Pages

Showing posts with label गूगल. Show all posts
Showing posts with label गूगल. Show all posts

Monday, May 4, 2009

गूगल की बकरियां

द्वारा बिष्ट

आप में से जो गाँव के जीवन से परिचित हैं , बकरियों के एक विचित्र व्यवहार से भी परिचित होंगे । यह विचित्र व्यवहार बकरियां के चरने से सम्बंधित हैं । अन्य जानवरों के विपरीत जब बकरियां चरती हैं तो दस पौंधों में से दस दस प्रतिशत न चरकर; एक ही पौंधे को शत प्रतिशत चर डालती हैं । फलस्वरूप , जिस स्थान पर बकरियां विचरण करती हैं, वहां वनस्पति का समूल नाश हो जाता है । अभी भी गाँवों में लोग, बकरवाल को अपने आस पास के जंगलों में नहीं जाने देते ।

खैर, बकरियों के इस विचित्र व्यवहार का उपयोग गूगल ने अपनी पर्यावण प्रतिबद्धता के लिए किया है । गूगल ने अपने माउन्टेन व्यू कलिफोर्निया स्थित मुख्य कार्यालय के विस्तृत लौनों (घास का मैदान) में सैकडों बकरियां इकट्ठी की हैं । गूगल इन बकरियों से लॉनमोवर का कार्य लेना चाहता है ।

गूगल की इस पर्यावरण प्रतिबद्धता को बकरियों ने भी सराहा है ; कुछ ही दिनों में जो लॉन चार फुट ऊंची वनस्पति से आच्छादित थे, आज वे सपाट प्रतीत हो रहे हैं ।

वाह गूगल आप और आपकी बकरियां ... अच्छा प्रयोग है ।

सम्बंधित विडियो हेतु क्लिक करें
=======================================

Wednesday, February 4, 2009

कितना लोकप्रिय है 'गूगल अर्थ'

द्वारा बिष्ट

जून 2005 में अपने लॉन्च(शुरुआत) से अब तक, 'गूगल अर्थ' को 40 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है | यह संख्या इसलिए और भी रोचक हो जाती है क्योंकि इस सेवा का समय समय पर कई देश सुरक्षा कारणों से विरोध कर चुके हैं |

गूगल अर्थ को डाउनलोड करने हेतु यहाँ क्लिक करें |


=======================================
Google Earth downloads

सर्वव्यापी गूगल अब महासागरों के भीतर भी झांकेगा

द्वारा बिष्ट



सोमवार को गूगल ने महासागरों की गहराइयों में भी पदार्पण कर लिया | 'ओसीन इन गूगल अर्थ' नामक यह सेवा उपयोगकर्त्ताओं को महासागरों में आभासीय डुबकी लगा कर उनके अन्दर की तीन आयामी दुनिया दिखाएगी | सागर के भीतर की यह दुनिया विभिन्न शोधकर्त्ताओं द्वारा दर्ज किए हुए वास्तविक चलचित्रों आदि से बनाई गई है | इसके अतिरिक्त किसी रोचक जंतु को अपने बगल से गुजरता देख जब कोई उपयोगकर्त्ता उस पर क्लिक करेगा तो उस जंतु से सम्बंधित सटीक जानकारी भी पायेगा |

महासागरों के भीतर की दुनिया देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |


=======================================

Google Ocean in Google Earth 3 Dimensional

Sunday, February 1, 2009

कितना विशाल एंव महत्त्वपूर्ण है गूगल !

द्वारा बिष्ट

गूगल – वेब का सर्वाधिक लोकप्रिय सर्च इंजन है | विश्व के लगभग 63 प्रतिशत इंटरनेट उपयोगकर्त्ता गूगल प्रयोग करते हैं |

गूगल के वैश्विक प्रभाव का पता इस बात से ही लग जाता है की 31 जनवरी 2009 को गूगल के 55 मिनट तक कार्य न कर पाने के कारण न केवल सामान्य नेट उपयोगकर्त्ताओं को अपितु विश्व के कई देशों के सरकारी महकमों को भी समस्या का सामना करना पड़ा |

मिसाल के लिए इसे ही लीजिये | यू के में 31 जनवरी कर भुगतान की आखिरी तिथि थी | 55 मिनट के गूगल व्यवधान के कारण ऐसे हजारों कर भुगतानकर्त्ताओं को समस्या हुई जो देश की कर वेबसाइट तक पहुँचने के लिए गूगल का प्रयोग करते है | रविवार तक लगभग 50 लाख व्यक्तियों ने कर का भुगतान नहीं किया है |

कुछ रोचक तथ्य:

गूगल ने पिछले वर्ष के केवल अगस्त माह में ही लगभग 7.6 बिलियन या 760 करोड़ खोजें (सर्च क्वेरीस) दर्ज की |

अन्य सर्च इन्जंस:

ऑल द वेब

याहू

लाइव


=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Thursday, January 15, 2009

गूगल अपनी कुछ सेवाएँ बंद करने जा रहा है

द्वारा बिष्ट

यह वर्त्तमान आर्थिक मंदी का नतीजा है या 'एक जान हज़ार काम' वाला किस्सा है पर वास्तविकता यह है कि गूगल अपनी कुछ सेवाएँ अगले कुछ दिनों और महीनों में बंद कर रहा है |

सेवाएँ जिन्हें गूगल बंद करने जा रहा है:

गूगल विडियो— क्योंकि यू ट्यूब, जो गूगल की एक सेवा है काफी लोकप्रय है |

गूगल नोटबुक— यद्यपि विकास कार्य रोक दिया जाएगा, सेवा चलती रहेगी |

गूगल कैटलॉग सर्च—एक शौपिंग कैटलॉग सर्च सेवा |

जैकू—ट्विटर के ही जैसी एक लघु ब्लोगिंग सेवा | जैकू , ट्विटर से पूर्व अस्तित्व में आई थी | जैकू सेवा के बंद होने के बाद भी गूगल, जैकू कोड को अपाचे खुले स्रोत लाईसेन्स के माध्यम से मुहैया कराता रहेगा; ताकि इच्छुक व्यवसाय और व्यक्ति विकास कार्य को वहां से आगे बढ़ा सकें जहाँ गूगल ने छोड़ा है |

डोज़बाल

मेशप एडिटर--गूगल एप इंजन पर आधारित |