Pages

Friday, January 30, 2009

याहू मेल को ऑफलाइन प्रयोग करें

द्वारा अ बिष्ट

अपने याहू मेल को ऑफलाइन प्रयोग करने हेतु आपको :

याहू की ज़िम्ब्रा साईट पर जाकर ज़िम्ब्रा सॉफ्टवेर को अपने कंप्यूटर पर इंस्टाल करना होगा |

अन्य निर्देशों का पालन कर ऑफलाइन होने की प्रक्रिया को पूर्ण करने के पश्चात,आप याहू ऑफलाइन को प्रयोग करना प्रारंभ कर सकते हैं | आप अपने संदेश ऑफलाइन लिख सकते हैं, और अपने मेल बॉक्स को व्यवस्थित कर सकते हैं, और जब भी अगली बार आप ऑनलाइन होंगे तो आपके संदेश भेज दिए जायेंगे | पर आपकी अनुमति के बाद ही |

गूगल भी जीमेल का ऑफलाइन संस्करण शीघ्र ही बाज़ार में लाने वाला है | इसके आते ही आपको सूचित किया जाएगा |

फिलहाल आप याहू को ऑफलाइन इस्तेमाल कर सकते हैं |

ज़िम्ब्रा को डाउनलोड करने हेतु यहाँ क्लिक करें

=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Wednesday, January 28, 2009

क्या आप अपनी पहली नौकरी ढूढ़ रहे हैं?...यदि हाँ ...तो यह नया जॉब पोर्टल आपके लिए है

द्वारा अ बिष्ट

फर्स्ट नौकरी डॉट कॉम एक ऐसा जॉब पोर्टल है जो फ्रेशर्स की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते ही शुरू किया गया है |
इन्फो एज्ज (इंडिया) जिसके अन्य पोर्टल नौकरी डॉट कॉम , 99 एकर्स डॉट कॉम और जीवनसाथी डॉट कॉम हैं, अब एक ऐसा जॉब पोर्टल शुरू करने जा रहा है जो फ्रेशर्स की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते ही शुरू किया गया है |

फर्स्ट नौकरी डॉट कॉम नामक यह पोर्टल पहली नौकरी ढूढने वालों के लिए है |

फर्स्ट नौकरी डॉट कॉम पर जाने हेतु यहाँ क्लिक करें |

=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

वैश्विक कंप्यूटिंग उद्योग का वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में योगदान

द्वारा अ बिष्ट

रॉयटर्स की एक ख़बर, के अनुसार, जिसमें तथ्य अमेरिकी शोध फर्म गार्टनर के शोध से उठाये गए है,

वैश्विक कंप्यूटिंग उद्योग का वैश्विक कार्बन उत्सर्जन(इमिशन) में 2 प्रतिशत का योगदान है |
वैश्विक विमानन उद्योग का योगदान भी 2 प्रतिशत ही है |

कार्बन उत्सर्जन(इमिशन) को कम करने के उद्देश्य से(पैसा भी बचेगा), कई आई टी कंपनियां ऐसे उत्पाद बना या बेहतर कर रही हैं जो ऊर्जा की बर्बादी को रोकेंगे और कार्बन उत्सर्जन को भी कम करेंगे | अधिकाँश कम्पनियाँ , ऐसी तकनीक पर काम कर रही हैं जो कम्प्यूटर्स और उपकरणों को जब आवश्यकता न हो तब स्वतः बंद कर पाने में सक्षम हो | इस प्रकार न केवल उत्सर्जन काम होंगे बल्कि धन और ऊर्जा की भी बचत होगी |

रोचक तथ्य:

एक उद्योग जानकार के अनुसार,

यू के, यू एस और जर्मनी के आधे कंप्यूटर सदैव चलते रहते हैं | यदि ये कंप्यूटर आवश्यकता न होने पर बंद (स्विच ऑफ़) कर दिए जांए तो अकेले यू के में ही लगभग 115 मिलियन पौंड्स या रुपये 805 करोड़ की बचत होगी |

=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Monday, January 26, 2009

रणनीतियां कैसी कैसी

द्वारा अ बिष्ट

रिलायंस कम्युनिकेशंस के पास सी डी एम ए बाज़ार का 60 फीसदी है | परन्तु जी एस एम बाज़ार में उसकी हिस्सेदारी मात्र 4 फीसदी है | जी एस एम बाज़ार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने हेतु रिलायंस एक रोचक रणनीति का उपयोग कर रहा है |

रिलायंस कम्युनिकेशंस अपने नए जी एस एम ग्राहकों को प्रतिदिन दस रुपये मूल्य की काल्स, पहले तीन माह, मुफ्त दे रहा है | फूटकर व्यापारी रिलायंस के सिम कार्ड को, जिसका मूल्य दस रुपये है, यदि किसी ग्राहक को मुफ्त भी दे दें, तो उन्हें लाभ ही होगा | इसका कारण यह है कि फूटकर व्यापारी दस रुपये के इस सिम कार्ड पर, प्रति कार्ड 40 रुपये का कमीशन कमा रहे हैं |

रिलायंस का फूटकर व्यापारियों को कार्ड मूल्य का चौगुना कमीशन देने का कारण उसकी शीघ्रातिशीघ्र 10 करोड़ जी एस एम ग्राहकों की संख्या को प्राप्त करना है |

रिलायंस की इस रणनीति के उत्तर में कुछ जी एस एम खिलाड़ी अब अपने 'लाइफ टाइम प्लान' को मात्र 99 रुपये में बेच रहे हैं ; जो हाल ही में इसकी दोगुनी कीमत पर बिक रहा था |

=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

आई टी उद्योग वित्त वर्ष 2010 के रोज़गार लक्ष्य से चूक जायेगा

द्वारा अ बिष्ट

नैसकॉम-- भारतीय आई टी और बी पी ओ सेक्टर्स की व्यापारिक संस्था; के अनुसार, सत्यम प्रकरण एंव वैश्विक मंदी के चलते, आई टी उद्योग शायद अपने 2010 के सीधे रोज़गार लक्ष्य से चूक जाएगा |

नैसकॉम के पहले के अनुमान के आधार पर यह माना जा रहा था की वर्ष 2010 तक भारतीय आई टी उद्योग लगभग 25 से 30 लाख व्यक्तियों को सीधे रोज़गार प्रदान कर रहा होगा | परन्तु वर्त्तमान स्थितियों को ध्यान में रखते हुए संस्था ने अपने पुनः अनुमान में कहा है कि यह संख्या उसके पिछले अनुमान से कम होने कि संभावना है |

=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Saturday, January 24, 2009

सम्पूर्ण विश्व के नेटिजन्स की जनसँख्या एक अरब के पार पहुँची

द्वारा अ बिष्ट

कोम्स्कोर के अनुसार, दिसम्बर 2008 तक विश्व में इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं की संख्या एक अरब या सौ करोड़ के पार पहुँच चुकी है | नेटिजन्स की वास्तविक संख्या इससे काफी अधिक होने की सम्भावना है क्योंकि जून 30, 2008 तक, इन्टरनेट वर्ल्ड स्टेट्स ने यह गिनती 1.5 अरब या 150 करोड़ बताई थी |

किसी भी स्थिति में यह तो पक्के तौर पर कहा जा सकता है कि वर्त्तमान में विश्व की मात्र 15 से 22 प्रतिशत आबादी ही इन्टरनेट का प्रयोग कर रही है | अतः अभी भी विश्व की 85 से 78 प्रतिशत जनसँख्या इन्टरनेट क्रांति से दूर है |

कोम्स्कोर की संख्याओं के आधार पर, विश्व के विभिन्न देशों और भागों से सम्बंधित कुछ तथ्य(यूनिक उपयोगकर्त्ताओं को गिनने पर):

विभिन्न देशों में इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं की जनसंख्या के आधार पर शीर्षस्थ 15 देश:

1_______चीन:____________________18 करोड़
2_______अमेरिका:_________________16 करोड़
3_______जापान:___________________6 करोड़
4_______जर्मनी:___________________3.7 करोड़
5_______यूनाइटेड किंगडम:___________3.67 करोड़
6_______फ्रांस :___________________3.4 करोड़

7_______भारत:________________3.21 करोड़


8_______रूस:____________________2.9 करोड़
9_______ब्राजील:__________________2.77 करोड़
10______दक्षिण कोरिया:____________2.73 करोड़
11______कनाडा:__________________2.18 करोड़
12______इटली:__________________2.08 करोड़
13______स्पेन:___________________1.79 करोड़
14_____ मेक्सिको:________________1.25 करोड़
15_____नीदरलैंड्स:________________1.18 करोड़



विश्व के विभिन्न भागों के आधार पर इन्टरनेट उपयोगकर्त्ताओं की संख्या:

* एशिया पेसिफिक:__________________41.6 करोड़ (41.3%)
* यूरोप:__________________________28.3 करोड़ (28.0%)
* उत्तरी अमेरिका:___________________18.5 करोड़ (18.4%)
* लैटिन अमेरिका:__________________7.5 करोड़ (7.4%)
* मिडिल ईस्ट एंव अफ्रीका:___________4.9 करोड़ (4.8%)

 यह देखा जा सकता है की भारत इन्टरनेट की दौड़ में बहुत पीछे नहीं है | और आने वाले वर्षों में देश इस क्षेत्र में आगे बढ़ता जायेगा |

=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

Thursday, January 22, 2009

क्या अमर उजाला कि साईट मैलवेयर से संक्रमित है !

द्वारा अ बिष्ट

मेरे कंप्यूटर पर मोजिला फायरफोक्स ब्राउजर है | आज सुबह जब मैंने गूगल पर अमर उजाला टाइप किया तो नतीजों में अमर उजाला साईट के समक्ष "मैलवेयर चेतावनी" को पाया | अमरउजाला सर्च के गूगल सर्च पेज के चित्र को देखें:



इस चेतावनी का अर्थ यह है कि इस साईट पर जाने से उपयोगकर्त्ता के कंप्यूटर के हानि पहुँच सकती है |

इस पोस्ट का उद्देश्य अमर उजाला एंव पाठकों को स्थिति से अवगत कराना है |

यदि आप के अनुभव इस विषय में अलग हों तो आपसे अनुरोध है कि आप अपने अनुभव हमसे अवश्य बांटें |

यदि आप मोज़िला फायरफाक्स इंस्टाल करना चाहें तो इस चिन्ह पर क्लिक करें__Spreadfirefox Affiliate Button


=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये