदि ब्लॉगों की बात की जाय, तो महिलाएं ब्लॉगों को रोजमर्रा की जानकारी स्रोत के रूप में देखती है.

सामाजिक नेटवर्कों की तुलना में, महिलाओं द्वारा ब्लोगों को जानकारी स्रोत की तरह प्रयोग करने की सम्भावना (64%) दो गुनी है ।

महिलाऐं ब्लोगों का उपयोग निम्नलिखित उद्देश्यों से करती हैं:

सूचना स्रोत _____________________64 प्रतिशत
सलाह और संस्तुति________________43 प्रतिशत
सुझावों का आदान प्रदान_____________55 प्रतिशत

=======================================

Monday, April 6, 2009

कार्यस्थल पर "व्यक्तिगत इंटरनेट सर्फिंग" कर्मचारी उत्पादकता बढाती है : अध्ययन

द्वारा बिष्ट


यदि आपकी धारणा यह है कि दफ्तर के समय में इंटरनेट पर सर्फिंग करने से कर्मचारी उत्पादकता घटती है तो कृपया मेलबर्न विश्वविद्यालय के एक अध्ययन से प्राप्त नतीजों पर गौर कीजिये |

इस अध्ययन के अनुसार,कुल ऑफिस अवधि के 20 प्रतिशत से कम समय, आनंद के लिए इंटरनेट पर सर्फिंग करने से कर्मचारी उत्त्पदाकत्ता में वृद्धि होती है | 20 प्रतिशत से अधिक या किसी भी प्रकार की इंटरनेट आसक्ति कर्मचारी उत्त्पदाकत्ता को घटाती है |

इस अध्ययन के नतीजों ने यह उजागर किया है कि जो व्यक्ति कार्यस्थल पर व्यक्तिगत कारणों के लिए इंटरनेट का उपयोग करते हैं वे ऐसा न करने वालों की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत अधिक उत्पादक हैं |

इसके कारण की सरल शब्दों में इस प्रकार व्याख्या की जा सकती है ,

"एक बच्चा यदि अपनी पढ़ाई के बीच थोड़े थोड़े समय का विराम लेता है तो वह अधिक एकाग्रता से पढ़ता है | ठीक इसी प्रकार ऐसे कर्मचारी जो कार्य के दोरान थोड़े अंतराल के लिए इंटरनेट पर सर्फिंग करते है, कार्य पर पुनः लौटने पर अधिक एकाग्रता का अनुभव करते हैं | फलस्वरूप उनकी उत्त्पदाकत्ता में वृद्धि होती है" |

इस अध्ययन का एक दिलचस्प रहस्योद्घाटन:

अपने कार्यस्थल पर इंटरनेट का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों में से 70 प्रतिशत व्यक्ति , कार्यस्थल पर व्यक्तिगत कारणों के लिए इंटरनेट का उपयोग करते हैं |
=======================================

Saturday, April 4, 2009

भारत में कितने इन्टरनेट उपयोगकर्त्ता ऑनलाइन उत्पाद खरीदते हैं

द्वारा बिष्ट


एक अध्ययन के अनुसार, भारत में इन्टरनेट पर उत्पाद खरीदने वाले इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं का प्रतिशत एकल संख्या में है |

भारत में कुल इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं कि संख्या _________________3.5 करोड़

उपयोगकर्त्ता जो इन्टरनेट पर उत्पाद खरीदते है ___________________9 प्रतिशत

सरल भाषा में कहें तो , भारत में 3.5 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में से मात्र 31.6 लाख उपयोगकर्त्ता ही ऑनलाइन उत्पाद खरीदते हैं |

ऑनलाइन खरीददारों के कम प्रतिशत के दो मुख्य कारण निम्नलिखित हैं :

--भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के बीच क्रेडिट कार्ड कि कम व्यापकता ( कम उपयोगकर्त्ताओं के पास क्रेडिट कार्डस हैं )
--इस माध्यम पर विश्वास का कमी |
=======================================

Thursday, April 2, 2009

इन्टरनेट की पहुँच की दृष्टि से भारत और जापान में अंतर

द्वारा बिष्ट

एक आंकलन के अनुसार,

वर्ष 2009 में जापान के लगभग 9.2 करोड़ लोग महीने में कम से कम एक बार इन्टरनेट का प्रयोग करेंगे |

यह जापान में इन्टरनेट की पहुँच की दर को 73 फीसदी बनाता है |

सरल भाषा में कहें तो प्रत्येक 100 जापानियों में से 73 |

जापान की तुलना में भारत स्वयं को कहाँ पता है | जानने के लिए यहाँ क्लिक करें |

=======================================

Tuesday, March 31, 2009

फ़रवरी माह में 56 प्रतिशत सिंगापुर वासियों ने इन्टरनेट प्रयोग किया

द्वारा बिष्ट

एक अध्ययन, के अनुसार, फ़रवरी 2009 के लिए सिंगापुर में ऑनलाइन उपयोग से सम्बंधित संख्याएँ इस प्रकार हैं :

कुल व्यक्ति जिन्होंने इन्टरनेट प्रयोग किया: __________________25 लाख से अधिक

औसत कंटेंट उपभोग (पढ़ा, देखा, सुना गया): _________________1,785 पृष्ठ प्रति व्यक्ति

औसत इन्टरनेट प्रयोग: ________________________________21 घंटे प्रति व्यक्ति


सरल भाषा में कहें तो,

एक ऐसे देश में जिसकी जनसँख्या मात्र 45 लाख है में फ़रवरी माह में 25 लाख या 56 प्रतिशत व्यक्तियों ने इन्टरनेट प्रयोग किया |  और एक व्यक्ति ने औसतन 64 पृष्ठ प्रति दिन पढ़े, देखे या अनुभव किये |

=======================================

Saturday, February 7, 2009

विडियो गेम का प्रकार और उसे खेलने की आवृत्ति खेलने वाले पर प्रभाव डालती है : एक अध्ययन

द्वारा बिष्ट

रॉयटर्स के एक समाचार के अनुसार, जिसमें एक अध्ययन को आधार बनाया गया है ,खेले गए विडियो गेम का प्रकार और उसको खेलने कि आवृत्ति (उसे हम ज्यादा खेलते हैं या कम), खेलने वाले पर सीधा असर डालती है |

अध्ययन के मुख्य विवरण और नतीजे:

अध्ययन में शोधकर्त्ताओं ने अमरीका के विभिन्न कालेजों के ५०० महिला और ३१३ पुरूष स्नातक विद्यार्थियों के पिछले १२ महीनों के दौरान खेले गए विडियो गेम के प्रकार और आवृत्ति, एंव इन्टरनेट उपयोग कि जांच की |

नतीजे:

---अध्यन में पाया गया कि विडियो गेम और इन्टरनेट उपयोग के मामले में महिला एंव पुरुषों के बीच जमीन आसमान का अन्तर है |

-- महिलाओं कि तुलना में पुरुषों की विडियो गेम खेलने की आवृत्ति तीन गुना है | सरल भाषा में यदि एक महिला एक दिन में १ बार गेम खेलती है, वहीं एक पुरूष एक दिन में तीन बार गेम खेलता है |

-- महिलाओं कि तुलना में पुरुषों की हिंसक विडियो गेम्स को खेलने की आवृत्ति आठ गुना है |

-- अधिकांशतः यह पाया गया की पुरुष इन्टरनेट का उपयोग मनोरंजन, दैनिक मुख्य समाचार जानने, और अश्लील साहित्य को देखने के लिए करते हैं; वहीं महिलाएं इन्टरनेट का उपयोग ईमेल और अपने अध्ययन सम्बन्धी कार्य के लिए करती हैं |


नतीजे जो स्त्री- पुरुष के लिए सामान रहे:

-- गेमिंग आवृत्ति और अक्सर मदिरा और मादक पदार्थों के सेवन की आवृत्ति में सीधा सम्बन्ध पाया गया | सरल भाषा में जो व्यक्ति अक्सर विडियो गेम खेलते थे वे अक्सर मादक पदार्थों का सेवन भी करते थे |

--अधिक गेमिंग आवृत्ति और व्यक्तिगत संबंधों के कम गुणवत्ता के बीच भी सीधा सम्बन्ध पाया गया | जो अक्सर विडियो गेम खेल रहे थे उनके व्यक्तिगत संबंधों में कम गुणवत्ता देखने को मिली |

--हिंसक विडियो गेम्स को खेलने की आवृत्ति में वृद्धि का अर्थ अनैतिकता में वृद्धि और व्यक्तिगत संबंधों में कम गुणवत्ता के रूप में देखने को मिला |

--अध्यन ने पाया कि चैटिंग, खरीदारी, मनोरंजन, एंव अश्लील साहित्य से सम्बंधित ऑनलाइन क्रियाओं जहाँ उपरोक्त ग़लत स्वभाव एंव निराशाजनक नतीजों को जन्म देती हैं वहीं अध्ययन के लिए इन्टरनेट का प्रयोग और ई मेल चेक करना जैसी क्रियाएं सकारात्मकता का मार्ग प्रशस्त करती हैं |


=======================================
marketing internet video games behaviour gaming

Tuesday, February 3, 2009

पुरुष इन्टरनेट पर महिलाओं से अधिक समय व्यतीत करते हैं : अध्ययन

द्वारा बिष्ट

द यू के मेन ऑनलाइन के एक अध्ययन के अनुसार, जो यहाँ पाया जा सकता है ;

'यू के' के पुरुष देश की महिलाओं की तुलना में इन्टरनेट पर ज्यादा समय बिताते हैं |

ऑनलाइन जनसँख्या के आधार पर, महिला एंव पुरुष जनसँख्या लगभग बराबर ही है, बस महिलाऐं थोडी ही पीछे हैं | परन्तु महिलाऐं अवश्य ही पुरुष वर्चस्व को चुनौती दे रही हैं |

वर्ष 2013 तक के प्रक्षेपण इस ओर संकेत करते हें | परन्तु क्योंकि वर्ष 2013 तक ऑनलाइन यू के पुरुष जनसँख्या बढ़कर 2.2 करोड़ (50.5%) हो जायेगी , अतः वर्ष 2013 तक बहुमत पुरुषों का ही रहेगा | वर्त्तमान में यह संख्या 2 करोड़ (51.1%) |

अध्ययन से प्राप्त कुछ प्रमुख तथ्य:

-- यू के के ऑनलाइन पुरुषों के लिए संचार (कम्युनिकेशंस), मनोरंजन और ई-कॉमर्स प्रमुख ऑनलाइन क्रियाएं हें | यह स्वभाव महिला इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं से बिल्कुल भिन्न है |

-- ऑनलाइन खरीदारी करते समय जहाँ पुरुष सीधे जानी- मानी साइट्स (या जो उस उत्पाद के लिए सर्वश्रेष्ठ समझी जाती हैं) की ओर बढ़ते हें वहीं महिलाएं सीधे सर्च इन्जंस का रुख करती हैं |

इसका अर्थ यह हुआ की महिलाऐं (आशा के अनुसार) पहले विण्डो-शौपिंग करती हैं और फ़िर कम्पनी की लोकप्रियता को अधिक महत्त्व न देते हुए, ऐसा उत्पाद या सेवा चुनती हैं जो उनकी दृष्टि में सर्वश्रेष्ठ होता है |

-- इसके अतिरिक्त, महिलाओं की तुलना में पुरुष मोबाइल वेब का अधिक प्रयोग करते हैं | इससे यह अभिप्राय निकलता है कि महिलाऐं अभी भी मोबाइल उपकरणों (सेल फोन्स, पी डी एज और अन्य प्रयोग करते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने योग्य उपकरण ) को व्यक्तिगत स्पेस ही मानती हैं |

******यहाँ, मैं आपसे अपने कुछ यूमिंट सम्बन्धी अनुभव बांटता चाहूँगा | यूमिंट एक मुफ्त एसएमएस सेवा है | यूमिंट, पर अपनी डाउन लाइन का विश्लेषण कर मैंने पाया कि प्रत्येक 13 नए यूमिंट उपयोगकर्ताओं में से मात्र एक महिला है | अर्थात यूमिंट, जिसमें पंजीकरण करते समय, उपयोगकर्त्ता को अपना मोबाइल नम्बर जमा करना पड़ता है, मात्र 8 प्रतिशत महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर पाया | और वह भी तब जब यूमिंट रिव्यू लिखते हुए मैंने अपनी ओर से हर शंका का स्पष्टीकरण करने का प्रयास किया | रिव्यू यहाँ है |
एम जिन्ज़र नामक मुफ्त सेवा में भी मैंने यही अनुपात पाया |



=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Saturday, January 24, 2009

सम्पूर्ण विश्व के नेटिजन्स की जनसँख्या एक अरब के पार पहुँची

द्वारा बिष्ट

कोम्स्कोर के अनुसार, दिसम्बर 2008 तक विश्व में इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं की संख्या एक अरब या सौ करोड़ के पार पहुँच चुकी है | नेटिजन्स की वास्तविक संख्या इससे काफी अधिक होने की सम्भावना है क्योंकि जून 30, 2008 तक, इन्टरनेट वर्ल्ड स्टेट्स ने यह गिनती 1.5 अरब या 150 करोड़ बताई थी |

किसी भी स्थिति में यह तो पक्के तौर पर कहा जा सकता है कि वर्त्तमान में विश्व की मात्र 15 से 22 प्रतिशत आबादी ही इन्टरनेट का प्रयोग कर रही है | अतः अभी भी विश्व की 85 से 78 प्रतिशत जनसँख्या इन्टरनेट क्रांति से दूर है |

कोम्स्कोर की संख्याओं के आधार पर, विश्व के विभिन्न देशों और भागों से सम्बंधित कुछ तथ्य(यूनिक उपयोगकर्त्ताओं को गिनने पर):

विभिन्न देशों में इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं की जनसंख्या के आधार पर शीर्षस्थ 15 देश:

1_______चीन:____________________18 करोड़
2_______अमेरिका:_________________16 करोड़
3_______जापान:___________________6 करोड़
4_______जर्मनी:___________________3.7 करोड़
5_______यूनाइटेड किंगडम:___________3.67 करोड़
6_______फ्रांस :___________________3.4 करोड़

7_______भारत:________________3.21 करोड़


8_______रूस:____________________2.9 करोड़
9_______ब्राजील:__________________2.77 करोड़
10______दक्षिण कोरिया:____________2.73 करोड़
11______कनाडा:__________________2.18 करोड़
12______इटली:__________________2.08 करोड़
13______स्पेन:___________________1.79 करोड़
14_____ मेक्सिको:________________1.25 करोड़
15_____नीदरलैंड्स:________________1.18 करोड़



विश्व के विभिन्न भागों के आधार पर इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं की संख्या:

* एशिया पेसिफिक:__________________41.6 करोड़ (41.3%)
* यूरोप:__________________________28.3 करोड़ (28.0%)
* उत्तरी अमेरिका:___________________18.5 करोड़ (18.4%)
* लैटिन अमेरिका:__________________7.5 करोड़ (7.4%)
* मिडिल ईस्ट एंव अफ्रीका:___________4.9 करोड़ (4.8%)

 यह देखा जा सकता है की भारत इन्टरनेट की दौड़ में बहुत पीछे नहीं है | और आने वाले वर्षों में देश इस क्षेत्र में आगे बढ़ता जायेगा |

=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Friday, January 16, 2009

ग्रामीण भारत में इन्टरनेट की पहुँच

द्वारा बिष्ट

इन्टरनेट और मोबाइल असोसिएशन ऑफ़ इंडिया (IAMAI) की एक रिपोर्ट से प्राप्त संख्याएँ:

ग्रामीण भारत में सक्रिय इन्टरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या:____________33 लाख

ग्रामीण भारत में ऐसे व्यक्तियों की संख्या जिन्होंने यह दावा किया कि अपने जीवन में कभी न कभी उन्होंने इन्टरनेट का उपयोग किया है:_________________________________55 लाख

क्योंकि यह सर्वे/अध्ययन पहली बार किया गया है अतः वर्ष दर वर्ष हुई बढोत्तरी  तथा सरकार के द्वारा इस शेत्र में किया गया कार्य कितना प्रभावी रहा , इससे सम्बंधित तथ्य उपलब्ध नहीं हैं |