Pages

Showing posts with label प्रौद्योगिकी बनाए जीवन आसान. Show all posts
Showing posts with label प्रौद्योगिकी बनाए जीवन आसान. Show all posts

Sunday, January 4, 2009

वर्ष 2013 तक 50 फीसदी लोग मोबाइल बैंकिंग अपना चुके होंगे

द्वारा बिष्ट

एक  शोध  के अनुसार, अगले पाँच सालों में 50 फीसदी लोग ( बैंक खाताधारक ) अपने धन का प्रबंधन अपने मोबाइलों से कर रहे होंगे |

यह संख्या वर्ष 2020 तक 75 फीसदी तक पहुँच जायेगी |


शोध से प्राप्त कुछ अन्य तथ्य:

-- मोबाइल बैंकिंग अगले पाँच सालों में इन्टरनेट बैंकिंग को पछाड़ देगी | क्योंकि मोबाइल बैंकिंग की "अपनाने की दर" ऑनलाइन बैंकिंग की तुलना में काफी अधिक है |

[ अपनाने की दर: जिस दर पर लोग किसी भी सेवा या उत्पाद को अपनाते हैं ]


कारक जो मोबाइल बैंकिंग के विकास में सहायक हैं:

-- वर्त्तमान आर्थिक मंदी:             ऐसा देखने में आया है कि , विषम परिस्थितियों में लोग अपनी वित्तीय स्थिति पर ज़्यादा दृष्टि रखते है | फलस्वरूप ऐसी कोई भी सेवा जो इसमे मदद करे, उपभोक्ताओं में अपनी पैठ बनाती है |

-- इस्तेमाल में आसानी: ताजा हाल एंव जानकारी पाने में आसानी |


कारक जो मोबिल्र बैंकिंग के विरुद्ध कार्य करते हैं:

--ऐसे समय में, जब लोगों का वित्तीय संस्थानों में विश्वास काफी कम है; मानवीय दखल को हटाना( जिसको मोबाइल बैंकिंग प्रोत्साहित करता है ) इस सेवा के अपनाने की दर को बाधित करता है |

-- लोग अभी भी महत्वपूर्ण वित्तीय सौदे / लेनदेन मोबाइल के माध्यम से करने में सहज नहीं हैं | कंप्यूटर अभी भी ज़्यादा सुरक्षित समझा जाता है |

-- मोबाइल आसानी से खोने वाली वस्तुओं की शेरनी में आते है | सही जानकारी के अभाव में लोगों में यह धारणा है की वे कंप्यूटर से कम विश्वसनीय हैं |

Saturday, December 13, 2008

एलआईसी ग्राहकों को 2009 के अंत तक तेज और विश्वसनीय ग्राहक सेवा मिलेगी

द्वारा बिष्ट

जीवन बीमा निगम लिमिटेड (एलआईसी) अपनी वर्तमान कंप्यूटर तकनीक को उन्नत करने के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है.

यह कार्य 2009 के अंत या 2010 के प्रारंभ तक पूरा हो जाने की आशा है ।

यह उन्नयन ग्राहकों के लिए तेज और विश्वसनीय सेवा का मार्ग प्रशस्त करेगा ।