Pages

Showing posts with label आपसी बात. Show all posts
Showing posts with label आपसी बात. Show all posts

Tuesday, April 28, 2009

कैसे करूं अपने नए कम्प्यूटर का प्रयोग

द्वारा बिष्ट

कुछ वर्ष पूर्व मैं भी कम्प्यूटर पर नया था । परन्तु आज ऐसा नहीं है । समय बढ़ने के साथ ही, आप भी कम्प्यूटर विशारद बन जायेंगे । और आज जो विषय क्लिष्ट प्रतीत होते हैं , तब वे सरल प्रतीत होने लगेंगे ।

मैंने कुछ व्यक्तियों को अपने नए कम्प्यूटर के प्रति अति सजगता बरतते देखा है । यहाँ क्लिक करना ठीक होगा कि नहीं; इस फाइल को खोलने से मेरा कम्यूटर ख़राब तो नहीं हो जायेगा -- इस प्रकार के विचार उनके मस्तिष्क में सदैव चलते रहते हैं ।

फलस्वरूप उनकी कम्प्यूटर ज्ञान वृद्धि में व्यवधान आने लगते हैं ।

कम्प्यूटर से परिचय बढ़ाने का सर्वोत्तम तरीका , इसका निर्भय होकर उपयोग करना है । जिस प्रकार एक घुमक्कड़ व्यक्ति किसी नए शहर कि ख़ाक छानता है , कुछ उस तरह ।

आपका कम्प्यूटर ,आपकी कल्पना से कहीं अधिक कठोर यंत्र है, इसका निर्भय होकर प्रयोग करें, किसी भी फाइल को खोलकर देखें , कुछ यहाँ कुछ वहां क्लिक करें । ऐसा तब तक करें जब तक चप्पे चप्पे से परिचित न हो जाएँ ।



=======================================