Pages

Tuesday, November 23, 2010

कितने प्रतिशत नौकरी पेशा अमरीकी छुट्टियों में भी अपनी ईमेल चेक करते हैं

क्सोब्नी और हैरिस इंटरैक्टिव के पिछले माह किये एक सर्वेक्षण के अनुसार,

59 प्रतिशत नौकरीपेशा अमरीकी (वयस्क --18 वर्ष या इससे अधिक) क्रिसमस जैसी छुट्टियों के दौरान अपने काम से समबन्धित ईमेल के लिए अपनी ईमेल्स चेक करते हैं | इस सर्वेक्षण के द्वारा उजागर की गयी अन्य जानकारी आप यहाँ पढ़ सकते हैं | अमरीकी परिपेक्ष में होने के कारण यहाँ उनके विषय में चर्चा न कर, एक अन्य ज्ञानवर्धक क्रिया का प्रारंभ किया गया है; जिसमें आप जिज्ञासु पाठकों का सहयोग अपेक्षित है |

पृष्ठ के दाई तरफ एक छोटा सर्वेक्षण रखा गया है | सर्वेक्षण का ध्येय -- अमरीकी सर्वेक्षण के ही समान है, अंतर मात्र इतना है, कि इसके द्वारा दी गयी जानकारी भारतीय परिपेक्ष में होगी | सर्वेक्षण, जो सदैव सर्वेक्षण परिणाम परिलक्षित करता रहेगा, ब्लॉग पटल पर एक माह तक रहेगा; एक माह पश्चात, आपको सीधे एंव अनुपूर्वक तथ्यों से अवगत कराया जायेगा |

सर्वेक्षण को अपना कुछ बहुमूल्य समय दें |

Monday, November 22, 2010

नोकिया X2-01 लॉंच हुआ -- 5000 रुपये का एक बजट फोन

नोकिया ने आज अपने नए हेंडसेट नोकिया X2-01 का उदघाटन किया | नोकिया X2-01, ऐसे उपभोक्ताओं के लिए है जो सन्देश बहुत भेजते हैं | एक मूर्त क्वर्टी कीपैड इसी उद्देश्य की पूर्ति करता है (क्वर्टी कीपैड सरल भाषा में ऐसा कीबोर्ड है जो एक कम्प्यूटर कीबोर्ड जैसा है -- जिसमे अंग्रेजी के छः अक्षर q ,w , e , r ,t ,y एक कतार में हैं |

मुख्य तकनीकी विवरण:

1) आकर : 119.4 x 59.8 x 14.3mm तथा भार 107.5 ग्राम

2) पूर्ण क्वर्टी कीपैड

3) 2.4-इंच QVGA स्क्रीन

4) एक पिछला VGA कैमरा , फोटो और विडियो खींचने के लिए

5) 55MB आतंरिक या कंपनी द्वारा आतंरिक रूप से दिया गया स्टोरेज, जिसे बाह्य कार्ड द्वारा ८ग़ तक बढाया जा सकता है (वैसे तो कम्पनी 8 GB का कार्ड आपको मुफ्त में देगी, इसकी आशा करनी चाहिए, पर यदि ऐसा नहीं भी है, तो भी 8 GB का कार्ड मुफ्त में लेने का प्रयास करें| पर मोल भाव विनम्रता से)

6) संपर्क विकल्प -- क्वाडबैंड GSM/EDGE, ब्लूटूथ 2.1+EDR

7) 3.5mm हेडफ़ोन सोकेट

8) एफ एम रेडियो

9) ओवी स्टोर तक पहुँच


उपलब्धता और मूल्य: नोकिया X2-01, दिसंबर माह में आएगा और करीब ४९९६ रुपये का होगा |

नोकिया X2-01 से अधिक परिचय कराता विडियो यहाँ है |

Saturday, November 20, 2010

कितने फेसबुक उपयोगकर्त्ता प्रतिदिन फेसबुक प्रयोग करते हैं

वेब 2.0 शीर्ष सम्मलेन की एक वार्त्ता के दौरान, फेसबुक सी ई ओ मार्क ज़ुकर्बी ने बताया कि फेसबुक के 50 करोड़ से अधिक उपयोगकर्त्ताओं में से 25 करोड़ से अधिक, फेसबुक पर प्रतिदिन आते हैं | इसके साथ, ज़ुकर्बी ने व्यवसायों को यह भी सलाह दी -- कि वर्त्तमान और आने वाले समय में, व्यवसाय करने का सही ढंग स्वयं को सामाजिक सांचे में ढालना है (सामजिक का तात्त्पर्य यहाँ उपभोक्ताओं को सूचना प्रदान करना, उनसे अपने उत्पाद/सेवा के सम्बद्ध संवाद या सम्प्रेषण स्थापित करना एंव उनमे विश्वास और वफादारी स्थापित करना है)|

बीते जुलाई, फेसबुक ने ऑरकुट को पीछे छोड़ते हुए, भारत के शीर्ष सामाजिक नेटवर्क के पसद पर कब्ज़ा किया | उस समय भारत में फेसबुक प्रयोग करने वालों कि संख्या 1.2 करोड़ थी |

ट्रैफिक की दृष्टि से, अक्टूबर २०१० के आंकड़ों के अनुसार, विश्व के कुल पेज व्यूस का दस प्रतिशत फेसबुक फेसबुक पर होते हैं |

Friday, November 19, 2010

उद्दघाटन से कुछ माह दूर यह ऑनलाइन भुगतान सेवा: इन्टरनेट पर धन अर्जन का अवसर

द्वारा बिष्ट

अलर्ट पे और पेपैल सरीखे ऑनलाइन भुगतान सेवाएँ, इन्टरनेट पर धन स्थानांतरण का एक लोकप्रिय माध्यम हैं | एक साधारण पेपैल, अलर्ट पे अथवा मनी ग्राम खाता खोलते ही, खाता धारक न केवल विश्व के किसी भी स्थान से धन प्राप्त कर सकता है बल्कि इन्टरनेट पर विद्यमान अनगिनत उत्त्पादों एंव सेवाओं को क्रय भी कर सकता है | ऐसे व्यक्ति जो नेट पर कोई उत्त्पाद अथवा सेवा उपलब्ध कराते हैं; या किसी वेबसाइट या ब्लॉग के माध्यम से धन अर्जन करते है या इसके लिए प्रयासरत हैं, उनके लिए ऑनलाइन भुगतान सेवाओं की महत्ता असीम है |

उपरोक्त सभी कारणों के फलस्वरूप कोई आश्चर्य नहीं कि ऑनलाइन भुगतान सेवाओं का क्षेत्र उद्यमियों के लिए बहुत आकर्षक है |




कुछ समय पूर्व एक नए खिलाड़ी ने इस क्षेत्र में पदार्पण किया है | पे बॉक्स नामक यह ऑनलाइन भुगतान सेवा, औद्योगिकी से सम्बंधित कई नामी उद्यम पूंजीदाताओं (वेंचर कैपिटलिस्ट) के धन से पोषित है | लक्ष्य है, वर्ष २०११ के उत्तरार्ध में विश्व कि सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन भुगतान सेवा का प्रारंभ करना | वर्त्तमान समय में पे बॉक्स अपने द्वितीय चरण में है | इस चरण में पे बॉक्स प्रतिस्पर्धियों से धारक आकर्षित कर रहा है और इस धारकों को सेवा का प्रयोग करने और उसे प्रचारित करने पर धन लाभ करा रहा है | पे बॉक्स में पंजीकरण मुफ्त है इसके अतिरिक्त, खाता खोलते ही धारक के खाते में पचास अमरीकी डॉलर पे बॉक्स कि और से डाल दिये जाते हैं | इस प्रारंभिक धन प्राप्ति के पश्चात, एक धारक नियमित रूप से ५ से २० डॉलर प्रतिदिन अर्जित कर सकता है , परन्तु इसके लिए उससे सेवा को प्रचारित, नियमित लोगिन और अन्य साधारण परन्तु महत्त्वपूर्ण संकल्पनों में भाग लेना आपेक्षित है | ऐसा न करने पर, पे बॉक्स खाते को रद्द करने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखता है | अतः यदि आप नियमित रूप से दिन में एक बार इन्टरनेट उपयोग करते हैं; तो यह अवसर आपके लिए है | बिना चूक पे बॉक्स में खाता खोलें |

यदि, आप अपरोक्त धन लाभ स्तर से आशंका में पड़ गए हैं, तो इस तथ्य पर गौर करें और यदि चाहें तो इस तथ्य कि पड़ताल भी करें:  

ऑनलाइन भुगतान सेवा वर्त्तमान और भविष्य कि सर्वाधिक लाभ दिलाने वाला खेत्र हैं | ई वाणिज्य के धुरंदर खिलाड़ी जैसे अमेज़न, ई बी, एप स्टोर इत्यादि भी इस क्षेत्र को अपने वश में करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं | अतः पर्याप्त रूप से पोषित पे बॉक्स यदि अपने वेब संबोधन में यह कहता है : कि सेवा के विधिवत उद्दघाटन तक आप अपने खाते में एक पैसा जमा किया बिना ही हजारों डॉलर एकत्रित कर लें, तो इस विषय में मरा शोध और अनुभव, इस संबोधन को स्लेश्मात्र भी विवादित नहीं मानता |

कोई और रोचक संकल्पना अगले लेख में |

Thursday, November 18, 2010

भारत में भारती एयरटेल ग्राहकों की संख्या -- नवम्बर 2010 तक

द्वारा बिष्ट


भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी, भारती एयरटेल ने कल, विश्वभर में २० करोड़ ग्राहक संख्या को पार कर लिया | इन ग्राहकों में से 15 करोड़ ग्राहक भारत में हैं |

इस सूचना के अतिरिक्त्त, कंपनी ने यह भी उजागर किया, कि कंपनी की इस वर्ष के अंत तक भारत में ३ग़ सेवाएँ चालू करने की योजना है |

Saturday, November 13, 2010

भारत वित्तीय शीर्ष सम्मलेन से पहले भारतीय सूचना एंव संचार प्रोद्योगिकी ढांचे पर एक दृष्टि

द्वारा बिष्ट

इस सप्ताह होने वाले भारतीय वित्तीय शीर्ष सम्मलेन से पहले, भारतीय सूचना एंव संचार प्रोद्योगिकी ढांचे पर एक दृष्टि,

डब्लू ई ऍफ़ के एक अध्ययन के अनुसार,

वर्त्तमान समय में भारतीय मोबाइल टेलिकॉम क्षेत्र में उछाल की स्थिति है, गत दो वर्षों के अंतराल में भारत में मोबाइल धारकों की संख्या 30 करोड़ से 60 करोड़ हो गयी है | यह मोटे तौर पर देश की जनसँख्या का 60 प्रतिशत है |

जहाँ भारत, चीन के बाद, विश्व का दुसरे सबसे बड़े मोबाइल टेलिकॉम बाज़ार के रूप में उभरकर आया है ; कम्प्यूटर और इन्टरनेट की पहुँच की दृष्टि से भारत अभी काफी पीछे है | वर्ष 2009 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में प्रति 100 व्यक्ति, 5.1 इन्टरनेट उपयोगकर्ता हैं | इसकी तुलना में चीन और ब्राज़ील में यह आंकड़ा 28.9 और 39.2 है |

डब्लू ई ऍफ़ के आंकलन के अनुसार , भारत, जिसकी ४२ प्रतिशत जनसँख्या अति दरिद्रता में जीवन यापन करती है ( दिन की औसत आमदनी ५८ रुपये), को अभी अपने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी ढांचे में बहुत विकास करना है | यह लोगों के जीवन स्तर को उन्नत करने के लिए आवश्यक है |

डब्लू ई ऍफ़ नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स में भारत को 43 वां स्थान पाने पर ( 133 देशों की सूची), चीन(37 वां) और ब्राज़ील(61 वां), डब्लू ई ऍफ़ का मानना है , की भारत के लिए "आंकड़ों और यथार्थ में बहुत अंतर है " |

भारतीय सूचना और संचार प्रौद्योगिकी क्षेत्र 50 बिलियन डालर या 2,30,000 करोड़ रुपये है |

इस संसार में वायरस कहाँ से आते हैं

द्वारा बिष्ट

उत्तर है: मुख्यतः  संयुक्त राज्य अमरीका और ब्राज़ील से |

एक नियमित अध्ययन के अनुसार, अगस्त २०१० माह में जहाँ,

संयुक्त राज्य अमरीका ने विषय में सर्वाधिक कम्प्यूटर वायरस सृजन और प्रसारित किये ; ब्राज़ील विश्व का सबसे बड़ा स्पैम स्रोत रहा |


अगस्त माह में, प्रत्येक १०० में से १६ वायरसों का स्रोत अमरीका था | स्पैम के क्षेत्र में, शीर्ष पर विराजमान, ब्राज़ील ने इस अवधि के दौरान विश्व के कम्प्यूटरों को प्रत्येक १०० में से १२ स्पैम प्रेषित किये |


घुसपैठी हमलों में (एक सर्वाधिक स्तर तक हानि पहुँचाने वाली जालसाजी) के क्षेत्र में उक्त माह में दक्षिण कोरिया अग्रणी रहा | उक्त माह के समस्त घुसपैठी हमलों में से १७ प्रतिशत दक्षिण कोरिया से प्रेषित किये गए |

उपरोक्त्त अंतराल में दक्षिण कोरिया की स्पैम और अन्य दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों के क्षेत्र में भी भूमिका रही | यह और अन्य सूक्ष्म विवरण यहाँ हैं |

Thursday, November 11, 2010

वर्त्तमान समय की कुछ सर्वाधिक लोकप्रिय और उन्नत कंपनियों की कर्मचारी संख्या में गत एक वर्ष में हुई बढ़ोत्तरी

जहाँ गूगल को अपनी विकास गति धीमी होने, अपने बड़े आकार और जनता की पूँजी लगाने के कारण, अपने सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा के पलायन की स्थिति से निपटना पड़ रहा है; ऐसी सभी कंपनियां जो वर्त्तमान समय में नौकरी के इच्छुकों की पहली पसंद हैं तेजी से अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रही हैं | इन कर्मचारियों में गूगल और उस सरीखे बड़ी टेक कंपनियों की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं भी शामिल हैं |

परन्तु ऐसा नहीं है की गूगल अपने प्रतिभा पलायन को मूक दर्शक बना देख रहा है | गूगल भी तेजी से अपनी प्रतिभा कोष में वृद्धि कर रहा है | इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु, वह न केवल मोटे वार्षिक वेतन पर टेक धुरंदरों को अपनी वेतन सूची में ला रहा है (स्टेनफोर्ड विश्विद्यालय से हाल ही में प्रौद्योगिकी स्नातक बने एक विद्यार्थी पर कंपनियों की ऐसी होड़ लगी; की वे उसे १ लाख ७५ हज़ार अमरीकी डॉलर तक मासिक वेतन देने को राजी हो गए; अंततः उसने एक तेजी से बढती छोटी कंपनी में १ लाख २५ हज़ार अमरीकी डॉलर के वेतन पर कार्य करना तय किया| एक औसत स्टेनफोर्ड स्नातक को प्रस्तुत किया जाने वाला वेतन इससे बहुत कम नहीं है ); इसके लिए गूगल वेतन आकर्षण के अतिरिक्त, उभरती हुई टेक कंपनियों का अधिग्रहण कर प्रतिभा तक पहुँचाने की रणनीति भी अपना रहा है|

वर्त्तमान समय की कुछ सर्वाधिक लोकप्रिय और उन्नत कंपनियों की कर्मचारी संख्या में गत एक वर्ष में हुई बढ़ोत्तरी |

Wednesday, November 10, 2010

ए एम डी ने ओंटारियो को भेजना आरम्भ किया

ए एम डी या एडवान्स्ड माइक्रो डिवायसेज़, ने अपनी फ्यूज़न श्रेणी के प्रथम प्रोसेसर्स, ओंटारियो, को कम कीमत के नोटबुक निर्माताओं को भेजना आरम्भ कर दिया है | ए एम डी के फ्यूज़न प्रोसेसर की खास बात यह है कि इनमें ग्राफिक्स और सेंट्रल प्रोसेसिंग एक ही चिप पर हैं | साधारणतया ये दोनों इकाइयाँ, किसी कम्प्यूटर पर अलग अलग स्थानों पर होती हैं | कंपनी का दावा है कि ऐसा करने से चिप कि कार्यक्षमता में वृद्धि होती है |

ओंटारियो लगे नोटबुक्स बाज़ार में जनवरी २०११ से आने प्रारभ हो जायेंगे, जिनकी कीमत १५००० से ३०,००० रुपये होगी |

Saturday, January 30, 2010

अपने वर्त्तमान ब्लॉग को मोबाईल के लिए चुटकियों में तैयार करें

समूचे विश्व में स्मार्टफोन की बढती लोक्रियता के कारण, मोबाइल पर ब्लॉग पढने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है | बड़ी वेबसाइट एंव ब्लॉग पहले ही मोबाइल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुके हैं | एक ब्लॉग लेखक होने के नाते, आप इस मोबाइल ब्लॉगिंग क्रांति से अछूते क्यों रहे |

आप भी अपने वर्त्तमान ब्लॉग का मोबाइल संस्करण चुटकियों में बनाएं | कैसे ? जानने के लिए यहाँ क्लिक करें |

Friday, November 6, 2009

एम जिन्ज़र उपहार: हर नए रेफरल के लिए 2 रुपए कमाएँ

द्वारा बिष्ट

एम जिन्ज़र, एक सेवा है जो आपको मुफ्त एसएमएस भेजने, एसएमएस पढ़ने ,और नए रेफरल बनाने हेतु भुगतान करता है, अब यह आपको हर नए रेफरल (आपके द्वारा बनाये गए नए सदस्य) के लिए 2 रुपये प्रदान करेगा |

रेफरल विपणन(रेफरल मार्केटिंग) के दृष्टिकोण से देखा जाए तो 2 रुपये प्रति रेफरल अच्छे से बेहतर है |

नया खाता खोलने, निमंत्रण भेजने और अधिक के लिए यहाँ क्लिक करें |


=======================================

Monday, November 2, 2009

बढ़ता स्मार्टफ़ोन चलन

चेंज्वेव के सितम्बर माह में कराये गए एक साप्ताह चले अध्ययन के अनुसार,

वर्त्तमान समय में 39 प्रतिशत व्यक्तियों के पास स्मार्टफोन हैं |

जून 2009 में यह आंकड़ा 37 प्रतिशत था |

लेकिन वर्तमान स्वामित्व प्रतिशत दो साल पहले किये गए सर्वेक्षण के आंकडों का दो गुना है |


=======================================

उपभोक्ताओं के बीच रिम स्मार्टफोन पहली पसंद

पढने के लिए यहाँ क्लिक करें |


=======================================

Wednesday, October 21, 2009

लौकर्ज़ निमंत्रण सम्बन्धी एक स्पष्टीकरण

प्रिय मित्रों,

लौकर्ज़ लेख के प्रति आपके उत्त्साह को देखकर, अच्छा लगा | जीवन में उत्त्साह नहीं तो कुछ नहीं | यद्यपि मैं आपके द्वारा दिए गए ईमेल पर आमंत्रण भेज रहा हूँ; परन्तु पिचले कुछ दिनों से लौकर्ज़ पर आगंतुकों के आवागमन की अधिकता के कारण कुछ आमंत्रण अभी भी लौकर्ज़ पेटी में ही हैं | प्रतीक्षा करें , आपका निमंत्रण पत्र जल्द ही आप तक पहुंचेगा |

रोचक अवधारणाओं के लिए आपका उत्त्साह सराहनीय है | जीवन में उत्त्साह नहीं तो कुछ नहीं |

शुभेच्छु


=======================================
लौकर्ज़ लेख पढने हेतु यहाँ क्लिक करें |

क्या अमरीकी व्यक्तिगत सूचना के भण्डारण हेतु क्लाउड को विश्वसनीय मानते हैं : नहीं

पढने के लिए यहाँ क्लिक करें |


=======================================

Wednesday, October 14, 2009

दिवाली पर एस एम एस के लिए दो गुने पैसे चुकाएं

द्वारा बिष्ट

देश की लगभग सभी मोबाइल सेवा कम्पनियाँ, इस दिवाली पर आपसे प्रति एस एम् एस 1-3 रुपये चार्ज कर सकती हैं | यह सामान्य एस एम् एस मूल्य से दो गुना या तीन गुना है | यद्यपि एक उपभोक्ता की दृष्टि से यह सही नहीं है, परन्तु कम्पनियाँ इस वृद्धि का कारण त्योहारों के दौरान संदेशों के अतिरिक्त बोझ को मानती हैं | यह वृद्धि 16, 17 एंव 18 अक्टूबर को जारी रहने की सम्भावना है |

आप इस वृद्धि पर दृष्टि रखें और यह कितना सही है इस पर विचार करें |


=======================================

गत वर्ष की तुलना में फेसबुक ऊपर , मायस्पेस नीचे, ट्विटर की सम्मानित बढ़त जारी

पढने के लिए यहाँ क्लिक करें |


=======================================

Tuesday, October 13, 2009

लौकर्ज़ निमंत्रण पत्र पाने हेतु फॉर्म भरें या टिप्पणी में अपनी ईमेल आईडी लिख दें

द्वारा बिष्ट

ब्लॉगिंग का एक लाभ यह है कि आप वेब पर विद्यमान रोमांचक अवधारणाओं से समय समय पर परिचित होते रहते हैं | क्योंकि एक ब्लॉगर , सदैव अपने पाठकों के लिए कुछ रोचक ढूंढता रहता है अतः नयी अवधारणायें सृजन एंव प्रसारित करने वाले सदैव आपको नए अनुभव बांटने को तत्पर रहते हैं |

यद्यपि हर नयी अवधारणा पाठकों तक प्रसारित करने योग्य नहीं होती, परन्तु कुछ निश्चय ही पाठकों तक प्रसारित करने योग्य होती हैं |

कुछ दिन पहले मेरे एक ब्लॉगर मित्र ने मेरा एक रोचक अवधारणा से परिचय कराया | अवधारणा का नाम है लौकर्ज़ |

अपने मित्र के सुझाव पर, मैंने उसके द्वारा भेजा गया लौकर्ज़ निमंत्रण पत्र स्वीकार किया और लौकर्ज़ का एक सदस्य बन गया |

Lockerz, प्राथमिक रूप से एक सर्वेक्षण साइट है, जो एक उत्तरकर्ता को, जो लौकर्ज़ का सदस्य है, प्रतिदिन एक बार लौकर्ज़ पर लॉग इन करने पर २ अंक प्रदान करता है | इसके अतिरिक्त, प्रतिदिन एक एकल अक्षरीय अथवा एकल विकल्प लघु प्रश्न का उत्तर देने पर, सदस्य २ अतिरिक्त अंक अर्जित करता है | इन प्रश्नों का उत्तर देना ही अंक प्रदान करता है, अर्थात उत्तर विकल्प सही गलत न हो कर , मात्र एक सोच का प्रतिनिधित्त्व करते हैं | अतः आप कोई भी विकल्प चुनें, आप २ अंक अवश्य पाते हैं |दैनिक प्रश्न का उत्तर देने हेतु, लौकर्ज़ होमपेज के निचले भाग के सीधे हाथ पर मौजूद 'डेलीज़'(Dailies) लिंक पर क्लिक करें |

नियमित रूप से (प्रतिदिन) लौकर्ज़ पर जाकर जब कोई सदस्य पर्याप्त अंक इकट्ठे कर लेता है , तब वह उन अंकों के बदले लौकर्ज़ पर दिखाया गया कोई उत्त्पाद, जैसे आईपॉड, ले सकता है | जी हाँ हर उत्त्पाद एक निश्चित अंकों में पाया जा सकता है |

यह कहना कठिन होगा कि आप में से कितने पाठक, सदस्य बन, नियमित रूप से लौकर्ज़ पर लोगिन कर सवाल का जवाब देकर, आइपॉड पा सकेंगे; परन्तु एक बात जो निश्चित है, वह यह है कि एक बार यदि आप लौकर्ज़ पर किसी प्रश्न का उत्तर देंगे तो, अगले दिन के प्रश्न कि प्रतीक्षा अवश्य करेंगे | इसके अतिरिक्त, आपको आज भी वेब पर बहुतेरे लोग ऐसे मिलेंगे जो लौकर्ज़ निमंत्रण पत्र के लिए अनुरोध कर रहे हैं |

जी हां लौकर्ज़ एक निमंत्रण साइट है, और इसका सदस्य बनने का मात्र एक ही तरीका है, निमंत्रण पत्र |

परन्तु क्योंकि मैं आपसे इस अवधारणा को बाँट रहा हूँ, अतः यदि आप चाहें तो मैं आपको लौकर्ज़ पर आमंत्रित कर सकता हूँ |

आमंत्रण पाने हेतु, टिप्पणी/कमेन्ट में अपनी ईमेल आईडी लिख दें |


अथवा


यदि आप बातों को निजी रखने पर विश्वास रखते है, तो अपना सन्देश इस फॉर्म के माध्यम से हम तक पहुंचाएं |

उक्त ईमेल पर मैं आपको निमंत्रण भेज दूंगा | एक और बात, निमंत्रण, सीमित हैं, | आप लौकर्ज़ के सदस्य बनने कि इच्छा तब न प्रकट करें जब कोई निमंत्रण शेष न बचे |

=======================================

Monday, October 12, 2009

माताएं अलग ढंग से सोचती हैं

आप में से जिन पाठकों की विवाहित और एक माता बन चुकी बहने हैं; उन्होंने इस बात पर गौर किया होगा; कि माता बनने के पश्चात् बहनों कि सोच में एक बड़ा परिवर्तन आ जाता है | माताओं कि सोच , बच्चों के इर्द गिर्द विचरण करने लगती है; तथा उनके समस्त विचार और क्रियाएँ, बच्चों को एक अच्छा जीवन प्रदान करने कि दिशा में प्रयासरत हो जाते हैं |

माताएं, एक अविवाहित स्त्री कि तुलना में धन के प्रति अधिक सजग हो जाती हैं | क्योंकि धन, बच्चों को एक सुखद जीवन प्रदान करने में सक्षम है अतः उनकी यह सजगता समझी जा सकती है |

सरल शब्दों में कहें तो, एक अविवाहित स्त्री और एक माता , दो सर्वथा भिन्न व्यक्तित्त्व हैं | अतः यदि इन तक कोई उत्पाद अथवा सेवा पहुंचानी हो, तो दो भिन्न व्यक्तित्त्वों को समझना होगा |

आगे पढने के लिए यहाँ क्लिक करें |

=======================================

Sunday, October 11, 2009

आभासीय दुनिया में वेशभूषा नियम आने वाले वर्षों में एक नियम होगा

पढने के लिए यहाँ क्लिक करें

=======================================