Pages

Showing posts with label संख्याएँ. Show all posts
Showing posts with label संख्याएँ. Show all posts

Wednesday, April 29, 2009

भारतीय सेलुलर कम्पनियों के राजस्व में महत्त्व संवर्द्धन सेवाओ की हिस्सेदारी

द्वारा अ बिष्ट


एक रिपोर्ट के अनुसार,

भारतीय सेलुलर कम्पनियों के राजस्व में महत्त्व संवर्द्धन सेवाओ (VAS) की हिस्सेदारी :____________________________________ लगभग 10 प्रतिशत तक


[रिंग बैक टोंस, ज्योतिष एंव क्रिकेट सचेतक (अलर्ट्स), समाचार और परीक्षाफल मोबाइल सेवा प्रदानकर्ताओं के द्वारा प्रदान की जाने वाली कुछ लोकप्रिय महत्त्व संवर्द्धन सेवाएँ (VAS) हैं ]
=======================================

Saturday, February 14, 2009

भारत के आई टी/ आई टी इनेबल्ड सर्विसेज़ का कुल आकार

द्वारा अ बिष्ट

इन्फोसिस चीफ नारायण मूर्ति के अनुसार,

भारत के आई टी/ आई टी इनेबल्ड सर्विसेज़ का कुल आकार: ________ 60 बिलियन अमरीकी डॉलर या रुपये 24000 करोड़

उद्योग द्वारा प्रदान किए गए कुल रोजगार अवसर:

प्रत्यक्ष: ________________________________ 2.5 लाख

अप्रत्यक्ष: _______________________________3 लाख


=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Monday, January 26, 2009

आई टी उद्योग वित्त वर्ष 2010 के रोज़गार लक्ष्य से चूक जायेगा

द्वारा अ बिष्ट

नैसकॉम-- भारतीय आई टी और बी पी ओ सेक्टर्स की व्यापारिक संस्था; के अनुसार, सत्यम प्रकरण एंव वैश्विक मंदी के चलते, आई टी उद्योग शायद अपने 2010 के सीधे रोज़गार लक्ष्य से चूक जाएगा |

नैसकॉम के पहले के अनुमान के आधार पर यह माना जा रहा था की वर्ष 2010 तक भारतीय आई टी उद्योग लगभग 25 से 30 लाख व्यक्तियों को सीधे रोज़गार प्रदान कर रहा होगा | परन्तु वर्त्तमान स्थितियों को ध्यान में रखते हुए संस्था ने अपने पुनः अनुमान में कहा है कि यह संख्या उसके पिछले अनुमान से कम होने कि संभावना है |

=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Saturday, January 24, 2009

सम्पूर्ण विश्व के नेटिजन्स की जनसँख्या एक अरब के पार पहुँची

द्वारा अ बिष्ट

कोम्स्कोर के अनुसार, दिसम्बर 2008 तक विश्व में इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं की संख्या एक अरब या सौ करोड़ के पार पहुँच चुकी है | नेटिजन्स की वास्तविक संख्या इससे काफी अधिक होने की सम्भावना है क्योंकि जून 30, 2008 तक, इन्टरनेट वर्ल्ड स्टेट्स ने यह गिनती 1.5 अरब या 150 करोड़ बताई थी |

किसी भी स्थिति में यह तो पक्के तौर पर कहा जा सकता है कि वर्त्तमान में विश्व की मात्र 15 से 22 प्रतिशत आबादी ही इन्टरनेट का प्रयोग कर रही है | अतः अभी भी विश्व की 85 से 78 प्रतिशत जनसँख्या इन्टरनेट क्रांति से दूर है |

कोम्स्कोर की संख्याओं के आधार पर, विश्व के विभिन्न देशों और भागों से सम्बंधित कुछ तथ्य(यूनिक उपयोगकर्त्ताओं को गिनने पर):

विभिन्न देशों में इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं की जनसंख्या के आधार पर शीर्षस्थ 15 देश:

1_______चीन:____________________18 करोड़
2_______अमेरिका:_________________16 करोड़
3_______जापान:___________________6 करोड़
4_______जर्मनी:___________________3.7 करोड़
5_______यूनाइटेड किंगडम:___________3.67 करोड़
6_______फ्रांस :___________________3.4 करोड़

7_______भारत:________________3.21 करोड़


8_______रूस:____________________2.9 करोड़
9_______ब्राजील:__________________2.77 करोड़
10______दक्षिण कोरिया:____________2.73 करोड़
11______कनाडा:__________________2.18 करोड़
12______इटली:__________________2.08 करोड़
13______स्पेन:___________________1.79 करोड़
14_____ मेक्सिको:________________1.25 करोड़
15_____नीदरलैंड्स:________________1.18 करोड़



विश्व के विभिन्न भागों के आधार पर इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं की संख्या:

* एशिया पेसिफिक:__________________41.6 करोड़ (41.3%)
* यूरोप:__________________________28.3 करोड़ (28.0%)
* उत्तरी अमेरिका:___________________18.5 करोड़ (18.4%)
* लैटिन अमेरिका:__________________7.5 करोड़ (7.4%)
* मिडिल ईस्ट एंव अफ्रीका:___________4.9 करोड़ (4.8%)

 यह देखा जा सकता है की भारत इन्टरनेट की दौड़ में बहुत पीछे नहीं है | और आने वाले वर्षों में देश इस क्षेत्र में आगे बढ़ता जायेगा |

=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Wednesday, January 21, 2009

देश में मोबाइल धारकों के बढ़ने के साथ , उनकी शिकायतें भी बढ़ रही हैं : सर्वेक्षण

द्वारा अ बिष्ट

हिंदुस्तान टाईम्स-सी फोर सर्वेक्षण के अनुसार देश में मोबाइल धारकों के बढ़ने के साथ , उनकी शिकायतें भी बढ़ रही हैं |

सर्वेक्षण से प्राप्त नतीजों को एक दृश्य के रूप में अनुकूलित कर दिखाने का प्रयास किया गया है:

यदि एक चाय के दुकान पर बैठे पाँच व्यक्ति भारत के समस्त मोबाइल धारकों का प्रतिनिधित्व करते हैं तो उनके मोबाइल सेवा से सम्बंधित अनुभव इस प्रकार हैं |

प्रत्येक दस कॉल करने पर, 5 में से 3 से अधिक व्यक्तियों की कॉल एक या दो बार कट जाती है |

5 में से 2 से अधिक व्यक्ति बिल सम्बन्धी समस्या से जूझ रहे हैं |

पाँच में से दो से अधिक व्यक्तियों को 48 घंटे से अधिक प्रतीक्षा करनी पड़ी तब जाकर उनकी बिल सम्बंधित समस्या का निराकरण हो सका |

5 में से 3 से कम व्यक्तियों ने पाया की कस्टमर केयर के पास अच्छे शब्द तो हैं पर मददगार सूचना नहीं है | सरल भाषा में वे कस्टमर केयर से संतुष्ट नहीं हैं |

तीन में से एक से अधिक व्यक्ति ने कहा कि उनको वायदा किया हुआ टाक-टाइम नहीं मिला |

समूह के आधे से अधिक व्यक्तियों को यह पता ही नहीं कि "डी एन डी " या " डू नॉट डिस्टर्ब" डायरेक्टरी क्या है | और एक से कम व्यक्ति ने इस डायरेक्टरी में पंजीकरण किया है |

समूह के दो सदस्य आज ही अपना सेवा दाता बदल दें यदि उन्हें अपना वर्त्तमान नम्बर बरक़रार रखने की सुविधा मिल जाए | मतलब फंस गए, वरना अभी तक इतना क्यों सहते |

और जब इस समूह के एक सदस्य ने अन्य सदस्यों को अपने-अपने सेवा दाता को 1-10( 1= निकृष्ट, 10= उत्त्क्रिष्ट) के स्केल पर अंक देने को कहा, तो प्रत्येक ने 6 अंक दिए |

=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Saturday, January 17, 2009

वैश्विक रेकॉर्डेड संगीत उद्योग से सम्बंधित कुछ संख्याएँ

द्वारा अ बिष्ट

रॉयटर्स की एक ख़बर के अनुसार जो आई एफ पी आई की एक रिपोर्ट पर आधारित है, वैश्विक रेकॉर्डेड संगीत उद्योग से सम्बंधित कुछ संखाएं इस प्रकार हैं:


वैश्विक रेकॉर्डेड संगीत उद्योग का कुल आकार:________________________रुपये 74,000 करोड़

व्यापार मूल्य की दृष्टि से विश्व में वर्ष 2008 में हुई वैध डिजिटल संगीत बिक्री:_____रुपये 14,800 करोड़

यह वैश्विक रेकॉर्डेड संगीत उद्योग का 20 फीसदी है |
वर्ष 2007, में यह वैश्विक रेकॉर्डेड संगीत उद्योग का 15 फीसदी थी |


विश्व में बीते दो वर्षों में वैध डिजिटल संगीत की बिक्री में हुई बढोत्तरी:

2008:__________________25 फीसदी
2007:__________________30 फीसदी
बढोत्तरी में आई गिरावट:_______ 17 फीसदी


परन्तु उपरोक्त संख्याएँ अवैध डाउनलोड्स की तुलना में नगण्य हैं:

वर्ष 2008 में कुल संगीत डाउनलोड में अवैतनिक(अनपेड) या अवैध संगीत डाउनलोड का हिस्सा:__95 फीसदी
यह 95 फीसदी का हिस्सा , यदि संख्या में परिवर्तित किया जाय तो यह 4000 करोड़ गानों से अधिक हैं |


पायरेसी के कारण संगीत बाज़ार के पारंपरिक राजस्व में आई गिरावट:

वर्ष 2008 के राजस्व में आई गिरावट:__________________7 फीसदी

वर्ष 2007 के राजस्व में आई गिरावट:__________________8 फीसदी


रोचक तथ्य:

विश्व स्तर पर वर्ष 2008 में कुल एकल गीत डाउनलोड्स में हुई बढोत्तरी: _______24 फीसदी

वर्ष 2008 में एकल गीत डाउनलोड्स की कुल संख्या:__________________140 करोड़

विश्व स्तर पर वर्ष 2008 में कुल एल्बम डाउनलोड्स में हुई बढोत्तरी: __________36 फीसदी

=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Thursday, January 15, 2009

वर्ष 2008 में विश्व में बेचे गए कुल पर्सनल कंप्यूटर

द्वारा अ बिष्ट

वर्ष 2008 में विश्व में बेचे गए कुल पर्सनल कंप्यूटर:_____________30 करोड़ 22 लाख

बढोत्तरी (2007 की तुलना में): ________________________10.9 फीसदी
[स्रोत]

Wednesday, January 7, 2009

क्या संसार फ़ोन पर बात करने से ज्यादा लिखित संदेश पसंद कर रहा है !

द्वारा अ बिष्ट


लोग शायद आज फ़ोन पर बात करने से अधिक लिखित संदेश(एस एम एस) भेजना पसंद कर रहे है. यूरोप के कुछ देशों में नव वर्ष के अवसर पर लोगों द्वारा भेजे गए लिखित संदेश(एस एम एस) से सम्बंधित कुछ संख्याएँ :


यूनाइटेड किंगडम
नव वर्ष क अवसर पर टेलेफोनिका O2 नेटवर्क के माध्यम से भेजे गए कुल लिखित संदेशों की संख्या ( 24 घटे की अवधि में):__________________ 16.6 करोड़

जो सरल करने पर बनता है 1900 एस एम एस प्रति सेकंड |


स्वीडन

नव वर्ष क अवसर पर सरकारी नेटवर्क से भेजे गए कुल लिखित संदेशों की संख्या: _________2.4 करोड़
एक अन्य मुख्य नेटवर्क टेले 2 पर भेजे गए कुल संदेशों की संख्या:_____2.84 करोड़
जोड़: _______________5.24 करोड़ (देश के लिए एक नया कीर्तिमान)


नीदरलैंड
वोदाफोन पर भेजे गए कुल लिखित संदेशों की संख्या: ____________2.2 करोड़

बीते नव वर्ष की तुलना में बढोत्तरी: ______________52 फीसदी

टी-मोबाइल पर भेजे गए कुल लिखित संदेशों की संख्या : ___________1.9 करोड़
बीते नव वर्ष की तुलना में बढोत्तरी: ______________33 फीसदी

नव वर्ष क अवसर पर भेजे गए कुल लिखित संदेश:__________________4.1 करोड़




फ्रांस
ओरेंज के लिए संख्या:__________ 6.6 करोड़
एक अन्य बड़े नेटवर्क एस एफ आर के लिए संख्या:___________1.81 करोड़

बोयस टेलेकोम के लिए मध्य रात्रि से प्रातः एक बजे तक की संख्या :____________1.5 करोड़
बीते नव वर्ष के अवसर पर इस पर भेजे गए कुल संदेशों की संख्या:___________ 75 लाख
बढोत्तरी:____________________100 फीसदी

कुल:____________________9.91 करोड़



बेल्जियम
बेल्जियन नेटवर्क:______________7.83 करोड़
बीते नव वर्ष की तुलना में बढोत्तरी: ______________32 फीसदी


स्विट्जरलैंड
सभी नेटवर्कों पर भेजे गए कुल लिखित संदेशों की संख्या:_______________5.45 करोड़
मुख्य नेटवर्क स्विस्कोम का योगदान:_________________ 2.5 करोड़
ओरेंज:_______________________1.36 करोड़


थाईलैंड
देश के लिए नव वर्ष पर भेजे गए कुल एस एम ऐसों की संख्या: __________5 करोड़
24 घंटे के भीतर भेजे गए कुल एम एम ऐसों (MMS) की संख्या::____________10 लाख (एक कीर्तिमान)

लोगों में लिखित संदेशों के प्रति रुझान एक बात अवश्य सिद्ध करता है कि प्रोद्योगिकी लोगों का सामाजित दायरा दिन पर दिन कम कर रही है |


Saturday, December 13, 2008

क्यों महत्वपूर्ण हैं अमेरिकी और यूरोपीय बाजार भारतीय आईटी उद्योग के लिए !

द्वारा अ बिष्ट

भारतीय आईटी उद्योग के निर्यात राजस्व में अमेरिकी और ब्रिटिश बाजार का योगदान :______80 प्रतिशत

भारतीय आईटी उद्योग के राजस्व में यूरोपीय बाजार का योगदान जिस दर से बढ़ रहा है:_____50 प्रतिशत सालाना चक्रवृद्धि

वित्तीय सेवा उद्योग का भारतीय आईटी उद्योग के व्यवसाय में योगदान: 40 प्रतिशत