Pages

Sunday, February 1, 2009

कितना विशाल एंव महत्त्वपूर्ण है गूगल !

द्वारा बिष्ट

गूगल – वेब का सर्वाधिक लोकप्रिय सर्च इंजन है | विश्व के लगभग 63 प्रतिशत इंटरनेट उपयोगकर्त्ता गूगल प्रयोग करते हैं |

गूगल के वैश्विक प्रभाव का पता इस बात से ही लग जाता है की 31 जनवरी 2009 को गूगल के 55 मिनट तक कार्य न कर पाने के कारण न केवल सामान्य नेट उपयोगकर्त्ताओं को अपितु विश्व के कई देशों के सरकारी महकमों को भी समस्या का सामना करना पड़ा |

मिसाल के लिए इसे ही लीजिये | यू के में 31 जनवरी कर भुगतान की आखिरी तिथि थी | 55 मिनट के गूगल व्यवधान के कारण ऐसे हजारों कर भुगतानकर्त्ताओं को समस्या हुई जो देश की कर वेबसाइट तक पहुँचने के लिए गूगल का प्रयोग करते है | रविवार तक लगभग 50 लाख व्यक्तियों ने कर का भुगतान नहीं किया है |

कुछ रोचक तथ्य:

गूगल ने पिछले वर्ष के केवल अगस्त माह में ही लगभग 7.6 बिलियन या 760 करोड़ खोजें (सर्च क्वेरीस) दर्ज की |

अन्य सर्च इन्जंस:

ऑल द वेब

याहू

लाइव


=======================================
ऑनलाइन सर्वेक्षणों में अपनी राय व्यक्त कीजिये

4 comments:

Himanshu Pandey said...

हैरतअंगेज आंकड़े. वाह गूगल.

naresh singh said...

yah tek patrika bahut hi achhee jaanakaari de rahee hai maine aaj hee ise padhaa 2008, 2009 ki sabhee posT padhi hai . is par comments kyo nahi hai iskaa kyaa kaaraN hai mai nahee samajh paayaa

Mr Bisht said...

@ हिमांशु

आश्चर्यजनक हैं पर गूगल वर्त्तमान समय में अकेली ऐसी कंपनी है जो सही अर्थों में वैश्विक है |

टेक पत्रिका पढ़ते रहिये | हमें अपने सुझावों और प्रतिक्रिया से अवश्य अवगत कराते रहिये | आपके सुझाव हमारे मार्गदर्शक हैं |

Mr Bisht said...

@ राठोड जी

आपको टेक पत्रिका पसंद आई, अच्छा लगा | आपका धन्यवाद |

यद्यपि टेक पत्रिका के आरम्भ से अब तक टेक पत्रिका को पाठकों का असीम प्रेम प्राप्त हुआ, फ़िर भी पाठकों की टिप्पणियां कम ही प्राप्त हुई | लोकप्रियता का माप चिटठाजगत व अन्य साइट्स के माध्यम से निरंतर उजागर होता रहा |

मान्यवर , मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि ऐसा हिन्दी भाषा में टिपण्णी न कर पाने के कारण है |

शीघ्र ही हिन्दी टिपण्णी फॉर्म जोड़ दिया जाएगा |

टेक पत्रिका पढ़ते रहिये | हमें अपने सुझावों और प्रतिक्रिया से अवश्य अवगत कराते रहिये | आपके सुझाव हमारे मार्गदर्शक हैं |